Shuru
Apke Nagar Ki App…
PPT News
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by PPT News1
- #इस पक्षी का क्या नाम है # इसकी आवाज़ बड़ी प्यारी है #कौन कौन जानता है इसका नाम #कहा पाया जाती है #इस पक्षी का क्या नाम है # इसकी आवाज़ बड़ी प्यारी है #कौन कौन जानता है इसका नाम #कहा पाया जाता है #सोशल मीडिया पर हो रहा हैं वायरल1
- फर्जी एप्पल कस्टमर केयर का खेल खत्म अमेरिका में बैठी ठगी की दुकान गुरुग्राम में बेनकाब, 11 दबोचे गुरुग्राम। गुरुग्राम मे अमेरिकी नागरिकों को एप्पल कस्टमर सर्विस के नाम पर डराकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने पालम विहार के जे ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर बारह सौ आठ में छापेमारी कर ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नौ लैपटॉप, बीस मोबाइल फोन, दो हेडफोन/माइक, दो कार, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो - तीन महीनों से किराये के मकान में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। कॉलर अंग्रेजी भाषा में अमेरिकी नागरिकों से एप्पल कर्मचारी बनकर बातचीत करते थे। उन्हें मोबाइल में वायरस या तकनीकी समस्या होने का झांसा देकर वर्चुअल टोल फ्री नंबर पर संपर्क कराया जाता था। इसके बाद आरोपियों द्वारा फेडरल ट्रेड कमीशन का फर्जी पत्र दिखाकर पीड़ितों में डर पैदा किया जाता था और समस्या ठीक करने के नाम पर उनसे दस हजार से बीस हजार अमेरिकी डॉलर तक की रकम ऐंठी जाती थी। ठगी की रकम विदेशी बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे।1
- सफाई कर्मचारियों का अनूठा प्रदर्शन, 13 मई का समझौता लागू करने की मांग1
- जरूरी सूचना गांव काहनौर निगाना रोड धानक धर्मशाला के पास सामने पुलिया टूटेगी जो भी निगाना से काहनौर आते है उन के लिए सूचना धन्यवाद 🙏1
- नांगल चौधरी हरियाणा की बड़ी खबरेंl महेंद्रगढ़ से ये खबरेंl1
- विधानसभा में दादरी की गूंज : विधायक सुनील सांगवान ने युवाओं, नहरी पानी और पीजी कॉलेज का मुद्दा उठाया : एचएसएससी परीक्षा कैलेंडर, 16 करोड़ की कॉलेज राशि, ग्रामीण स्टेडियम, नहर री-मॉडलिंग और एसटीएफ संसाधनों पर सरकार से की अहम मांगें चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, खेल, सिंचाई व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि हाल के दिनों में स्कूलों, कॉलेजों और प्रतियोगी परीक्षा अकादमियों के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उनसे एक ही मांग रखी। उन्होंने सदन में कहा कि केंद्र सरकार की एसएससी की तरह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का भी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को पहले से पता रहे कि किस पद की परीक्षा कब होगी और वे उसी अनुसार तैयारी कर सकें। दादरी पीजी कॉलेज के लिए 16 करोड़ जल्द जारी हों विधायक सुनील सांगवान ने दादरी में स्वीकृत पीजी कॉलेज के निर्माण कार्य में आ रही वित्तीय बाधा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि एचएसवीपी ने खेल विभाग से कॉलेज निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यह राशि शीघ्र जारी की जाए, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो सके। ग्रामीण स्टेडियमों की मिट्टी भराई खेल विभाग को सौंपने का सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रहे खेल स्टेडियमों की स्थिति पर चर्चा करते हुए विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मरम्मत और खेल उपकरणों की व्यवस्था तो हो रही है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या अर्थ-फिलिंग (मिट्टी भराई) की है। उन्होंने सुझाव दिया कि यह कार्य पंचायत विभाग के बजाय सीधे खेल विभाग को सौंपा जाए, ताकि स्टेडियम का पूरा निर्माण एक ही एजेंसी के माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूरा होकर बच्चों के खेलने योग्य बन सके। नहरी पानी की किल्लत और पानी चोरी का मामला सदन में उठाया दादरी क्षेत्र में सिंचाई संकट को गंभीर बताते हुए सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी और बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी से जुड़ी कटेसरा, रणकोली, सांजरवास, रानीला, भागेश्वरी, बास रानीला, फोगाट, फूलपुरा, सांगा और ढाणी सहित अनेक माइनरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। कई गांवों में किसानों को केवल एक-दो दिन ही नहरी पानी मिल पाता है। उन्होंने सदन में आंकड़े रखते हुए बताया कि रिंढाणा हेड (भालूखी) से भिवानी सब-ब्रांच में 900 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, लेकिन खरकड़ा हेड तक पहुंचते-पहुंचते यह घटकर केवल 350 क्यूसेक रह जाता है। जबकि दादरी क्षेत्र के लिए 250 क्यूसेक पानी निर्धारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीच रास्ते में करीब 300 क्यूसेक पानी चोरी या लीकेज की वजह से नष्ट हो रहा है। उन्होंने नहर की मरम्मत और री-मॉडलिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। एसटीएफ को आधुनिक संसाधन और पदोन्नति नीति का लाभ मिले प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विधायक सुनील सांगवान ने हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के लिए आधुनिक सुविधाओं की मांग भी की। उन्होंने कहा कि एसटीएफ को हाई-टेक वाहन, अत्याधुनिक हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट और एडवांस सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही एसटीएफ में कार्यरत सभी कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पॉलिसी का समान रूप से लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों मजबूत हों।1
- गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से भिड़ी, 6 की मौत पलवल हरियाणा1