अवैध संबंधों के खूनी अंजाम :साली के प्यार में पागल जीजा ने ने थार से पूरे परिवार को रौंदा सास और साले की मौत *अवैध संबंधों के खूनी अंजाम: साली के प्यार में पागल जीजा ने थार से पूरे परिवार को रौंदा सास और साले की मौत*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। ग्राम के निरोध के पास हुई इसकी वारदात को पुलिस ने आरोपी लव कुश राठौर निवासी सनावद को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार घटना 16 अप्रैल की है आरोपी लव कुश पिता किशोरी लाल राठौर निवासी सनावद अपनी साली के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में परिवार को बाधक मान रहा था प्रेम प्रसंग में परिवार को बाधक मान रहा था इसी रंजिश के चलते उसने एक खोफनाक साजिस रची। उसका ससुराल पक्ष कार से जा रहा था तब आरोपी ने अपनी थार कार गाड़ी नंबर ए पी 13 ए एच9555 से उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भिषण थी की गाड़ी के परछक्के उड़ गए आरोपी यही नहीं रुका उसने जान से मारने की नीयत से गाड़ी को बार-बार हिट किया। *हादसे में हताहत है और घायल*। हमले में कर सवार परिवार के साथ पांच लोग पूरी तरह प्रभावित हुए मृतक सुमन भाई पती राजेंद्र उम्र 58 वर्ष सास और सौरव उम्र 28 वर्ष से साला ने दम तोड़ दिया। घायल कर में सवार आरोपी की प्रेमिका साली और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रिय हुई शुरुआती जांच भैया सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी लेकिन घायलों के बयान और मौके के साक्ष्यों ने कहानी बदल दी पुलिस तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की ओरआरोपी लवकुश राठौड़ को गिरफ्तार किया पुलिस बयान: आरोपी ने जानबूझकर अपनी थार गाड़ी से परिवार को निशाना बनाया प्रेम प्रसंग के चलते हुए वाद के कारण उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में प्रखंड दर्ज कर दिया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था थार कार को पुलिस ने जप्त कर लिया और मामले की सूक्ष्मता से जांच जारी है
अवैध संबंधों के खूनी अंजाम :साली के प्यार में पागल जीजा ने ने थार से पूरे परिवार को रौंदा सास और साले की मौत *अवैध संबंधों के खूनी अंजाम: साली के प्यार में पागल जीजा ने थार से पूरे परिवार को रौंदा सास और साले की मौत*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। ग्राम के निरोध के पास हुई इसकी वारदात को पुलिस ने आरोपी लव कुश राठौर निवासी सनावद को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार घटना 16 अप्रैल की है आरोपी लव कुश पिता किशोरी लाल राठौर निवासी सनावद अपनी साली के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में परिवार को बाधक मान रहा था प्रेम प्रसंग में परिवार को बाधक मान रहा था इसी रंजिश के चलते उसने एक खोफनाक साजिस रची। उसका ससुराल पक्ष कार से जा रहा था तब आरोपी ने अपनी थार कार गाड़ी नंबर ए पी 13 ए एच9555 से उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भिषण थी की गाड़ी के परछक्के उड़ गए आरोपी यही नहीं रुका उसने जान से मारने की नीयत से गाड़ी को बार-बार हिट किया।
*हादसे में हताहत है और घायल*। हमले में कर सवार परिवार के साथ पांच लोग पूरी तरह प्रभावित हुए मृतक सुमन भाई पती राजेंद्र उम्र 58 वर्ष सास और सौरव उम्र 28 वर्ष से साला ने दम तोड़ दिया। घायल कर में सवार आरोपी की प्रेमिका साली और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रिय हुई शुरुआती जांच भैया सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी लेकिन घायलों के बयान और मौके के साक्ष्यों ने कहानी बदल दी पुलिस तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की ओरआरोपी लवकुश राठौड़ को गिरफ्तार किया पुलिस बयान: आरोपी ने जानबूझकर अपनी थार गाड़ी से परिवार को निशाना बनाया प्रेम प्रसंग के चलते हुए वाद के कारण उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में प्रखंड दर्ज कर दिया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था थार कार को पुलिस ने जप्त कर लिया और मामले की सूक्ष्मता से जांच जारी है
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- चितावद (संवाददाता: रविंद्र गोखले, 20 अप्रैल 2026): ग्राम चितावद में शराब दुकान से थोड़ी आगे सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने तेज रफ्तार में आकर एक बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवारों में से एक युवक घटनास्थल पर ही गिर गया, जबकि उसके साथी बाइक लेकर भाग निकले। हादसे में बुजुर्ग महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय अस्पताल सनावद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।1
- खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में मजदूरी के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 8 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम बेडियाव में आरोपी गौरीशंकर यदुवंशी ने मजदूरी के गेहूं को लेकर विवाद में ब्रजलाल (40) को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में ब्रजलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पहले से दर्ज प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 20 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका: एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राठौर, उपनिरीक्षक रमेश मोरे, चन्द्रशेखर काडे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।2
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि माँ हिंगलाज ने भगवान परशुराम के अहंकार तत्व को समाप्त कर उन्हें जीव मात्र की रक्षा का ज्ञान दिया,और उनमें जो बुद्धि का पुनर्जन्म हुआ उसकी बधाई।1
- मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1
- बड़वानी। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। शहर में निकली इस शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा कालिका माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजजनों ने आयोजन को भव्य रूप दिया। शोभायात्रा के समापन पर पाटी नाका, जिसे आज से “भगवान परशुराम जी चौक” के रूप में नामांकित किया गया, वहां विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी, सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी, भरत रावल, सह-सचिव धर्मेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री दीपक जैमन, योगेश सराफ, दिनेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सह-कोषाध्यक्ष क्षितिज शर्मा सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे। संरक्षक मंडल में अशोक तिवारी, बिहारी जी शर्मा, हेमेन्द्र शुक्ला, मनीष पुरोहित, शरद रावत, सुभाष जोशी, रामसागर मिश्रा, अश्विन पुरोहित, डॉ. सुभाष रावत, अमित उपाध्याय, राजेश शर्मा, सुदाम कुलकर्णी, मनीष तिवारी, रामनरेश शुक्ला का मार्गदर्शन रहा। महिला मंडल में अध्यक्ष सुनीता अरविंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष जया शर्मा, सचिव सुधा सराफ, सह सचिव आरती पुरोहित, कोषाध्यक्ष रेखा पुरोहित, मीडिया प्रभारी प्रीति शर्मा के साथ सदस्य निशा उपाध्याय, माधुरी जोशी, मीना जोशी, दुर्गा अत्रे, रचना सोहनी, आरती शुक्ला, श्रद्धा रावत, अनुपमा वोरे, महिमा सराफ, प्रीति पुरोहित, नुपूर पुरोहित, जया तिवारी, सीमा पुरोहित उपस्थित रहीं। नवयुवक मंडल में युवा अध्यक्ष आदित्य अनिल शर्मा, सचिव विश्वास सराफ, सह-सचिव सुमित परसाई, कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अंकुर शुक्ला, पार्थ पुरोहित, माधव पुरोहित, अभिषेक जोशी, सह-कोषाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अमित पुरोहित, सह सांस्कृतिक सचिव आदर्श शर्मा, प्रचार मंत्री चित्रांश पांडे, संगठन सचिव मयूर उपासनी, मीडिया प्रभारी शुभ जोशी, सह मीडिया प्रभारी नील व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्य अर्पित उपाध्याय, यश सराफ, अपूर्व जोशी, निलेश पांडे, पुष्कर पुरोहित, मानस पांडे, प्रज्ज्वल मिश्रा, चिरंजीव शर्मा, अथर्व कानूनगो, प्रवीण शर्मा, प्रवेश जोशी, अक्षय पुरोहित, यश मंडलोई, ऋषि शर्मा, यश त्रिवेदी, शिवम पुरोहित, गौरव जोशी, विशाल जोशी, विप्लव शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी समाजजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त युवा अध्यक्ष पत्रकार आदित्य शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करते हैं। वहीं महिला अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय ने सभी महिलाओं और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने माँ हिंगलाज ने भगवान परशुराम के अहंकार तत्व को समाप्त कर उन्हें जीव मात्र की रक्षा का ज्ञान दिया,और उनमें जो बुद्धि का पुनर्जन्म हुआ उसकी बधाई।1