बोले, विधायक विवेक शर्मा के कार्य से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का हाथ,हमारा प्रयास अपने वार्ड पंचायत से विवेक शर्मा को बढ़त देना बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से बीडीसी सदस्य शेर सिंह तथा कुरयाला वार्ड से बीडीसी सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों बीडीसी सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेर सिंह और अरुण कुमार ने कहा कि उन्होंने विधायक विवेक शर्मा की कार्यशैली और कुटलैहड़ क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने का माध्यम नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही एक जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। उनके अनुसार विधायक विवेक शर्मा लगातार आम लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं और इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। 2027 में विधायक विवेक शर्मा को प्रचंड बहुमत दिलाने का लिया संकल्प, कुटलैहड़ कांग्रेस में शामिल हुए बीडीसी सदस्यों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत
बोले, विधायक विवेक शर्मा के कार्य से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का हाथ,हमारा प्रयास अपने वार्ड पंचायत से विवेक शर्मा को बढ़त देना बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से बीडीसी सदस्य शेर सिंह तथा कुरयाला वार्ड से बीडीसी सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों बीडीसी सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेर सिंह और अरुण कुमार ने कहा कि उन्होंने विधायक विवेक शर्मा की कार्यशैली और कुटलैहड़ क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने का माध्यम नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही एक जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। उनके अनुसार विधायक विवेक शर्मा लगातार आम लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं और इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। 2027 में विधायक विवेक शर्मा को प्रचंड बहुमत दिलाने का लिया संकल्प, कुटलैहड़ कांग्रेस में शामिल हुए बीडीसी सदस्यों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत
- *आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर* *सैनिक स्कूल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण और देश की रक्षा क्षमताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सीखने, नए लोगों से जुड़ने और अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ऐसे में जब भी विद्यार्थियों की दूसरे राज्यों से आए साथियों से मुलाकात हो, तो उन्हें आपस में संपर्क नंबर और ई-मेल आईडी जरूर साझा करनी चाहिए। भविष्य में जब वे उनके राज्यों में जाएं तो इन संपर्कों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपयोगी और सार्थक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इससे न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान होगा, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, आत्मविश्वास और इंटरपर्सनल स्किल्स भी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल केवल शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तैयार करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित किए जाते हैं। यही गुण आगे चलकर देश की शक्ति और सामर्थ्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय रक्षा सेनाओं की वीरता और शौर्यगाथाओं का अधिक से अधिक अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के वीर सैनिकों के गैलेंट्री अवॉर्ड्स, उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। साथ ही भारत की सैन्य उपलब्धियों, स्वदेशी रक्षा उपकरणों, आधुनिक तकनीक, हथियार प्रणालियों और ऑर्डिनेंस क्षमताओं के बारे में भी अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है और भारतीय सेनाएं नई तकनीकों से सुसज्जित हो रही हैं। ऐसे समय में सैनिक स्कूलों के विद्यार्थियों को इन उपलब्धियों और देश की रक्षा शक्ति से परिचित होना आवश्यक है, ताकि उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना और अधिक प्रबल हो। सांसद ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें देश-दुनिया में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र की उपलब्धियों के बारे में भी निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश प्रेम को अपने जीवन का केंद्र बिंदु बनाते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं। इसलिए इन संस्थानों की जिम्मेदारी केवल अच्छे विद्यार्थी तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे जागरूक, अनुशासित और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है, जो देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।2
- घुमारवीं में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर में किया मार्च, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर; राजेंद्र गर्ग बोले घुमारवीं में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर में किया मार्च, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर; राजेंद्र गर्ग बोले1
- राजू राम ने 159 मतों से दर्ज की शानदार जीत, सीडी सहकारी समिति के निदेशक बने 493 मत लेकर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत ललित ठाकुर, पधर द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू राम ने सीडी सहकारी समिति मंडी जोन के निदेशक पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लता देवी को 159 मतों के अंतर से पराजित कर निदेशक पद पर कब्जा जमाया। राजू राम को कुल 493 मत प्राप्त हुए, जबकि लता देवी को 334 मत मिले। वहीं बालक राम को 99 और कमलेश को 49 मतों से ही संतोष करना पड़ा। राजू राम के निदेशक निर्वाचित होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राजू राम का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित, अजय शर्मा, पधर मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, रूप लाल और महामंत्री सुरेश कटारिया ने राजू राम की जीत को संगठन की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत से विरोधियों को करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की रहनुमाई में वर्ष 2017 के बाद द्रंग में हुए चुनावों में भाजपा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। लोकसभा, विधानसभा और पंचायती राज चुनावों में पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की संगठन के प्रति कार्यशैली, सक्रियता और राजनीतिक अनुभव का परिणाम है। भाजपा नेताओं ने राजू राम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह सहकारी क्षेत्र में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। फोटोशीर्षक: सीडी सहकारी समिति के निदेशक निर्वाचित होने पर राजू राम का फूल-मालाओं से स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। राजू राम ने 159 मतों से दर्ज की शानदार जीत, सीडी सहकारी समिति के निदेशक बने 493 मत लेकर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत ललित ठाकुर, पधर द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू राम ने सीडी सहकारी समिति मंडी जोन के निदेशक पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लता देवी को 159 मतों के अंतर से पराजित कर निदेशक पद पर कब्जा जमाया। राजू राम को कुल 493 मत प्राप्त हुए, जबकि लता देवी को 334 मत मिले। वहीं बालक राम को 99 और कमलेश को 49 मतों से ही संतोष करना पड़ा। राजू राम के निदेशक निर्वाचित होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राजू राम का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित, अजय शर्मा, पधर मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, रूप लाल और महामंत्री सुरेश कटारिया ने राजू राम की जीत को संगठन की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत से विरोधियों को करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की रहनुमाई में वर्ष 2017 के बाद द्रंग में हुए चुनावों में भाजपा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। लोकसभा, विधानसभा और पंचायती राज चुनावों में पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की संगठन के प्रति कार्यशैली, सक्रियता और राजनीतिक अनुभव का परिणाम है। भाजपा नेताओं ने राजू राम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह सहकारी क्षेत्र में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। फोटोशीर्षक: सीडी सहकारी समिति के निदेशक निर्वाचित होने पर राजू राम का फूल-मालाओं से स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।2
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को घुमारवीं शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को घुमारवीं शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भाजपा ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। भाजपा की तिरंगा यात्रा मिलन पैलेस से शुरू हुई और एम फॉर यू होटल, इंदिरा मार्केट, बस अड्डा तथा तहसील रोड से होते हुए गांधी चौक पहुंची। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए हजारों वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के योगदान से अवगत करवाना समय की जरूरत है। गर्ग ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जाति, क्षेत्र और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भी लोगों को इसी भावना से जोड़ना है। तिरंगा यात्रा में भाजपा की जिला प्रभारी रश्मी धर सूद और सह प्रभारी देशराज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान से मिली है। राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की विकास यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए काम करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। नेताओं ने कहा कि देश की आजादी की रक्षा करना और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर व भराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोरावरसिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- चढ़ावा संस्कृति ही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस पार्टी में कद और पद हाई-कमान को चढ़ाये चढ़ावे पर तय होते हैं। आज कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की वायरल चर्चा के हिसाब से प्रदेश की डीके सरकार में 80% मंत्री पद चढ़ावे के हिसाब से तय हुए हैं और तो और विधायक नागेंद्र, जो दलितों के लिए बनाई गई वाल्मीकि योजना की राशि के गबन के मामले में अभियुक्त है और जिसको सिद्धरमैया मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देना पड़ा था, वापस मंत्री बनाये गये हैं। अब ये चढ़ावा किसको चढ़ना था, कहाँ चढ़ना था, कितना चढ़ना था, इसमें कांग्रेस हाई कमान का कितना हिस्सा था कांग्रेस पार्टी को इसे साफ़ करना चाहिए…1
- तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना; आधिकारिक पुष्टि बाकी1