संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रशासन सतर्क, 1 अप्रैल से अभियान की शुरुआत बस्ती, 30 मार्च 2026 (सू.वि.) संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कही। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 11 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1 अप्रैल को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह से संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग है, जो जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएगा। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका उपचार कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, खुले में शौच मुक्त व्यवस्था तथा मच्छर नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि वीएचएसएनसी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। खराब इंडिया मार्क-2 हैंडपंपों की मरम्मत, जलभराव वाले स्थानों व नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा मैलाथियान से फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। गांवों में कूड़ेदान की व्यवस्था भी कराई जाए और अभियान के दौरान टीबी मरीजों की पहचान भी की जाए। उद्यान विभाग को मच्छररोधी पौधे लगाने तथा सूचना विभाग को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे ने किया और बताया कि सभी विभागों द्वारा माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। बैठक में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसीएमओ डॉ. अजय चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- जय गौ माता जय श्री राम गौ माता की रक्षा के लिए आपके क्षेत्र शिवराजपुर कुसमोर घाट के पास हर्रैया बस्ती से सहयोग की आवश्यकता है किसी भी नेता मंत्री ने आज तक कोई सहयोग नहीं किया है वैसे करोड़ों खर्च कर दिए जाते हैं और गौ माता के लिए करने में इतना क्यों सोचना क्षेत्र के माननीय नेता , मंत्री , विधायक , प्रधान आदि से निवेदन है कि गौ सेवा के लिए हमारा सहयोग करें 🙏🙏2
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨बस्ती: हरियाली पर 'आरा', जिम्मेदारों का 'सांत्वना' वाला खेल; बिना परमिट कट गए जामुन के पेड़!🚨 🌳वन विभाग की नाक के नीचे कटी लकड़ियां, रेंजर ने की जांच; पर 'मुकदमे' के लिए आखिर किस शुभ मुहूर्त का है इंतजार? 🌳बस्ती: रंगे हाथ पकड़े गए लकड़ी तस्कर, फिर भी FIR के नाम पर क्यों कांप रहे हैं जिम्मेदारों के हाथ? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश स्थान: कप्तानगंज, बस्ती बस्ती। मुख्यमंत्री के 'मिशन पौधरोपण' को पलीता लगाने वाले लकड़ी तस्करों के हौसले कप्तानगंज रेंज में बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत फरेंदा सेंगर के राजस्व गांव भैरोपुर का है, जहां लकड़ी ठेकेदार ने बेखौफ होकर प्रतिबंधित हरे जामुन के पेड़ों पर बिना किसी वैध परमिट के आरा चलवा दिया। ताज्जुब की बात यह है कि जब तक वन विभाग की 'नींद' खुली, तब तक हरियाली जमींदोज हो चुकी थी। 🔔ठेकेदार की दबंगई या विभाग की ढिलाई? सूत्रों के मुताबिक, महुलानी निवासी लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा ने नियमों को ताक पर रखकर भैरोपुर में जामुन के दो हरे पेड़ों को बिना परमिट के कटवा दिया। सूचना जंगल की आग की तरह फैली, तब जाकर रेंजर राजू प्रसाद ने मामले का संज्ञान लिया और आनन-फानन में टीम को मौके पर भेजा। 🔔जांच में खुली पोल, रंगे हाथ मिली लकड़ी रेंजर के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर चार हरे पेड़ों के अवशेष मिले। विभाग का दावा है कि इनमें से दो पेड़ 'छूट' की श्रेणी के थे, लेकिन 02 जामुन के पेड़ पूरी तरह अवैध रूप से काटे गए थे। बाद में उड़ाका दल (Flying Squad) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और कार्रवाई का कोरम पूरा करते हुए 'आश्वासन' का झुनझुना थमा दिया। 🔔मुकदमे के नाम पर 'कल' का इंतजार क्यों? बड़ा सवाल यह है कि जब अपराध मौके पर सिद्ध हो चुका है और लकड़ियां बरामद हैं, तो खबर लिखे जाने तक ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? आखिर विभाग को किस 'शुभ मुहूर्त' का इंतजार है? क्या सिस्टम किसी दबाव में है या फिर लकड़ी तस्करों के साथ कोई 'भीतरी सेटिंग' चल रही है? 👉प्रशासन और विभाग के लिए कड़वे सवाल: ⭐मुकदमे में देरी क्यों? – जब रेंजर और उड़ाका दल ने मौके पर जाकर पुष्टि कर दी कि 02 जामुन के पेड़ बिना परमिट के अवैध रूप से काटे गए हैं, तो लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? क्या किसी रसूखदार का दबाव है? ⭐वन विभाग की सतर्कता पर सवाल? – बिना परमिट के हरे पेड़ों पर आरा चल गया और लकड़ियां कटकर तैयार हो गईं, तब जाकर विभाग को 'सूत्रों' से सूचना मिली। क्या कप्तानगंज रेंज के बीट कर्मियों की कोई मिलीभगत है या वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हैं? ⭐ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों? – महुलानी निवासी ठेकेदार द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। क्या विभाग सिर्फ 'आश्वासन' का खेल खेलकर मामले को ठंडा करना चाहता है, या इस बार कोई ऐसी ठोस कार्रवाई होगी जो नजीर बने? ⭐अवैध कटान की भरपाई कैसे? – मुख्यमंत्री जी एक तरफ 'मिशन पौधरोपण' चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ माफिया फलदार और प्रतिबंधित पेड़ों को काट रहे हैं। विभाग इन कटे हुए पेड़ों की क्षतिपूर्ति और पर्यावरण को हुए नुकसान की वसूली कैसे करेगा? ⭐उड़ाका दल की भूमिका? – उड़ाका दल (Flying Squad) मौके पर पहुंचा, जांच भी की, लेकिन क्या उनका काम सिर्फ मौके का मुआयना करना है? अब तक ठेकेदार की मशीनों या लकड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया में इतनी सुस्ती क्यों दिखाई जा रही है? वन विभाग की टीम का कहना है कि मुकदमा कल दर्ज किया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि कप्तानगंज वन रेंज के अधिकारी इन 'पर्यावरण के दुश्मनों' पर सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।1
- शहर/कस्बा: पंकज मोदनवाल की दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन किसी नई रेसिपी के लिए नहीं, बल्कि एक 'अतरंगी' उधारी के हिसाब के लिए। मामला तब गरमा गया जब रामू नामक ग्राहक ने महीनों की 'निरंतर' चाय और नाश्ते का बिल चुकाने के लिए अपनी जेब से महज 100 रुपये का नोट निकाला। पंकज के अनुसार, रामू ने उनके यहां से जमकर चाय की चुस्कियां लीं और नाश्ते का लुत्फ उठाया, यह कहकर कि हिसाब बाद में कर लेंगे। आज जब पंकज ने पिछला पूरा हिसाब मांगा, तो रामू ने बड़े ही 'शाही' अंदाज में 100 का नोट थमाकर मामला रफा-दफा करना चाहा। पंकज का कहना है कि इतने में तो उनकी एक हफ्ते की चीनी भी नहीं आती, फिर पूरा हिसाब कैसे होगा? फिलहाल दुकानदार इस 'सस्ते समझौते' को मानने को तैयार नहीं हैं और रामू अपनी उदारता पर अड़े हुए हैं।1
- मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो ये मुल्ला मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो रे वरना "कल्कि" अगर अवतार ले लिया तो तुममें से कोई नहीं बचेगा ,,रावण को मारने राम जी आए महाभारत करवाने कृष्णा आए तुम्हारा भी पाप सर के ऊपर जा रहा कल्कि अवतरित हुआ उसी सर को धड़ से अलग कर देगा क्योंकि कल्कि सभी सिद्धियों का ज्ञाता होगा और कल्कि विष्णु का अब तक का सबसे फॉयरेस्ट अवतार है - मुल्ला ,,इस मुल्ले मौलवी को सुने और सभी मुल्ले मुल्लियों तक ये वीडियो पहुंचाए1
- अयोध्या उसुरू स्थित न्यू कॉलोनी युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया आयुष्मान पांडे पुत्र उमेश कुमार पांडे ग्राम खजूरी पोस्ट तरौली तहसील मिल्कीपुर1
- ब्रेकिंग अयोध्या. अयोध्या के पुलिस लाइन में “रन फॉर इंपावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। जीजीआईसी की स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और जोश देखने को मिला। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 वर्ग में कृतिका श्रीवास्तव प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय और अंशिका कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 वर्ग में बबीता सिंह प्रथम, हेमा यादव द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और पुलिस हेल्पलाइन (डायल 112) की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।4
- अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक1
- अजीत मिश्रा (खोजी) 😇बस्ती: भ्रष्टाचार की 'काली राख' बनी PWD की नई सड़क, हाथ लगाते ही उखड़ रहा विकास का मुखौटा।😇 🙈"वीडियो ने खोली पोल: मिर्जापुर–सुअरहा मार्ग बना लूट का अड्डा, सरकारी खजाने पर डकैती!" 🙈"बस्ती में 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा: भ्रष्टाचार के नंगे नाच पर PWD के जिम्मेदार मौन, जनता में आक्रोश!" 🙈"कुदरहा कांड: सड़क के नाम पर जनता से धोखा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नई पिच!" ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश बस्ती। जनपद के कुदरहा विकास खंड में भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच देखने को मिल रहा है, जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग पर प्रांतीय खंड PWD विभाग द्वारा बनाई जा रही नई नवेली सड़क जनता के लिए सुविधा नहीं, बल्कि विभाग और ठेकेदारों की 'अवैध कमाई' का जरिया बन गई है। आलम यह है कि सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी है। ✍️सड़क है या काली पुताई? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने विभाग की पोल खोल दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण जैसे ही सड़क पर हाथ लगाते हैं, डामर और गिट्टी उखड़कर हाथ में आ जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो डामर की जगह केवल 'थूक' का इस्तेमाल किया गया हो या फिर राख की एक पतली परत बिछा दी गई हो। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों ने मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट कर लिया है। ✍️जेई की ढिठाई: 'सब चंगा है' का राग हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ विभाग के जिम्मेदार जेई (JE) अपनी अंधेरगर्दी और ढिठाई पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद विभाग का कहना है कि 'काम सही हो रहा है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।' यह बयान भ्रष्टाचार की उस जड़ को दर्शाता है जो PWD विभाग में गहराई तक धंसी हुई है। क्या विभाग के लिए भ्रष्टाचार का यह नंगा खेल ही 'सही काम' है? ✍️कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा विकास मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग अब PWD की लूट का खुला अड्डा बन चुका है। उद्घाटन से पहले ही सड़क का 'शहीद' हो जाना यह साबित करता है कि गुणवत्ता के नाम पर यहां केवल धोखा परोसा गया है। कमीशनखोरी के चक्कर में जनता के भरोसे का कत्ल किया गया है। 🔥डीएम साहब जागिए! जनता पूछ रही सवाल कुदरहा की जनता अब शासन और प्रशासन से सवाल पूछ रही है। क्या मुख्यमंत्री जी के 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का बस्ती में यही हश्र होगा? वायरल वीडियो ने भ्रष्टाचार के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों पर नकेल कसेगा या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। "यह सड़क नहीं, धोखा है!" "हम सालों से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे, लेकिन PWD ने हमें विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का जहर दिया है। अगर हाथ से सड़क उखड़ रही है, तो पहली बारिश में इसका क्या होगा? हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर करेंगे।"— क्षेत्रीय ग्रामीण 🙊शर्म करो विभाग! सड़क नहीं, यह जनता के पसीने की कमाई की लूट है।🙊1