logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

21 hrs ago
user_SUNIL KUMAWAT
SUNIL KUMAWAT
Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
21 hrs ago

दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

More news from Jaipur and nearby areas
  • बोराज में बीती रात एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी,CCTV में कैद तस्वीरें मौखमपुरा थाना इलाके के बोराज गांव में एक होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं बाइक चोरी की पूरी वारदात होटल के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने मौखमपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ बाइक की तलाश में जुटी है।
    1
    बोराज में बीती रात एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी,CCTV में कैद तस्वीरें
मौखमपुरा थाना इलाके के बोराज गांव में एक होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं बाइक चोरी की पूरी वारदात होटल के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने मौखमपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ बाइक की तलाश में जुटी है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    49 min ago
  • रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    2
    रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद

रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा।
जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।
इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जयपुर में विदेशी महिलाओं वाले मसाज पार्लरों की बढ़ती चर्चा, पुलिस जांच पर उठे सवाल जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं की मौजूदगी और उनकी बढ़ती मांग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मसाज पार्लरों में थाईलैंड सहित अन्य देशों की महिलाओं को काम पर रखा जा रहा है और ग्राहकों से सामान्य मसाज की तुलना में कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। बताया जा रहा है कि जहां कुछ पार्लरों में घरेलू महिला कर्मचारियों द्वारा मसाज के लिए करीब 1,000 से 1,500 रुपये तक लिए जाते हैं, वहीं विदेशी महिलाओं के लिए ग्राहकों से करीब 5,000 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर कुछ ऐसे मसाज पार्लरों का भी जिक्र सामने आया है, जो बड़े मॉल, होटल या व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं। 22 गोदाम सर्किल स्थित क्रिस्टल मॉल में संचालित एक मसाज पार्लर को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर थाईलैंड की महिलाएं काम करती हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के सामने गली में एक होटल के निचले हिस्से में संचालित बताए जा रहे मसाज पार्लर के कुछ दिनों से बंद होने की जानकारी भी सामने आई है। सबसे गंभीर सवाल तब खड़ा हुआ जब करीब दो दिन पहले अशोक नगर थाना पुलिस के मसाज पार्लरों में पहुंचने की बात सामने आई। आरोप है कि पुलिस को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और मैनेजर मौके से चले गए। पुलिस कुछ देर मौके पर रुकी और बाद में वहां से लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं के काम करने को लेकर सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जांच भी महत्वपूर्ण है। यदि विदेशी नागरिक बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत किसी प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में एक महिला द्वारा हमारे संवाददाता को जानकारी दिए जाने के बाद कथित तौर पर मसाज पार्लर संचालक की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है। यह आरोप बेहद गंभीर है और इसकी स्वतंत्र पुलिस जांच आवश्यक है। फिलहाल सवाल यह है कि जयपुर में संचालित ऐसे मसाज पार्लरों में विदेशी नागरिकों के वीजा, पासपोर्ट, वर्क परमिट, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और प्रतिष्ठान के लाइसेंस की जांच नियमित रूप से होती है या नहीं? साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं मसाज पार्लर की आड़ में कोई गैरकानूनी गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही। नोट: विदेशी महिलाओं, मसाज पार्लरों में अवैध गतिविधियों और धमकी से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    2
    जयपुर में विदेशी महिलाओं वाले मसाज पार्लरों की बढ़ती चर्चा, पुलिस जांच पर उठे सवाल
जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं की मौजूदगी और उनकी बढ़ती मांग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मसाज पार्लरों में थाईलैंड सहित अन्य देशों की महिलाओं को काम पर रखा जा रहा है और ग्राहकों से सामान्य मसाज की तुलना में कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है।
बताया जा रहा है कि जहां कुछ पार्लरों में घरेलू महिला कर्मचारियों द्वारा मसाज के लिए करीब 1,000 से 1,500 रुपये तक लिए जाते हैं, वहीं विदेशी महिलाओं के लिए ग्राहकों से करीब 5,000 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
स्थानीय स्तर पर कुछ ऐसे मसाज पार्लरों का भी जिक्र सामने आया है, जो बड़े मॉल, होटल या व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं। 22 गोदाम सर्किल स्थित क्रिस्टल मॉल में संचालित एक मसाज पार्लर को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर थाईलैंड की महिलाएं काम करती हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के सामने गली में एक होटल के निचले हिस्से में संचालित बताए जा रहे मसाज पार्लर के कुछ दिनों से बंद होने की जानकारी भी सामने आई है।
सबसे गंभीर सवाल तब खड़ा हुआ जब करीब दो दिन पहले अशोक नगर थाना पुलिस के मसाज पार्लरों में पहुंचने की बात सामने आई। आरोप है कि पुलिस को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और मैनेजर मौके से चले गए। पुलिस कुछ देर मौके पर रुकी और बाद में वहां से लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं के काम करने को लेकर सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जांच भी महत्वपूर्ण है। यदि विदेशी नागरिक बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत किसी प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए।
वहीं इस मामले में एक महिला द्वारा हमारे संवाददाता को जानकारी दिए जाने के बाद कथित तौर पर मसाज पार्लर संचालक की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है। यह आरोप बेहद गंभीर है और इसकी स्वतंत्र पुलिस जांच आवश्यक है।
फिलहाल सवाल यह है कि जयपुर में संचालित ऐसे मसाज पार्लरों में विदेशी नागरिकों के वीजा, पासपोर्ट, वर्क परमिट, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और प्रतिष्ठान के लाइसेंस की जांच नियमित रूप से होती है या नहीं? साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं मसाज पार्लर की आड़ में कोई गैरकानूनी गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही।
नोट: विदेशी महिलाओं, मसाज पार्लरों में अवैध गतिविधियों और धमकी से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    user_Desh ka Darpan News
    Desh ka Darpan News
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चोंमू उपखंड क्षेत्र के सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,संदिग्ध चोर का वीडियो वायरल चौमू उपखंड क्षेत्र के सामोद रोड स्थित एक सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना बीती शाम की बताई जा रही है। वही बाइक चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं बाइक चोरी की घटना के बाद संदिग्ध चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित अस्पताल से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने घटना की सूचना चौमू थाना पुलिस को दी। बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चोंमू उपखंड क्षेत्र के सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,संदिग्ध चोर का वीडियो वायरल
चौमू उपखंड क्षेत्र के सामोद रोड स्थित एक सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना बीती शाम की बताई जा रही है। वही बाइक चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं बाइक चोरी की घटना के बाद संदिग्ध चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित अस्पताल से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने घटना की सूचना चौमू थाना पुलिस को दी। बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है #CityCablenewsjaipur #किरोड़ी_संग_राजस्थान
    1
    राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है #CityCablenewsjaipur #किरोड़ी_संग_राजस्थान
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 🚨 देर रात स्कूटी पर निकले जयपुर कलेक्टर! जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी से परकोटे में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। 🛵 अजमेरी गेट से शुरू हुए निरीक्षण में नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और दुकानों के आसपास जमा कचरे के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही निकाय चुनाव की आचार संहिता से जुड़े अपडेट भी अधिकारियों से लिए। कलेक्टर के इस औचक दौरे को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।
    1
    🚨 देर रात स्कूटी पर निकले जयपुर कलेक्टर!
जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी से परकोटे में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। 🛵
अजमेरी गेट से शुरू हुए निरीक्षण में नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और दुकानों के आसपास जमा कचरे के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही निकाय चुनाव की आचार संहिता से जुड़े अपडेट भी अधिकारियों से लिए।
कलेक्टर के इस औचक दौरे को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨 ⚡ UGC ACT 2026 के विरोध में चंडीगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ा प्रदर्शन! चंडीगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग UGC ACT 2026 के विरोध में पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया। 📍 प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के सामने अपनी मांगें रखते हुए ज्ञापन सौंपा गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के OSD और ADC स्वयं ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचे। 🎙️ महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा— “हम अपने बच्चों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे। चाहे हमें इस सरकार का तख्ता पलट करना पड़े, लेकिन यह कानून बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून बच्चों को जन्मजात अपराधी घोषित करने जैसा है, जिसका वे कड़ा विरोध करते हैं। 🔥 अब सवाल— क्या सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी? 📢 UGC ACT 2026 को लेकर विरोध तेज! 👉 पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 आपकी आवाज़, आपकी खबर
    1
    🚨 BREAKING NEWS | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨
⚡ UGC ACT 2026 के विरोध में चंडीगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ा प्रदर्शन!
चंडीगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग UGC ACT 2026 के विरोध में पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया।
📍 प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के सामने अपनी मांगें रखते हुए ज्ञापन सौंपा गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के OSD और ADC स्वयं ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचे।
🎙️ महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा—
“हम अपने बच्चों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे। चाहे हमें इस सरकार का तख्ता पलट करना पड़े, लेकिन यह कानून बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून बच्चों को जन्मजात अपराधी घोषित करने जैसा है, जिसका वे कड़ा विरोध करते हैं।
🔥 अब सवाल— क्या सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी?
📢 UGC ACT 2026 को लेकर विरोध तेज!
👉 पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए
JUST JAIPUR LIVE 24×7
📰 आपकी आवाज़, आपकी खबर
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.