logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर में नगर निगम की खुली पोल - विजय चौराहे पर बारिश में सड़क बनी तालाब, घुटनों तक भरा पानी* * *गोरखपुर।* जिले में थोड़ी सी बारिश ने ही विकास के सारे दावों की पोल खोल दी। विजय चौराहे पर बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि चौराहे से लेकर बाजार तक पूरी सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। कार, बाइक और साइकिल सवार पानी में फंसकर धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं। कई बाइकें पानी में बंद हो गईं। दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ डिवाइडर पर लगे कचरे के ढेर और गंदगी ने स्वच्छ भारत अभियान की भी पोल खोल दी है। डिवाइडर पर फैले कचरे को आवारा पशु खा रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तुरंत जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

3 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
216d03a4-793b-4ccb-b69a-2ab2ed03d7f1

गोरखपुर में नगर निगम की खुली पोल - विजय चौराहे पर बारिश में सड़क बनी तालाब, घुटनों तक भरा पानी* * *गोरखपुर।* जिले में थोड़ी सी बारिश ने ही विकास के सारे दावों की पोल खोल दी। विजय चौराहे पर बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि चौराहे से लेकर बाजार तक पूरी सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। कार, बाइक और साइकिल सवार पानी में फंसकर

74aaf9dc-76a2-4ac4-9b39-c3bc026ba661

धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं। कई बाइकें पानी में बंद हो गईं। दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ डिवाइडर पर लगे कचरे के ढेर और गंदगी ने स्वच्छ भारत अभियान की भी पोल खोल दी है। डिवाइडर पर फैले कचरे को आवारा पशु खा रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तुरंत जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • निचलौल के इस गांव में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी वाले,फौजी भैया ने किया सहायक अनुभाग अधिकारी को सम्मानित
    1
    निचलौल के इस गांव में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी वाले,फौजी भैया ने किया सहायक अनुभाग अधिकारी को सम्मानित
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
    1
    मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज -चोरी का खुलासा, दो शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अमित वर्मा (20) और कृष्णा साहनी उर्फ चाई (18), निवासी निचलौल को पकड़ा। इनके पास से एक देशी तमंचा .303 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने की दो लोहे की रॉड और 1100 रुपये नगद बरामद हुए। इस बरामदगी पर मु0अ0सं0 373/2026 में धारा 317(2), 317(4), 331(4) BNS बढ़ाई गई। अमित के पास से असलहा मिलने पर 374/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अलग केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।
    1
    महराजगंज -चोरी का खुलासा, दो शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अमित वर्मा (20) और कृष्णा साहनी उर्फ चाई (18), निवासी निचलौल को पकड़ा।
इनके पास से एक देशी तमंचा .303 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने की दो लोहे की रॉड और 1100 रुपये नगद बरामद हुए।
इस बरामदगी पर मु0अ0सं0 373/2026 में धारा 317(2), 317(4), 331(4) BNS बढ़ाई गई। अमित के पास से असलहा मिलने पर 374/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अलग केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाईवे पर अचानक बाइक आने से अर्टिगा से भिड़ी, किशोर की मौ*त कोल्हुई। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर शुक्रवार दोपहर गुरचिहा गांव के पास बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौ*त हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि गुरचिहा गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अर्टिगा कार संख्या UP53 LT 1699 गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की तरफ से बाइक संख्या UP56 AV 4290 पर सवार दो युवक अचानक हाईवे पर आ गए और कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र चंद्रभान चौहान (17), निवासी कैथवलिया पाठक, थाना कोल्हुई और एक अन्य युवक अखिलेश घायल होकर सड़क पर अचेत पड़े थे। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृ/त घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। चालक को ले जाने का प्रयास, कई हिरासत में हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अर्टिगा चालक से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान चालक के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हाईवे पर अचानक बाइक आने से अर्टिगा से भिड़ी, किशोर की मौ*त

कोल्हुई। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर शुक्रवार दोपहर गुरचिहा गांव के पास बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौ*त हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि गुरचिहा गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अर्टिगा कार संख्या UP53 LT 1699 गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की तरफ से बाइक संख्या UP56 AV 4290 पर सवार दो युवक अचानक हाईवे पर आ गए और कार से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र चंद्रभान चौहान (17), निवासी कैथवलिया पाठक, थाना कोल्हुई और एक अन्य युवक अखिलेश घायल होकर सड़क पर अचेत पड़े थे। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृ/त घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।

चालक को ले जाने का प्रयास, कई हिरासत में

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अर्टिगा चालक से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान चालक के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत में प्रशासक व रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत सचिव 45-56 दिन पहले साफ-सफाई के संबंध में ग्राम सभा लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर राम-जानकी मन्दिर पोखरे साफ-सफाई पर उठे सवाल
    1
    ग्राम पंचायत में प्रशासक व रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत सचिव 45-56 दिन पहले साफ-सफाई के संबंध में 
ग्राम सभा लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर राम-जानकी मन्दिर पोखरे साफ-सफाई पर उठे सवाल
    user_दिलीप कुमार शर्मा
    दिलीप कुमार शर्मा
    Assisted living residence कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है।
    1
    नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों
को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम नहीं जानते कि वह युवक कौन है, किस परिवार से है और उसके घरवाले किस चिंता में होंगे। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी और एक इंसान के तौर पर हमारा फर्ज था कि हम उसकी मदद करें। आप भी जब कभी रास्ते में किसी मजबूर, घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें। डरें नहीं, लेकिन समझदारी और अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस एवं एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें। क्योंकि… ❤️ आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है। इंसान बनिए… इंसानियत निभाइए। 🙏 UP Police #khaddaPolice #kushinagarpolice नोट-वीडियो पोस्ट करने का एकमात्र उद्देश्य है कि और लोग मोटिवेट हों डरे नही पुलिस आपसे बस आपके डिटेल पूछेगी क्योंकि 112 के पुलिसकर्मियों को लखनऊ तक जवाब देना होता है।
    1
    मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
हम नहीं जानते कि वह युवक कौन है, किस परिवार से है और उसके घरवाले किस चिंता में होंगे। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी और एक इंसान के तौर पर हमारा फर्ज था कि हम उसकी मदद करें।
आप भी जब कभी रास्ते में किसी मजबूर, घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें। डरें नहीं, लेकिन समझदारी और अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस एवं एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें।
क्योंकि…
❤️ आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है।
इंसान बनिए… इंसानियत निभाइए। 🙏
UP Police #khaddaPolice #kushinagarpolice
नोट-वीडियो पोस्ट करने का एकमात्र उद्देश्य है कि और लोग मोटिवेट हों डरे नही पुलिस आपसे बस आपके डिटेल पूछेगी क्योंकि 112 के पुलिसकर्मियों को लखनऊ तक जवाब देना होता है।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। कल यहां कुदरत ने अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि देखते ही देखते लोग अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। जिन चीजों को पाने के लिए इंसान ने पूरी जिंदगी मेहनत की, उन्हें बचाने का समय तक नहीं मिला। जिंदगी भर इंसान कमाता है, जोड़ता है, मकान बनाता है, साधन जुटाता है। कभी सच के लिए लड़ता है, कभी झूठ का सहारा लेता है, कभी दूसरों का शोषण करता है और कभी खुद को श्रेष्ठ साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। लेकिन जब प्रकृति अपना एक रूप दिखाती है, तो इंसान की बनाई हुई सारी सीमाएं, सारी संपत्ति और सारी उपलब्धियां एक पल में छोटी पड़ जाती हैं। आखिर प्रकृति हमें ऐसे प्रकोपों के जरिए क्या समझाना चाहती है? शायद यही कि जिस दिन हमें इस दुनिया से जाना है, उस दिन हमारा धन, हमारी गाड़ी, हमारा बड़ा घर और हमारी प्रतिष्ठा—कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा। बाजार हमें सिखाता है— रोज प्रगति करो, नए साधन खरीदो, पुराने फेंको, और फिर नए की तलाश में पूरी जिंदगी दौड़ते रहो। क्योंकि हमारी जरूरतें बढ़ेंगी, तभी बाजार बढ़ेगा। लेकिन प्रकृति शायद हमें कुछ और सिखाती है— जिंदगी सिर्फ चीजें इकट्ठा करने का नाम नहीं है। जिंदगी को महसूस करने, रिश्तों को निभाने, दूसरों के काम आने और आज को जीने का नाम भी है। प्रकृति किसी को हमेशा के लिए नहीं छोड़ती। फिर क्यों न उस समय से पहले ही समझ लें कि जीवन कितना अनमोल है और हमारे पास वास्तव में है ही क्या? शायद प्रकृति का हर प्रकोप एक सवाल छोड़ जाता है— हम जी रहे हैं, या सिर्फ जिंदगी भर कुछ हासिल करने के लिए भाग रहे हैं?
    1
    यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है।

यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है।
कल यहां कुदरत ने अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि देखते ही देखते लोग अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। जिन चीजों को पाने के लिए इंसान ने पूरी जिंदगी मेहनत की, उन्हें बचाने का समय तक नहीं मिला।
जिंदगी भर इंसान कमाता है, जोड़ता है, मकान बनाता है, साधन जुटाता है। कभी सच के लिए लड़ता है, कभी झूठ का सहारा लेता है, कभी दूसरों का शोषण करता है और कभी खुद को श्रेष्ठ साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है।
लेकिन जब प्रकृति अपना एक रूप दिखाती है, तो इंसान की बनाई हुई सारी सीमाएं, सारी संपत्ति और सारी उपलब्धियां एक पल में छोटी पड़ जाती हैं।
आखिर प्रकृति हमें ऐसे प्रकोपों के जरिए क्या समझाना चाहती है?
शायद यही कि जिस दिन हमें इस दुनिया से जाना है, उस दिन हमारा धन, हमारी गाड़ी, हमारा बड़ा घर और हमारी प्रतिष्ठा—कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा।
बाजार हमें सिखाता है—
रोज प्रगति करो,
नए साधन खरीदो,
पुराने फेंको,
और फिर नए की तलाश में पूरी जिंदगी दौड़ते रहो।
क्योंकि हमारी जरूरतें बढ़ेंगी, तभी बाजार बढ़ेगा।
लेकिन प्रकृति शायद हमें कुछ और सिखाती है—
जिंदगी सिर्फ चीजें इकट्ठा करने का नाम नहीं है। जिंदगी को महसूस करने, रिश्तों को निभाने, दूसरों के काम आने और आज को जीने का नाम भी है।
प्रकृति किसी को हमेशा के लिए नहीं छोड़ती।
फिर क्यों न उस समय से पहले ही समझ लें कि जीवन कितना अनमोल है और हमारे पास वास्तव में है ही क्या?
शायद प्रकृति का हर प्रकोप एक सवाल छोड़ जाता है—
हम जी रहे हैं, या सिर्फ जिंदगी भर कुछ हासिल करने के लिए भाग रहे हैं?
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.