मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम नहीं जानते कि वह युवक कौन है, किस परिवार से है और उसके घरवाले किस चिंता में होंगे। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी और एक इंसान के तौर पर हमारा फर्ज था कि हम उसकी मदद करें। आप भी जब कभी रास्ते में किसी मजबूर, घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें। डरें नहीं, लेकिन समझदारी और अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस एवं एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें। क्योंकि… ❤️ आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है। इंसान बनिए… इंसानियत निभाइए। 🙏 UP Police #khaddaPolice #kushinagarpolice नोट-वीडियो पोस्ट करने का एकमात्र उद्देश्य है कि और लोग मोटिवेट हों डरे नही पुलिस आपसे बस आपके डिटेल पूछेगी क्योंकि 112 के पुलिसकर्मियों को लखनऊ तक जवाब देना होता है।
मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम नहीं जानते कि वह युवक कौन है, किस परिवार से है और उसके घरवाले किस चिंता में होंगे। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी और एक इंसान के तौर पर हमारा फर्ज था कि हम उसकी मदद करें। आप भी जब कभी रास्ते में किसी मजबूर, घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें। डरें नहीं, लेकिन समझदारी और अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस एवं एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें। क्योंकि… ❤️ आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है। इंसान बनिए… इंसानियत निभाइए। 🙏 UP Police #khaddaPolice #kushinagarpolice नोट-वीडियो पोस्ट करने का एकमात्र उद्देश्य है कि और लोग मोटिवेट हों डरे नही पुलिस आपसे बस आपके डिटेल पूछेगी क्योंकि 112 के पुलिसकर्मियों को लखनऊ तक जवाब देना होता है।
- मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।1
- महराजगंज -चोरी का खुलासा, दो शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अमित वर्मा (20) और कृष्णा साहनी उर्फ चाई (18), निवासी निचलौल को पकड़ा। इनके पास से एक देशी तमंचा .303 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने की दो लोहे की रॉड और 1100 रुपये नगद बरामद हुए। इस बरामदगी पर मु0अ0सं0 373/2026 में धारा 317(2), 317(4), 331(4) BNS बढ़ाई गई। अमित के पास से असलहा मिलने पर 374/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अलग केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।1
- महराजगंज:डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने दी जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं.. कहा-हर्ष उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार1
- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया। इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- हाईवे पर अचानक बाइक आने से अर्टिगा से भिड़ी, किशोर की मौ*त कोल्हुई। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर शुक्रवार दोपहर गुरचिहा गांव के पास बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौ*त हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि गुरचिहा गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अर्टिगा कार संख्या UP53 LT 1699 गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की तरफ से बाइक संख्या UP56 AV 4290 पर सवार दो युवक अचानक हाईवे पर आ गए और कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र चंद्रभान चौहान (17), निवासी कैथवलिया पाठक, थाना कोल्हुई और एक अन्य युवक अखिलेश घायल होकर सड़क पर अचेत पड़े थे। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृ/त घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। चालक को ले जाने का प्रयास, कई हिरासत में हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अर्टिगा चालक से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान चालक के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- ग्राम पंचायत में प्रशासक व रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत सचिव 45-56 दिन पहले साफ-सफाई के संबंध में ग्राम सभा लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर राम-जानकी मन्दिर पोखरे साफ-सफाई पर उठे सवाल1
- मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम नहीं जानते कि वह युवक कौन है, किस परिवार से है और उसके घरवाले किस चिंता में होंगे। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी और एक इंसान के तौर पर हमारा फर्ज था कि हम उसकी मदद करें। आप भी जब कभी रास्ते में किसी मजबूर, घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो आगे बढ़कर उसकी मदद जरूर करें। डरें नहीं, लेकिन समझदारी और अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस एवं एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें। क्योंकि… ❤️ आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है। इंसान बनिए… इंसानियत निभाइए। 🙏 UP Police #khaddaPolice #kushinagarpolice नोट-वीडियो पोस्ट करने का एकमात्र उद्देश्य है कि और लोग मोटिवेट हों डरे नही पुलिस आपसे बस आपके डिटेल पूछेगी क्योंकि 112 के पुलिसकर्मियों को लखनऊ तक जवाब देना होता है।1
- यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। कल यहां कुदरत ने अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि देखते ही देखते लोग अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। जिन चीजों को पाने के लिए इंसान ने पूरी जिंदगी मेहनत की, उन्हें बचाने का समय तक नहीं मिला। जिंदगी भर इंसान कमाता है, जोड़ता है, मकान बनाता है, साधन जुटाता है। कभी सच के लिए लड़ता है, कभी झूठ का सहारा लेता है, कभी दूसरों का शोषण करता है और कभी खुद को श्रेष्ठ साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। लेकिन जब प्रकृति अपना एक रूप दिखाती है, तो इंसान की बनाई हुई सारी सीमाएं, सारी संपत्ति और सारी उपलब्धियां एक पल में छोटी पड़ जाती हैं। आखिर प्रकृति हमें ऐसे प्रकोपों के जरिए क्या समझाना चाहती है? शायद यही कि जिस दिन हमें इस दुनिया से जाना है, उस दिन हमारा धन, हमारी गाड़ी, हमारा बड़ा घर और हमारी प्रतिष्ठा—कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा। बाजार हमें सिखाता है— रोज प्रगति करो, नए साधन खरीदो, पुराने फेंको, और फिर नए की तलाश में पूरी जिंदगी दौड़ते रहो। क्योंकि हमारी जरूरतें बढ़ेंगी, तभी बाजार बढ़ेगा। लेकिन प्रकृति शायद हमें कुछ और सिखाती है— जिंदगी सिर्फ चीजें इकट्ठा करने का नाम नहीं है। जिंदगी को महसूस करने, रिश्तों को निभाने, दूसरों के काम आने और आज को जीने का नाम भी है। प्रकृति किसी को हमेशा के लिए नहीं छोड़ती। फिर क्यों न उस समय से पहले ही समझ लें कि जीवन कितना अनमोल है और हमारे पास वास्तव में है ही क्या? शायद प्रकृति का हर प्रकोप एक सवाल छोड़ जाता है— हम जी रहे हैं, या सिर्फ जिंदगी भर कुछ हासिल करने के लिए भाग रहे हैं?1