रसूलाबाद के प्राचीन ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज पुलिस प्रशासन रहा मौजूद खुशनुमा माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़ आपसी भाईचारे का संदेश देता है ईद का पर्व- अब्दुल रऊफ बक़ाई रसूलाबाद की प्राचीन ईदगाह में हजारों लोग ने अदा की ईद की नमाज़ बड़ा तादाद में लोगों ने नमाज़ अदा करके मुल्क के लिए मांगी दुआएं रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुशनुमा माहौल में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की और अपने मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए एक साथ मिलकर दुआएं मांगी। रहमतों व बरकतों वाले मुकद्दस माह ए रमज़ान का महीना खत्म होने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को रसूलाबाद क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व शानो शौकत व खुलूस के साथ मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर स्थित प्राचीन ईदगाह में रसूलाबाद कस्बा सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। कस्बे में पेश इमाम हाजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने ईद की नमाज़ के दौरान ख़ुत्बा सुनाया। इसके बाद हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। वहीं ईद की नमाज अदा कराने से पहले बयान करते हुए उन्होंने कहा कि ईद का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण अल्लाह से मनाया गया। ईद के मौके पर खासतौर से भाईचारे का पैगाम दिया गया। यह पर्व मोहब्बत का पैगाम देता है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। इखलाक मोहब्बत से जिंदगी गुजारने का ईद का पर्व पैगाम देता है। ईद ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। ईद की खुशियों में सभी को शामिल करते हैं। यह ईद का पर्व रमजान के एक महीने के रोजे रखने के बाद रोजदारों के लिए अल्लाह की तरफ से एक ईनाम है। लिहाजा हमें चाहिए कि उन लोगों से सावधान रहे जो आपसी भाईचारे को बिगाड़ते हैं। जो उनका काम है वह अहले सियासत जाने, अपना पैगाम ए मोहब्बत है। जहां-जहां तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और ईदगाह में लोगों को गले लगाया। ईद को लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह के बाहर मेला जैसा माहौल रहा जहाँ बच्चों ने जमकर खरीदारी की। एक दूसरे को गले लगाकर अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। इस बार ईद की नमाज में तादाद पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिली।जहां एक ओर ईदगाह का पूरा कैंपस भर गया था तो वहीं ईदगाह को जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों ने सफें बनाकर नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,कोतवाल शिवनारायण सिंह, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह,लेखपाल राधेश्याम गौतम सहित अन्य अधिकारी ईदगाह के बाहर मौजूद रहे और लोगों को मिलकर बधाई दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से हाफिज शाहिद चिश्ती, हाफिज साज़िद, हाजी महताब,सपा नेता महफूज खान,अकील अहमद पट्टा, हाजी फैजान खान, हाजी आफताब आलम मंसूरी, अतहर खान भुट्टो,मुबीन सिद्दीकी राजा, सभासद मो.मशरूफ नवाज़, फरहान मिनी, सोहेल अहमद, हाशिम खान, डॉ मु.मुस्तकीम, एहतिशाम खान भोलू,शिक्षक वसीम अहमद, अख्तर हुसैन, सिराज अहमद,सरताज अशरफ,आज़ाद अली, रहीस निजामी, आरिफ गफ्फरी, खुर्शीद आलम,एबाब खान, सारिक, आसिफ, शानू अहमद,इमरान नियाजी,सिराज अहमद,वारिस मंसूरी,मुस्ताक इदरीसी,शरीफ सिद्दीकी,मतीन,अय्यूब सिद्दीकी,कफील मंसूरी,ज़रीफ़ शाह,नसीम अहमद, अता वारिस, औसाफ़ अली,रिजवान खान,रज्जू पठान,फरीद सिद्दीकी , गोले, दिलशाद खान,अरशद नवाब, रुखसार कुरैशी, शहबाज सिद्दीकी आदि रहे।
रसूलाबाद के प्राचीन ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज पुलिस प्रशासन रहा मौजूद खुशनुमा माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़ आपसी भाईचारे का संदेश देता है ईद का पर्व- अब्दुल रऊफ बक़ाई रसूलाबाद की प्राचीन ईदगाह में हजारों लोग ने अदा की ईद की नमाज़ बड़ा तादाद में लोगों ने नमाज़ अदा करके मुल्क के लिए मांगी दुआएं रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुशनुमा माहौल में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की और अपने मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए एक साथ मिलकर दुआएं मांगी। रहमतों व बरकतों वाले मुकद्दस माह ए रमज़ान का महीना खत्म होने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को रसूलाबाद क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व शानो शौकत व खुलूस के साथ मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर स्थित प्राचीन ईदगाह में रसूलाबाद कस्बा सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। कस्बे में पेश इमाम हाजी अब्दुल
रऊफ खान बकाई ने ईद की नमाज़ के दौरान ख़ुत्बा सुनाया। इसके बाद हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। वहीं ईद की नमाज अदा कराने से पहले बयान करते हुए उन्होंने कहा कि ईद का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण अल्लाह से मनाया गया। ईद के मौके पर खासतौर से भाईचारे का पैगाम दिया गया। यह पर्व मोहब्बत का पैगाम देता है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। इखलाक मोहब्बत से जिंदगी गुजारने का ईद का पर्व पैगाम देता है। ईद ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। ईद की खुशियों में सभी को शामिल करते हैं। यह ईद का पर्व रमजान के एक महीने के रोजे रखने के बाद रोजदारों के लिए अल्लाह की तरफ से एक ईनाम है। लिहाजा हमें चाहिए कि उन लोगों से सावधान रहे जो आपसी भाईचारे को बिगाड़ते हैं। जो उनका काम है वह अहले सियासत जाने, अपना पैगाम ए मोहब्बत है। जहां-जहां तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और ईदगाह में लोगों को गले लगाया। ईद को लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने
को मिला। ईदगाह के बाहर मेला जैसा माहौल रहा जहाँ बच्चों ने जमकर खरीदारी की। एक दूसरे को गले लगाकर अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। इस बार ईद की नमाज में तादाद पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिली।जहां एक ओर ईदगाह का पूरा कैंपस भर गया था तो वहीं ईदगाह को जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों ने सफें बनाकर नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,कोतवाल शिवनारायण सिंह, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह,लेखपाल राधेश्याम गौतम सहित अन्य अधिकारी ईदगाह के बाहर मौजूद रहे और लोगों को मिलकर बधाई दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से हाफिज शाहिद चिश्ती, हाफिज साज़िद, हाजी महताब,सपा नेता महफूज खान,अकील अहमद पट्टा, हाजी फैजान खान, हाजी आफताब आलम मंसूरी, अतहर खान भुट्टो,मुबीन सिद्दीकी राजा, सभासद मो.मशरूफ नवाज़, फरहान मिनी, सोहेल अहमद, हाशिम खान, डॉ मु.मुस्तकीम, एहतिशाम खान भोलू,शिक्षक वसीम अहमद, अख्तर हुसैन, सिराज अहमद,सरताज अशरफ,आज़ाद अली, रहीस निजामी, आरिफ गफ्फरी, खुर्शीद आलम,एबाब खान, सारिक, आसिफ, शानू अहमद,इमरान नियाजी,सिराज अहमद,वारिस मंसूरी,मुस्ताक इदरीसी,शरीफ सिद्दीकी,मतीन,अय्यूब सिद्दीकी,कफील मंसूरी,ज़रीफ़ शाह,नसीम अहमद, अता वारिस, औसाफ़ अली,रिजवान खान,रज्जू पठान,फरीद सिद्दीकी , गोले, दिलशाद खान,अरशद नवाब, रुखसार कुरैशी, शहबाज सिद्दीकी आदि रहे।
- Post by Ramadhar Kumar1
- शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।1
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में एक विदेशी महिला की संलिप्तता एवं एक महिला की मृत्यु से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। *अहूजा अस्पताल* के अलावा *“मेडी लाइफ” अस्पताल* का नाम भी सामने आया है, जहां से संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें अधिकतर शिकायते राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए और संबंधित कर्मचारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित जनपद एवं तहसील अजीतमल के अधिकारी मौजूद रहे।1
- KMC दिबियापुर के कृष्णा मेडिकल सेंटर में आयुष्मान भारत योजना लागू, अब गरीबों को मिलेगा मुफ्त व हाई-टेक इलाज दिबियापुर/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औद्योगिक नगर दिबियापुर में फफूंद रोड पर स्थित प्रतिष्ठित 'कृष्णा मेडिकल सेंटर' (केएमसी) को अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' से संबद्ध कर दिया गया है। इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को महानगरों जैसी हाई-टेक चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के संचालक एवं एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल के मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना है। केएमसी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU), डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक मजबूत टीम तैनात की गई है, जिसमें प्रतिदिन महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, सेना में 27 साल का तजुर्बा रखने वाले कर्नल दीक्षित मुख्य सलाहकार के रूप में और 40 वर्षों का अनुभव रखने वालीं रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर मेजर पूर्णिमा दीक्षित सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देंगी। अस्पताल में ऑर्थो सर्जन डॉ. शैलेश कटिहार सहित कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी 24 घंटे सेवा में रहेंगे। आयुष्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के पूरे स्टाफ में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर डॉ. बृजेश यादव, एडवोकेट कमलेश कुमार यादव, डॉ. शैलेश कटिहार, प्रदीप गुप्ता, मंजीत राजपूत और तबरेज आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- औरैया।। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में औरैया के थोक एवं फुटकर विक्रेता सहित कई सैकड़ो व्यापारियों द्वारा जीएसटी कानून में खामियों को लेकर एवं जीएसटी सचल दल औरैया के द्वारा औरैया के व्यापारियों का उत्पीड़न के विरोध में आज तहसील परिसर में तहसील दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें जिले के कई सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे2
- Post by Ramadhar Kumar1