बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर पर्यटन थाने के थानाध्यक्ष कृष्णनंदन के खराब व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद वकील अख्तर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अपने पद इस्तीफा दे दिया। सरपंच अपना इस्तीफा मखदुमपुर बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंप दी। सरपंच वकील अख्तर पत्रकारों से बात करते हुए बराबर पर्यटक थाना प्रभारी कृष्णनंदन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके पंचायत में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसके समझौता के लिए दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के साथ बराबर पर्यटन थाना गए थे ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गए इसी कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया।इधर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन ने सरपंच के सारे आरोप को बेबुनियाद बताया, उन्होंने बताया की थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जिसके फुटेज में सच्चाई देखा जा सकता है।
बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर पर्यटन थाने के थानाध्यक्ष कृष्णनंदन के खराब व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद वकील अख्तर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अपने पद इस्तीफा दे दिया। सरपंच अपना इस्तीफा मखदुमपुर बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंप दी। सरपंच वकील अख्तर पत्रकारों से बात करते हुए बराबर पर्यटक थाना प्रभारी कृष्णनंदन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके पंचायत में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसके समझौता के लिए दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के साथ बराबर पर्यटन थाना गए थे ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गए इसी कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया।इधर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन ने सरपंच के सारे आरोप को बेबुनियाद बताया, उन्होंने बताया की थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जिसके फुटेज में सच्चाई देखा जा सकता है।
- गया से पटना जा रही एक पिकअप वाहन से जहानाबाद जिले के टोल नाका के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल नाका के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार तथा पटना निवासी अजय कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शराब की खेप को गया से पटना ले जा रहे थे। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने तस्लीम अंसारी पर जताया भरोसा जीत को लेकर नेताओं में उत्साह -- कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के ऐलान के बाद संगठन में जोश, सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन -- युवा, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में उभरे तस्लीम अंसारी सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर तस्लीम अंसारी को जीत सुनिश्चित करेंगे, तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे: डॉ आर सी मेहता हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तस्लीम अंसारी को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है। उत्तरी छोटा नागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तस्लीम अंसारी को उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सेवा को देखते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तस्लीम अंसारी एक समाजसेवी के तौर पर लंबे समय से धरातल पर कार्य करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सहभागिता निभाई है। सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी को चुना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तस्लीम अंसारी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी पूरी रणनीति के तहत कार्य कर रही है और तस्लीम अंसारी हजारीबाग के मेयर के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस नेता फ़ैज़ अनवर उर्फ़ राजा बाबू ने कहा कि तस्लीम अंसारी जमीनी स्तर के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तस्लीम अंसारी को एक बार अवश्य मौका दें। युवा कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मोहम्मद इजहार अंसारी ने तस्लीम अंसारी को ऊर्जावान और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। समाजसेवी मोहम्मद शमशाद ने कहा कि यह हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को मैदान में उतारा है। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं से निजात दिलाने और शहर को विकसित व सुंदर बनाने के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से जिताना होगा। वहीं युवा नेता मोहम्मद दानिश ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सांसद और सदर विधानसभा विधायक भाजपा के होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इस बार कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को मेयर पद के लिए समर्थित किया है, जो नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके सभी मोर्चों ने एक सुर में तस्लीम अंसारी की जीत को तय बताते हुए नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय भवन में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीओ आंनद विजय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पीओ आंनद विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को पंपलेट भी वितरित किया गया। ताकि अधिक से अधिक लोगों योजना से जुड़ सकें। *मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा* पानी की सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार पैदा करना , प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का रोजगार, जल सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कनीय अभियंता सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक दीपक कुमार, विनोद कुमार, पीआरएस व्यास मुनि, ऑपरेटर शशिभूषण कुमार मौजूद थें।1
- समेकित जाँच चौकी डोभी गया से एक चेवर लेट कार जिसका निवंधन संख्या JH-01H/7599से अबैध विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम मे दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार l गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम 1/वंटी कुमार पिता मिथलेश प्रसाद (चालक )सा सैदपुर थाना खिजर सराय जिला गया उम्र 49वर्ष 2/पवन कुमार पिता नन्हाक चौधरी सा सैदपुर थाना खिज़र सराय जिला गया उम्र 28वर्ष कुल विदेशी शराब की ज्वती 70.125लीटर 2/एक चेवेरलेट वाहन छापेमारी दल मे शामिल सदस्य धर्मेन्द्र बैठा सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, वंटी यादव सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, हलेन्द्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, कमल किशोर सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, मध निषेध सिपाही, सैप वल एवं गृहरक्षक जवान l1
- घटना बिहार के नालंदा जिले के राजगीर की है, जहाँ एक धर्मशाला में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मुख्य विवरण: स्थान: राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला। मृतक: कमरे से दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। पहचान: बताया जा रहा है कि ये सभी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रहने वाले थे और 31 जनवरी को राजगीर घूमने आए थे। धर्मशाला के रजिस्टर के अनुसार, इनमें से एक व्यक्ति का नाम जी.आर. नाग प्रसाद बताया जा रहा है। घटना का खुलासा: धर्मशाला के कमरे (नंबर 6AB) से तेज दुर्गंध आने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो चारों के शव फंदे से लटके मिले। जांच की वर्तमान स्थिति: पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और यह घटना 2-3 दिन पुरानी लग रही है क्योंकि शवों से दुर्गंध आने लगी थी। नोट: यह खबर आज (6 फरवरी 2026) की है और पुलिस अभी इनके परिजनों से संपर्क करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- bahut taklif hota Mera bachapn kaise gujr hai Bihar jila arwal property kabja avaidh tarika1
- मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है ।पुलिस ने चोरी के दो बाइक एवं एक ऑटो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक एवं एक टेंपो बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने किशनपुर गांव निवासी सिकंदर मांझी एवं अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार और छोटन मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस पूछताछ कर मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया है ।बताते चले कि मखदुमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने चोरी की बाइक एवं टेंपो बरामद किया है ।साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।1
- पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर जहानाबाद जिले में जनाक्रोश लगातार तेज़ होता जा रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मौन जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मौन जुलूस ईदगाह मैदान से शुरू होकर पंचमहला, कच्ची मस्जिद और अस्पताल मोड़ होते हुए कारगिल चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग लिखी हुई थी। जुलूस का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों को परोक्ष संरक्षण मिलने का संदेश जा रहा है। उनका कहना था कि यह मामला केवल एक छात्रा का नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए शहरों में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके मन में भय पैदा कर रही हैं। यदि समय रहते दोषियों को सजा नहीं दी गई, तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहेगी। मौन जुलूस के दौरान “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” जैसे सरकारी नारों पर भी सवाल उठाए गए। लोगों का कहना था कि नारे तभी सार्थक होंगे जब जमीनी स्तर पर बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। जुलूस के समापन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- पटना पालीगंज निजी सेवा संस्थान क्लीनिक मे मुफ्त जांच स्वास्थ्य सिविल का आयोजन1