logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांडला हाईवे पर वरमान के पास कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, लोग बनाते रहे वीडियो-फोटो, एईएन और विधायक ने दिखाई मानवता रेवदर क्षेत्र से गुजर रहे कांडला हाईवे पर वरमान के पास एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन लोग घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय अपने मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। एईएन ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल रास्ते से गुजर रहे बिजली विभाग के एईएन मुकेश जीनगर वहां पहुंचे। सड़क पर घायल को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और इंसानियत का फर्ज निभाते हुए, बिना समय गंवाए घायल युवक को अपने निजी वाहन में बैठाकर तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। विधायक कोली ने संभाला मोर्चा, पुलिस को दी सूचना हादसे के दौरान रेवदर विधायक मोतीराम कोली भी वहां से गुजर रहे थे। घटना देखकर वे तुरंत मौके पर रुके और तत्परता दिखाते हुए मंडार पुलिस को हादसे की सूचना दी। विधायक ने सड़क पर खड़े वाहनों और भीड़ को साइड करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कार चालक को हिदायत देकर घायल की देखरेख और सहायता के लिए अस्पताल भेजा। रेफर करने के दौरान मौत विधायक की सूचना पर मंडार पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल को रेवदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया। पालनपुर ले जाते समय उन्होंने बताया कि हादसे में वरमान निवासी प्रवीण पुत्र रूपाराम मेघवाल की मौत हो गई। काम पर जा रहा था प्रवीण मृतक प्रवीण खेती और मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में माता पिता सहित दो भाई और एक बहन है। यह सबसे बड़ा भाई था। सुबह काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर है।

8 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
8 hrs ago

कांडला हाईवे पर वरमान के पास कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, लोग बनाते रहे वीडियो-फोटो, एईएन और विधायक ने दिखाई मानवता रेवदर क्षेत्र से गुजर रहे कांडला हाईवे पर वरमान के पास एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन लोग घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय अपने मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। एईएन ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल रास्ते से गुजर रहे बिजली विभाग के एईएन मुकेश जीनगर वहां पहुंचे। सड़क पर घायल को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और इंसानियत का फर्ज निभाते हुए, बिना समय गंवाए घायल युवक को अपने निजी वाहन में बैठाकर तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। विधायक कोली ने संभाला मोर्चा, पुलिस को दी सूचना हादसे के दौरान रेवदर विधायक मोतीराम कोली भी वहां से गुजर रहे थे। घटना देखकर वे तुरंत मौके पर रुके और तत्परता दिखाते हुए मंडार पुलिस को हादसे की सूचना दी। विधायक ने सड़क पर खड़े वाहनों और भीड़ को साइड करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कार चालक को हिदायत देकर घायल की देखरेख और सहायता के लिए अस्पताल भेजा। रेफर करने के दौरान मौत विधायक की सूचना पर मंडार पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल को रेवदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया। पालनपुर ले जाते समय उन्होंने बताया कि हादसे में वरमान निवासी प्रवीण पुत्र रूपाराम मेघवाल की मौत हो गई। काम पर जा रहा था प्रवीण मृतक प्रवीण खेती और मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में माता पिता सहित दो भाई और एक बहन है। यह सबसे बड़ा भाई था। सुबह काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 5000 साल पुराने इच्छाधारी नाग-नागिन की प्रतिमाएं, आज भी दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु विराटनगर के गणेश मंदिर में मौजूद प्राचीन नाग-नागिन को लेकर है अनोखी मान्यता, दर्शन से मनोकामना पूरी होने का विश्वास जयपुर के विराटनगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पत्थर के नाग-नागिन की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ये प्रतिमाएं करीब 5000 साल पुरानी हैं और कभी इच्छाधारी नाग-नागिन हुआ करते थे। कहा जाता है कि किसी ऋषि-मुनि के श्राप के कारण नाग-नागिन पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। हालांकि इस कथा का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर गहरी आस्था देखने को मिलती है। मान्यता है कि इन नाग-नागिन के दर्शन करने और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और नाग-नागिन की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हैं। मंदिर परिसर में मौजूद ये प्रतिमाएं आज भी लोगों के लिए रहस्य, इतिहास और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम बनी हुई हैं।
    1
    5000 साल पुराने इच्छाधारी नाग-नागिन की प्रतिमाएं, आज भी दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
विराटनगर के गणेश मंदिर में मौजूद प्राचीन नाग-नागिन को लेकर है अनोखी मान्यता, दर्शन से मनोकामना पूरी होने का विश्वास
जयपुर के विराटनगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पत्थर के नाग-नागिन की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ये प्रतिमाएं करीब 5000 साल पुरानी हैं और कभी इच्छाधारी नाग-नागिन हुआ करते थे।
कहा जाता है कि किसी ऋषि-मुनि के श्राप के कारण नाग-नागिन पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। हालांकि इस कथा का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर गहरी आस्था देखने को मिलती है।
मान्यता है कि इन नाग-नागिन के दर्शन करने और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और नाग-नागिन की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हैं।
मंदिर परिसर में मौजूद ये प्रतिमाएं आज भी लोगों के लिए रहस्य, इतिहास और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम बनी हुई हैं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • यह देख सकते हो यह धोरीमना की न्यूज़ है जिसमें बैंक ऑफ़ बरोदा 2:15 पर बंद है क्योंकि यह लंच का टाइम हो चुका है किसी अधिकारी को पूछा तब तो यह क्या लंच का टाइम होने पर बंद होती है या एक दो स्टाफ अंदर रहते हैं तो यह क्या सही है या गलत है यह धोरीमना की बड़ौदा बैंक है
    1
    यह देख सकते हो यह धोरीमना की न्यूज़ है जिसमें बैंक ऑफ़ बरोदा 2:15 पर बंद है क्योंकि यह लंच का टाइम हो चुका है किसी अधिकारी को पूछा तब तो यह क्या लंच का टाइम होने पर बंद होती है या एक दो स्टाफ अंदर रहते हैं तो यह क्या सही है या गलत है यह धोरीमना की बड़ौदा बैंक है
    user_Hitesh
    Hitesh
    धोरीमन्ना, बाड़मेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रावतसर में एक युवक ने स्कॉर्पियो लेकर दिन दहाड़े फायरिंग की 13 साल बाद इस प्रकार है कि रावतसर में दिनदहाड़े दो लोगों पर फायरिंग की गई सो यू की स्कॉर्पियो लेकर आया था और करीबन सात राउंड फायरिंग की और युवक को मारने की कोशिश की
    1
    रावतसर में एक युवक ने स्कॉर्पियो लेकर दिन दहाड़े फायरिंग की
13 साल बाद इस प्रकार है कि रावतसर में दिनदहाड़े दो लोगों पर फायरिंग की गई सो यू की स्कॉर्पियो लेकर आया था और करीबन सात राउंड फायरिंग की और युवक को मारने की कोशिश की
    user_रमेश कुमार
    रमेश कुमार
    Local News Reporter सिणधरी, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र की जानकारी। तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157 ​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । ​डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। ​पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। ​जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र  की जानकारी।
तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157
​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र ।
​डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है।
​पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
​जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बालोतरा रेलवे व प्रसाशन के संयुक्त तत्वाधान मे हुआ मॉक ड्रील का आयोजन पारलू गांव के निकट ट्रेन की ट्रक् से भीषण भिड़न्त की मिली थी सूचना मोके पर पहुचे अधिकारी ग्रामीणों मे मचा हड़कंप एंकर - बालोतरा के पारलू गांव के निकट दोपहर को रेलवे विभाग द्वारा मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। सूचना पर बालोत्तरा से एम्बुलेंस व अन्य अधिकारी मोके पर पहुचे। बड़ी तादाद मे एम्बुलेंस व अन्य अधिकारियो के जमावड़े से ग्रामीणों मे भी हड़कंप मच गया। बाद मे इसके मॉक ड्रील होने की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सास ली।।
    1
    बालोतरा
रेलवे व प्रसाशन के संयुक्त तत्वाधान मे हुआ मॉक ड्रील का आयोजन
पारलू  गांव के निकट ट्रेन की ट्रक् से भीषण भिड़न्त की मिली थी सूचना
मोके पर पहुचे अधिकारी
ग्रामीणों मे मचा हड़कंप
एंकर - बालोतरा के पारलू गांव के निकट दोपहर को रेलवे विभाग द्वारा मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। सूचना पर बालोत्तरा से एम्बुलेंस व अन्य अधिकारी मोके पर पहुचे। बड़ी तादाद मे एम्बुलेंस व अन्य अधिकारियो के जमावड़े से ग्रामीणों मे भी हड़कंप मच गया। बाद मे इसके मॉक ड्रील होने की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सास ली।।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुंभलगढ़ के जड़फा में 38 साल बाद गवरी का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह कुंभलगढ़ 38 साल बाद जड़फा में गवरी का शुभारंभ कुंभलगढ़। ग्राम पंचायत पीपला के जड़फा गांव में 38 वर्षों बाद बुधवार को पारंपरिक गवरी नृत्य का शुभारंभ हुआ। माताजी व ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ गवरी की शुरुआत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और ढोल-नगाड़ों के बीच गांव में उत्सवी माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे मेवाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा की पुनः वापसी बताया।
    1
    कुंभलगढ़ के जड़फा में 38 साल बाद गवरी का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह
कुंभलगढ़
38 साल बाद जड़फा में गवरी का शुभारंभ
कुंभलगढ़। ग्राम पंचायत पीपला के जड़फा गांव में 38 वर्षों बाद बुधवार को पारंपरिक गवरी नृत्य का शुभारंभ हुआ। माताजी व ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ गवरी की शुरुआत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और ढोल-नगाड़ों के बीच गांव में उत्सवी माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे मेवाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा की पुनः वापसी बताया।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 ​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 ​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । ​डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। ​पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। ​जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     99829264909

​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
99829264909
​डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र ।
​डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है।
​पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
​जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • निकाय चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा झटका, वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी में नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध तय एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में वार्ड में भाजपा के बचे एकमात्र प्रत्याशी के निर्विरोध होना तय है। इससे पहले वार्ड 23 से भी कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गया। ऐसे में डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 2 पार्षद मतदान से पहले ही निर्विरोध हो गए है। डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वार्ड 28 से भाजपा के चेतन खराड़ी ओर कांग्रेस से प्रतीक बलात मैदान में थे। लेकिन आज बुधवार को नामांकन वापसी के समय कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक ने निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन वापस कर दिया। इससे वार्ड में अब भाजपा का एक मात्र प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही बचे है। भाजपा के अब 2 वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध हो गए है।।वार्ड 23 से भाजपा के मनन कलासुआ भी निर्विरोध है। इधर कल 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम समय है।
    1
    निकाय चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा झटका, वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी में नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध तय
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में वार्ड में भाजपा के बचे एकमात्र प्रत्याशी के निर्विरोध होना तय है। इससे पहले वार्ड 23 से भी कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गया। ऐसे में डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 2 पार्षद मतदान से पहले ही निर्विरोध हो गए है।
डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वार्ड 28 से भाजपा के चेतन खराड़ी ओर कांग्रेस से प्रतीक बलात मैदान में थे। लेकिन आज बुधवार को नामांकन वापसी के समय कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक ने निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन वापस कर दिया। इससे वार्ड में अब भाजपा का एक मात्र प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही बचे है।  भाजपा के अब 2 वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध हो  गए है।।वार्ड 23 से भाजपा के मनन कलासुआ भी निर्विरोध है। इधर कल 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम समय है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जालोर के तीन युवक घायल हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं। स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    1
    कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जालोर के तीन युवक घायल
हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं।
स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। 
लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.