logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज प्रखंड के पौथू पुलिस ने अजाद बिगहा गांव से उमेश राम के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद, किया गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पौथु थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी उमेश राम, पिता दशरथ राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 22 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पौथू थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

17 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
17 hrs ago

रफीगंज प्रखंड के पौथू पुलिस ने अजाद बिगहा गांव से उमेश राम के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद, किया गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पौथु थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी उमेश राम, पिता दशरथ राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 22 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पौथू थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना की पुलिस ने लुट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को कियाखाप गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में कराया गया पेश रफीगंज (औरंगाबाद)। कासमा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 87/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई है। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया। क्या है मामला प्राप्त आवेदन के अनुसार, कासमा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी महराज प्रजापति (32 वर्ष) ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी किराना दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपराही रोड पर पिपराही और पड़रिया के बीच मोड़ के समीप बिजली टावर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर उनके गले से बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों ने उनकी जेब से 1,100 रुपये नकद और नीले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल में सिम कार्ड भी लगा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से रफीगंज की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना की पुलिस ने लुट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को कियाखाप गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में कराया गया पेश
रफीगंज (औरंगाबाद)। कासमा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 87/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई है।
कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया।
क्या है मामला
प्राप्त आवेदन के अनुसार, कासमा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी महराज प्रजापति (32 वर्ष) ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी किराना दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपराही रोड पर पिपराही और पड़रिया के बीच मोड़ के समीप बिजली टावर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर उनके गले से बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों ने उनकी जेब से 1,100 रुपये नकद और नीले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल में सिम कार्ड भी लगा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से रफीगंज की ओर फरार हो गए।
पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने चार गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हसपुरा पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए गैर जमानती चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सुगंध कुमार ने दी
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने चार गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हसपुरा पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए गैर जमानती चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सुगंध कुमार ने दी
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली दो किलोमीटर कच्ची सड़क बदहाल, बारिश में कीचड़ बना ग्रामीणों की मुसीबत; मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी विधायक-सांसद से कई बार लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई; सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी नवीनगर प्रखंड की नाउर पंचायत में खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। ऐसे में ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों और बुजुर्गों की है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक और सांसद से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई। सड़क की बदहाली के कारण आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। #BharatCrimeLiveNews #BharatCrimeLive #नवीनगर #नाउरपंचायत #खड़िया #फुलवरिया #सड़क_समस्या #ग्रामीण_समस्या #बदहाल_सड़क #विकास_की_मांग #औरंगाबाद_बिहार #जनसमस्या
    1
    खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली दो किलोमीटर कच्ची सड़क बदहाल, बारिश में कीचड़ बना ग्रामीणों की मुसीबत; मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी
विधायक-सांसद से कई बार लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई; सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
नवीनगर प्रखंड की नाउर पंचायत में खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। ऐसे में ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों और बुजुर्गों की है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक और सांसद से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई। सड़क की बदहाली के कारण आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
#BharatCrimeLiveNews #BharatCrimeLive #नवीनगर #नाउरपंचायत #खड़िया #फुलवरिया #सड़क_समस्या #ग्रामीण_समस्या #बदहाल_सड़क #विकास_की_मांग #औरंगाबाद_बिहार #जनसमस्या
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • नीरज के बयान से सियासी हलचल! “सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था। नीरज के बयान से सियासी हलचल! “सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था।” दुलारचंद हत्याकांड को लेकर दिए गए इस बयान से मामला फिर चर्चा में आ गया है। बयान में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। #DularchandMurderCase #NeerajSingh #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews
    1
    नीरज के बयान से सियासी हलचल!

“सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था।
नीरज के बयान से सियासी हलचल!
“सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था।”
दुलारचंद हत्याकांड को लेकर दिए गए इस बयान से मामला फिर चर्चा में आ गया है। बयान में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
#DularchandMurderCase #NeerajSingh #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    8 hrs ago
  • सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा शुक्रवार को राजकीय कन्या +2 विद्यालय, रमना में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चियों ने स्वागत गीत पेश किया। जिसे प्रधान जिला जज ने सराहना की। अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकार को देनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी, शिल्पा भूषण, अरुण कुमार सिंह, पवन कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के कर्मचारी विकास कुमार, प्रतुल कुमार, हारून रशीद, ऋतिक कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार एवं अनिल कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा के महत्व तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार 
सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह
गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा शुक्रवार को राजकीय कन्या +2 विद्यालय, रमना में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चियों ने स्वागत गीत पेश किया। जिसे प्रधान जिला जज ने सराहना की।
अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकार को देनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी, शिल्पा भूषण, अरुण कुमार सिंह, पवन कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के कर्मचारी विकास कुमार, प्रतुल कुमार, हारून रशीद, ऋतिक कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार एवं अनिल कुमार की सक्रिय सहभागिता रही।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा के महत्व तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • ओरछा रोड थाना अंतर्गत पेप्टेक टाउन में हुई चोरी की घटना का खुलासा 4 आरोपी गिरफतार
    1
    ओरछा रोड थाना अंतर्गत पेप्टेक टाउन में हुई चोरी की घटना का खुलासा 4 आरोपी गिरफतार
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    18 hrs ago
  • वर्षा भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की आस्था,बारिश की बूंदे गिरती रही, ब्रह्मयोनि पहाड़ पर माता सावित्री के दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालुओं की कदम आगे बढ़ते रहे।
    1
    वर्षा भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की आस्था,बारिश की बूंदे गिरती रही, ब्रह्मयोनि पहाड़ पर माता सावित्री के दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालुओं की कदम आगे बढ़ते रहे।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    19 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पौथू पुलिस ने अजाद बिगहा गांव से उमेश राम के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद, किया गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पौथु थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी उमेश राम, पिता दशरथ राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 22 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पौथू थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पौथू पुलिस ने अजाद बिगहा गांव से उमेश राम के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद,  किया गिरफ्तार
रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पौथु  थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी  उमेश राम, पिता दशरथ राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 22 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की।
मौके से पुलिस ने उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पौथू थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.