Shuru
Apke Nagar Ki App…
समेकित जाँच चौकी डोभी गया से एक चेवर लेट कार जिसका निवंधन संख्या JH-01H/7599से अबैध विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम मे दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार l गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम 1/वंटी कुमार पिता मिथलेश प्रसाद (चालक )सा सैदपुर थाना खिजर सराय जिला गया उम्र 49वर्ष 2/पवन कुमार पिता नन्हाक चौधरी सा सैदपुर थाना खिज़र सराय जिला गया उम्र 28वर्ष कुल विदेशी शराब की ज्वती 70.125लीटर 2/एक चेवेरलेट वाहन छापेमारी दल मे शामिल सदस्य धर्मेन्द्र बैठा सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, वंटी यादव सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, हलेन्द्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, कमल किशोर सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, मध निषेध सिपाही, सैप वल एवं गृहरक्षक जवान l
त्रिलोकी नाथ
समेकित जाँच चौकी डोभी गया से एक चेवर लेट कार जिसका निवंधन संख्या JH-01H/7599से अबैध विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम मे दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार l गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम 1/वंटी कुमार पिता मिथलेश प्रसाद (चालक )सा सैदपुर थाना खिजर सराय जिला गया उम्र 49वर्ष 2/पवन कुमार पिता नन्हाक चौधरी सा सैदपुर थाना खिज़र सराय जिला गया उम्र 28वर्ष कुल विदेशी शराब की ज्वती 70.125लीटर 2/एक चेवेरलेट वाहन छापेमारी दल मे शामिल सदस्य धर्मेन्द्र बैठा सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, वंटी यादव सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, हलेन्द्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, कमल किशोर सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, मध निषेध सिपाही, सैप वल एवं गृहरक्षक जवान l
More news from Bihar and nearby areas
- Gaya जंक्शन news today1
- गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित पचमा महादेव शिव मंदिर के पास नाले के लगातार जाम रहने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूजा-अर्चना के दौरान भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी कवि पाण्डे,दिलीप रजक,पन्नू रजक,पप्पू रजक,सम्भु गोस्वामी, कौशल साहू,सोनू पाण्डे,पतिया देवी,बसंती देवी,तारा देवी,अमित रजक,आकाश कुमार आदि लोगो ने बताया कि आसपास के अधिकतर घरों में समरसेबल पंप लगे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी निकलकर नाले में जाता है। नाली संकरी और सही ढंग से निर्मित नहीं होने के कारण वह बार-बार जाम हो जाती है। इस वजह से पानी का बहाव रुक जाता है और सड़क पर फैल जाता है। ।1
- रफीगंज शहर के महादेव घाट स्थित कलावती संगीत महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के संगीत प्रभाकर तक के संगीत गयंत कल सभी संकाय के छात्राओं का परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार संध्या 5:00 बजे अरविंद राज ने बताया कि परीक्षा में 250 विद्यार्थी शामिल हुए। आप रफीगंज में भी संगीत और नृत्य के छात्र कलाकार एवं शिक्षक बनेंगे।1
- मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने किशोरी को कुचला हुई मौत शुक्रवार की दोपहर पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक किशोरी को कुचल दिया ।जिससे किशोरी की मौत हो गई, मृत किशोरी मुससी गांव निवासी महेंद्र पाल की पुत्री सुरूति कुमारी उम्र 14 वर्ष बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोरी मंदिर में पूजा करने गई थी ,जो पूजा कर घर लौट रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।घटना के बाद रेफरल अस्पताल का माहौल गमगीन बना रहा। इस बाबत मृत किशोरी का भाई विक्रम कुमार ने बताया कि उनकी बहन पूजा करने के लिए गई थी वहीं सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।उन्होंने बताया मृतिका मिडिल स्कूल मखदुमपुर में पढ़ती थी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।1
- गोह(औरंगाबाद) देवकुण्ड पुलिस ने थाना मुख्यालय से एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना मुख्यालय निवासी विजय राजवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर पूर्व में शराब बेचने को लेकर कांड दर्ज किया गया था, इसी आलोक में उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने तस्लीम अंसारी पर जताया भरोसा जीत को लेकर नेताओं में उत्साह -- कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के ऐलान के बाद संगठन में जोश, सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन -- युवा, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में उभरे तस्लीम अंसारी सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर तस्लीम अंसारी को जीत सुनिश्चित करेंगे, तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे: डॉ आर सी मेहता हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तस्लीम अंसारी को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है। उत्तरी छोटा नागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तस्लीम अंसारी को उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सेवा को देखते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तस्लीम अंसारी एक समाजसेवी के तौर पर लंबे समय से धरातल पर कार्य करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सहभागिता निभाई है। सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी को चुना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तस्लीम अंसारी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी पूरी रणनीति के तहत कार्य कर रही है और तस्लीम अंसारी हजारीबाग के मेयर के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस नेता फ़ैज़ अनवर उर्फ़ राजा बाबू ने कहा कि तस्लीम अंसारी जमीनी स्तर के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तस्लीम अंसारी को एक बार अवश्य मौका दें। युवा कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मोहम्मद इजहार अंसारी ने तस्लीम अंसारी को ऊर्जावान और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। समाजसेवी मोहम्मद शमशाद ने कहा कि यह हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को मैदान में उतारा है। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं से निजात दिलाने और शहर को विकसित व सुंदर बनाने के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से जिताना होगा। वहीं युवा नेता मोहम्मद दानिश ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सांसद और सदर विधानसभा विधायक भाजपा के होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इस बार कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को मेयर पद के लिए समर्थित किया है, जो नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके सभी मोर्चों ने एक सुर में तस्लीम अंसारी की जीत को तय बताते हुए नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।1
- मखदुमपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, टेंपो के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार भेजा जेल मखदुमपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है ।पुलिस ने चोरी के दो बाइक एवं एक ऑटो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक एवं एक टेंपो बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने किशनपुर गांव निवासी सिकंदर मांझी एवं अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार और छोटन मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस पूछताछ कर मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया है ।बताते चले कि मखदुमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने चोरी की बाइक एवं टेंपो बरामद किया है ।साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव से 15 लीटर शराब बरामद किया है। गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए गुरुवार को थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव निवासी उपेन्द्र चौधरी उर्फ डोमन चौधरी के घर के समीप से 9 लीटर शराब तथा मनोज चौधरी के घर के समीप से 6 लीटर शराब बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही दोनों कारोबारियों भागने में सफल रहा। मामले में दोनों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- जहानाबाद जिले में शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चल रही है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का दावा किया है।1