मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है ।पुलिस ने चोरी के दो बाइक एवं एक ऑटो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक एवं एक टेंपो बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने किशनपुर गांव निवासी सिकंदर मांझी एवं अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार और छोटन मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस पूछताछ कर मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया है ।बताते चले कि मखदुमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने चोरी की बाइक एवं टेंपो बरामद किया है ।साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है ।पुलिस ने चोरी के दो बाइक एवं एक ऑटो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक एवं एक टेंपो बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने किशनपुर गांव निवासी सिकंदर मांझी एवं अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार और छोटन मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस पूछताछ कर मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया है ।बताते चले कि मखदुमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने चोरी की बाइक एवं टेंपो बरामद किया है ।साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
- बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर पर्यटन थाने के थानाध्यक्ष कृष्णनंदन के खराब व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद वकील अख्तर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अपने पद इस्तीफा दे दिया। सरपंच अपना इस्तीफा मखदुमपुर बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंप दी। सरपंच वकील अख्तर पत्रकारों से बात करते हुए बराबर पर्यटक थाना प्रभारी कृष्णनंदन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके पंचायत में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसके समझौता के लिए दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के साथ बराबर पर्यटन थाना गए थे ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गए इसी कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया।इधर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन ने सरपंच के सारे आरोप को बेबुनियाद बताया, उन्होंने बताया की थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जिसके फुटेज में सच्चाई देखा जा सकता है।1
- जहानाबाद जिले में शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चल रही है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का दावा किया है।1
- जनता दरबार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, फरियादियों में नाराजगी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। बताते चलें कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाते जाने की सूचना प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तो लगा दिया गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखी गई।दूर-दराज से आए फरियादी जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, आवास योजना और बिजली-पानी जैसी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं रहने से उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। प्रखंड कार्यालय में केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कोई भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे लोगों का कहना था कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होता है, लेकिन जब अधिकारी ही मौजूद नहीं रहते तो इसका कोई अर्थ नहीं रह जाता। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की लापरवाही जारी है।स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनता दरबार में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके।1
- Post by Md Akhtar1
- dekh Sakte video सुबह-सुबह banae Hain To like follow share karna Jarur Jari Hun Main 8:00 Jila se nahin araria Jila se hai comment share Karen bhai log bahut mehnat Lagta Hai video banane Mein To Main Bhi is public se Kahana chahta hun Mera Dost follow karna Jarur1
- झामुमो ने नगर के विकास के लिए महापौर के पद पर विकास राणा को दिया समर्थन -- झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना है जरूरी सरफराज अहमद ने नामांकन वापस नहीं लिया तो पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई: नीलकंठ झामुमो एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगी: इजहार अंसारी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे: विकास राणा हजारीबाग। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग नगर निगम से विकास राणा को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में हीराबाग चौक स्थित झामुमो के हजारीबाग जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। प्रेस वार्ता में जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने विचार-विमर्श के बाद विकास राणा के नाम पर अपनी स्वीकृति एवं समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जाता, लेकिन झामुमो अपनी दलीय चेतना और विचारधारा के आधार पर इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास राणा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेगा। नीलकंठ महतो ने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पार्टी ने यह निर्णय लिया है। झामुमो का मानना है कि विकास राणा के नेतृत्व में नगर निगम को एक नई दिशा मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। मिडिया के द्वारा झामुमो से दो प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सवाल पर नीलकंठ महतो ने कहा कि जिला समिति ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केंद्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन किया जाएगा हालांकि दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है मगर केंद्रीय समिति ने विकास राणा के नाम पर समर्थन जताया है। इसलिए सरफराज अहमद को पार्टी की ओर से नामांकन वापस लेने की बात कही गई है अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी ने कहा कि पार्टी का निर्णय अंतिम निर्णय है पार्टी ने जो तय किया है उसे सभी झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, साथ ही हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया का आभार व्यक्त किया। विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि झामुमो ने एक मजबूत उम्मीदवार को समर्थन दिया है जिसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर चट्टानी एकजुटता का परिचय देते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे और अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाएंगे, कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना जरूरी है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य इज़हार अंसारी, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, जिला सह सचिव दयानंद मेहता, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष मो.अख्तर , नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, सचिव निसार अहमद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पियूष बेदिया, इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, बड़कगाव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सतीश दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दूबे, रीना देवी, आनंद सिंह, रोहित रजक, नगर उपाध्यक्ष शोएब अख्तर, आफताब आलम, कैशर जमाल समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थें।1
- Post by Shrikant Tiwari1
- मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने किशोरी को कुचला हुई मौत शुक्रवार की दोपहर पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक किशोरी को कुचल दिया ।जिससे किशोरी की मौत हो गई, मृत किशोरी मुससी गांव निवासी महेंद्र पाल की पुत्री सुरूति कुमारी उम्र 14 वर्ष बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोरी मंदिर में पूजा करने गई थी ,जो पूजा कर घर लौट रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।घटना के बाद रेफरल अस्पताल का माहौल गमगीन बना रहा। इस बाबत मृत किशोरी का भाई विक्रम कुमार ने बताया कि उनकी बहन पूजा करने के लिए गई थी वहीं सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।उन्होंने बताया मृतिका मिडिल स्कूल मखदुमपुर में पढ़ती थी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।1