logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खांडल विप्र समाज शाखा (खंडेलवाल ब्राह्मण)की बैठक संपन्न* गंगापुर दिनांक 25-8-26 को शाम खांडल विप्र समाज शाखा गंगापुर की बैठक भैरव नगर,निज आवास में हरिवल्लभ शर्मा (खंडेलवाल) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! प्रचार मंत्री नितिन माटोलिया ने बताया कि शाखा सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य,संगठन की आर्थिक स्थिति एवं महिला शक्ति करण पर साथ रहकर विशेष कार्य योजना बनाने जिसमें शाखा में महिला की भागीदारी के तहत खांडल विप्र महिला मंडल के गठन पर प्रस्ताव पारित किया गया! खांडल विप्र समाज शाखा को और अधिक संगठित करने पर कार्य करने पर सहमति जताई! नगरपालिका चुनाव में वार्ड मेम्बर में खंडेलवाल ब्राह्मण समाज ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकिट के लिए दावेदारी की माँग भी रखी गई जिससे समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके! बैठक में नाना लाल सेवदा,जगदीश प्रसाद माटोलिया,हरिवल्लभ लढ़ानिया,दीपक कुमार जोशी,गोवर्धन लाल नवहाल,यज्ञदत्त नवहाल,कमलेश नवहाल,हेमन्त कुमार नवहाल,देवेंद्र कुमार जोशी, मदन लाल सेवदा,भानु पिपलवा आदि समाज के सदस्य उपस्थित थे!

2 hrs ago
user_Nitin matoliya
Nitin matoliya
Media Consultant रायपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
b9d00913-b061-40b0-b178-4a4376da1483

*खांडल विप्र समाज शाखा (खंडेलवाल ब्राह्मण)की बैठक संपन्न* गंगापुर दिनांक 25-8-26 को शाम खांडल विप्र समाज शाखा गंगापुर की बैठक भैरव नगर,निज आवास में हरिवल्लभ शर्मा (खंडेलवाल) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! प्रचार मंत्री नितिन माटोलिया ने बताया कि शाखा सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य,संगठन की आर्थिक स्थिति एवं महिला शक्ति करण पर साथ रहकर विशेष कार्य योजना बनाने जिसमें शाखा में महिला की भागीदारी के तहत खांडल विप्र महिला मंडल के गठन पर प्रस्ताव पारित किया गया! खांडल विप्र समाज शाखा को और अधिक संगठित करने पर कार्य करने पर सहमति जताई! नगरपालिका चुनाव में वार्ड मेम्बर में खंडेलवाल ब्राह्मण समाज ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकिट के लिए दावेदारी की माँग भी रखी गई जिससे समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके! बैठक में नाना लाल सेवदा,जगदीश प्रसाद माटोलिया,हरिवल्लभ लढ़ानिया,दीपक कुमार जोशी,गोवर्धन लाल नवहाल,यज्ञदत्त नवहाल,कमलेश नवहाल,हेमन्त कुमार नवहाल,देवेंद्र कुमार जोशी, मदन लाल सेवदा,भानु पिपलवा आदि समाज के सदस्य उपस्थित थे!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के पाहरु गांव में खेत पर रखवाली करते युवक को सांप ने डसा, मौत: अंधेरे में अचानक पैर के नीचे और काट लिया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    1
    भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के पाहरु गांव में खेत पर रखवाली करते युवक को सांप ने डसा, मौत: अंधेरे में अचानक पैर के नीचे और काट लिया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस
मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र 
पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम 
आसींद / आसींद कस्बे में आज  मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए  विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    41 min ago
  • Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    1
    Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    user_श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    Voice of people भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रूपनारायण दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    रूपनारायण दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन रेलमगरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतावास में कार्यरत शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को लेकर शिक्षक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। दोनों शिक्षकों के समर्थन में मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के सैकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संगठन के सदस्य रैली के रूप में उपखंड कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान रेलमगरा के मुख्य बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। इसके बाद शिक्षक रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच, शिक्षकों की बहाली तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आरोपों को बताया तथ्यहीन, बहाली की मांग ज्ञापन में शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन एवं निराधार बताते हुए उनके आधार पर की जा रही विभागीय कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। शिक्षक संगठनों ने दोनों कार्मिकों को शीघ्र बहाल करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। संगठनों ने कहा कि विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनावश्यक हस्तक्षेप से शिक्षकों पर मानसिक दबाव बनता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव शैक्षणिक वातावरण पर पड़ता है। किसी भी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर पहले तथ्यात्मक जांच एवं निष्पक्ष सुनवाई की जाए और उसके बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाए। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य की सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। संगठन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षकों को उचित सुरक्षा एवं मानसिक संबल उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं संवेदनशील हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सुथार, प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीलम सोमानी, प्रेम सिंह राणावत, राधेश्याम वैष्णव, अरुण कुमार, राजेश राजौरा, धनराज गोस्वामी, भगवान लाल सुखवाल, राजेश आचार्य, मदन लाल प्रधानाचार्य, सुरेश चंद्र पीपला, रमेश गर्ग, कमला शंकर, ओम प्रकाश जीनगर, मेनारिया, लक्ष्मी नारायण तोषनीवाल, विजय शर्मा, तारा पारीक, दिलखुश, वर्षा माहेश्वरी, उर्मिला विजयवर्गीय, रामगनी मीणा, दिनेश बेरवा, गोविन्द व्यास, शांतिलाल कुमावत, अनिल जीनगर, फणीश्वर राजौरा, दिनेश खटीक, रमेश बैरागी, सीताराम खटीक, नितेश बैरागी, कमलेश जाट, जारमुकेश दाधीच, शंकर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई होने तक संगठन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    4
    जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
रेलमगरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतावास में कार्यरत शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को लेकर शिक्षक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। दोनों शिक्षकों के समर्थन में मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के सैकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
शिक्षक संगठन के सदस्य रैली के रूप में उपखंड कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान रेलमगरा के मुख्य बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। इसके बाद शिक्षक रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच, शिक्षकों की बहाली तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
आरोपों को बताया तथ्यहीन, बहाली की मांग
ज्ञापन में शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन एवं निराधार बताते हुए उनके आधार पर की जा रही विभागीय कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। शिक्षक संगठनों ने दोनों कार्मिकों को शीघ्र बहाल करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
संगठनों ने कहा कि विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनावश्यक हस्तक्षेप से शिक्षकों पर मानसिक दबाव बनता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव शैक्षणिक वातावरण पर पड़ता है। किसी भी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर पहले तथ्यात्मक जांच एवं निष्पक्ष सुनवाई की जाए और उसके बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाए।
सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग
प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य की सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। संगठन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षकों को उचित सुरक्षा एवं मानसिक संबल उपलब्ध कराने की मांग की।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं संवेदनशील हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सुथार, प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीलम सोमानी, प्रेम सिंह राणावत, राधेश्याम वैष्णव, अरुण कुमार, राजेश राजौरा, धनराज गोस्वामी, भगवान लाल सुखवाल, राजेश आचार्य, मदन लाल प्रधानाचार्य, सुरेश चंद्र पीपला, रमेश गर्ग, कमला शंकर, ओम प्रकाश जीनगर, मेनारिया, लक्ष्मी नारायण तोषनीवाल, विजय शर्मा, तारा पारीक, दिलखुश, वर्षा माहेश्वरी, उर्मिला विजयवर्गीय, रामगनी मीणा, दिनेश बेरवा, गोविन्द व्यास, शांतिलाल कुमावत, अनिल जीनगर, फणीश्वर राजौरा, दिनेश खटीक, रमेश बैरागी, सीताराम खटीक, नितेश बैरागी, कमलेश जाट, जारमुकेश दाधीच, शंकर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई होने तक संगठन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है।  पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    1
    आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। 
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे।
बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    user_Dipesh kumar chhipa
    Dipesh kumar chhipa
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्यावर पुलिस ने साकेत नगर थाना क्षेत्र से 14 महीने से लापता हुई नाबालिग को किया डिटेन: गर्भवती होने की बात आई सामने, मरना चाहती हूं...... लिखकर घर से निकली थी पीड़िता
    1
    ब्यावर पुलिस ने साकेत नगर थाना क्षेत्र से 14 महीने से लापता हुई नाबालिग को किया डिटेन: गर्भवती होने की बात आई सामने, मरना चाहती हूं...... लिखकर घर से निकली थी पीड़िता
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.