logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : गया–पटना मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 5 पेटी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। गया से पटना जा रही एक पिकअप वाहन से जहानाबाद जिले के टोल नाका के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल नाका के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार तथा पटना निवासी अजय कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शराब की खेप को गया से पटना ले जा रहे थे। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

13 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
13 hrs ago

जहानाबाद : गया–पटना मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 5 पेटी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। गया से पटना जा रही एक पिकअप वाहन से जहानाबाद जिले के टोल नाका के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल नाका के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार तथा पटना निवासी अजय कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शराब की खेप को गया से पटना ले जा रहे थे। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद जिले में शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चल रही है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का दावा किया है।
    1
    जहानाबाद जिले में शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चल रही है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का दावा किया है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा बराबर पर्यटन थाने के थानाध्यक्ष कृष्णनंदन के खराब व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद वकील अख्तर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अपने पद इस्तीफा दे दिया। सरपंच अपना इस्तीफा मखदुमपुर बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंप दी। सरपंच वकील अख्तर पत्रकारों से बात करते हुए बराबर पर्यटक थाना प्रभारी कृष्णनंदन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके पंचायत में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसके समझौता के लिए दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के साथ बराबर पर्यटन थाना गए थे ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गए इसी कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया।इधर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन ने सरपंच के सारे आरोप को बेबुनियाद बताया, उन्होंने बताया की थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जिसके फुटेज में सच्चाई देखा जा सकता है।
    1
    बराबर थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच ने दिया इस्तीफा
बराबर पर्यटन थाने के थानाध्यक्ष कृष्णनंदन के खराब व्यवहार से आहत होकर डकरा पंचायत के सरपंच मोहम्मद वकील अख्तर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अपने पद इस्तीफा दे दिया। सरपंच अपना इस्तीफा मखदुमपुर बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंप दी। सरपंच वकील अख्तर पत्रकारों से बात करते हुए बराबर पर्यटक थाना प्रभारी कृष्णनंदन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके पंचायत में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई जिसके समझौता के लिए दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के साथ बराबर पर्यटन थाना गए थे ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गए इसी कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया।इधर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन ने सरपंच के सारे आरोप को बेबुनियाद बताया, उन्होंने बताया की थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जिसके फुटेज में सच्चाई देखा जा सकता है।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Makhdumpur, Jehanabad•
    11 hrs ago
  • जनता दरबार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, फरियादियों में नाराजगी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। बताते चलें कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाते जाने की सूचना प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तो लगा दिया गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखी गई।दूर-दराज से आए फरियादी जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, आवास योजना और बिजली-पानी जैसी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं रहने से उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। प्रखंड कार्यालय में केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कोई भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे लोगों का कहना था कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होता है, लेकिन जब अधिकारी ही मौजूद नहीं रहते तो इसका कोई अर्थ नहीं रह जाता। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की लापरवाही जारी है।स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनता दरबार में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके।
    1
    जनता दरबार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, फरियादियों में नाराजगी
प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। बताते चलें कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाते जाने की सूचना प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तो लगा दिया गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखी गई।दूर-दराज से आए फरियादी जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, आवास योजना और बिजली-पानी जैसी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं रहने से उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। प्रखंड कार्यालय में केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कोई भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे 
लोगों का कहना था कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होता है, लेकिन जब अधिकारी ही मौजूद नहीं रहते तो इसका कोई अर्थ नहीं रह जाता। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की लापरवाही जारी है।स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनता दरबार में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • घटना बिहार के नालंदा जिले के राजगीर की है, जहाँ एक धर्मशाला में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ​मुख्य विवरण: ​स्थान: राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला। ​मृतक: कमरे से दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। ​पहचान: बताया जा रहा है कि ये सभी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रहने वाले थे और 31 जनवरी को राजगीर घूमने आए थे। धर्मशाला के रजिस्टर के अनुसार, इनमें से एक व्यक्ति का नाम जी.आर. नाग प्रसाद बताया जा रहा है। ​घटना का खुलासा: धर्मशाला के कमरे (नंबर 6AB) से तेज दुर्गंध आने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो चारों के शव फंदे से लटके मिले। ​जांच की वर्तमान स्थिति: ​पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। ​शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश। ​प्रारंभिक जांच के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और यह घटना 2-3 दिन पुरानी लग रही है क्योंकि शवों से दुर्गंध आने लगी थी। ​नोट: यह खबर आज (6 फरवरी 2026) की है और पुलिस अभी इनके परिजनों से संपर्क करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    घटना बिहार के नालंदा जिले के राजगीर की है, जहाँ एक धर्मशाला में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
​मुख्य विवरण:
​स्थान: राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला।
​मृतक: कमरे से दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं।
​पहचान: बताया जा रहा है कि ये सभी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रहने वाले थे और 31 जनवरी को राजगीर घूमने आए थे। धर्मशाला के रजिस्टर के अनुसार, इनमें से एक व्यक्ति का नाम जी.आर. नाग प्रसाद बताया जा रहा है।
​घटना का खुलासा: धर्मशाला के कमरे (नंबर 6AB) से तेज दुर्गंध आने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो चारों के शव फंदे से लटके मिले।
​जांच की वर्तमान स्थिति:
​पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
​शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश।
​प्रारंभिक जांच के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और यह घटना 2-3 दिन पुरानी लग रही है क्योंकि शवों से दुर्गंध आने लगी थी।
​नोट: यह खबर आज (6 फरवरी 2026) की है और पुलिस अभी इनके परिजनों से संपर्क करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Job Centre एकंगरसराय, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • पटना पालीगंज निजी सेवा संस्थान क्लीनिक मे मुफ्त जांच स्वास्थ्य सिविल का आयोजन
    1
    पटना पालीगंज निजी सेवा संस्थान क्लीनिक मे मुफ्त जांच स्वास्थ्य सिविल का आयोजन
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीगंज आसपास खबर ( पत्रकार अशोक कुमार)
    संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीगंज आसपास खबर ( पत्रकार अशोक कुमार)
    रिपोर्टर पालीगंज, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Md Akhtar
    1
    Post by Md Akhtar
    user_Md Akhtar
    Md Akhtar
    Speech Therapist बेन, नालंदा, बिहार•
    24 min ago
  • dekh Sakte video सुबह-सुबह banae Hain To like follow share karna Jarur Jari Hun Main 8:00 Jila se nahin araria Jila se hai comment share Karen bhai log bahut mehnat Lagta Hai video banane Mein To Main Bhi is public se Kahana chahta hun Mera Dost follow karna Jarur
    1
    dekh Sakte video सुबह-सुबह banae Hain To like follow share karna Jarur Jari Hun Main 8:00 Jila se nahin araria Jila se hai comment share Karen bhai log bahut mehnat Lagta Hai video banane Mein To Main Bhi is public se Kahana chahta hun Mera Dost follow karna Jarur
    user_Md nabi Husain
    Md nabi Husain
    अरवल, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • गया से पटना जा रही एक पिकअप वाहन से जहानाबाद जिले के टोल नाका के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल नाका के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार तथा पटना निवासी अजय कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शराब की खेप को गया से पटना ले जा रहे थे। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।
    1
    गया से पटना जा रही एक पिकअप वाहन से जहानाबाद जिले के टोल नाका के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल नाका के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार तथा पटना निवासी अजय कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शराब की खेप को गया से पटना ले जा रहे थे। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.