डीएम ने की आईजीआरएस प्रकरणों की गहन समीक्षा, दिए निर्देश आईजीआरएस पर डीएम सख्त : बोले शिकायतकर्ता संतुष्ट तभी मानें निस्तारण लखीमपुर खीरी जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अब प्रशासन का रुख और सख्त हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना किसी भी मामले का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में न पहुंचे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए किसी भी प्रकरण का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अफसर प्रतिदिन अपने-अपने आईजीआरएस पोर्टल लॉगिन पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं पर्यवेक्षण करें और उनका गुणवत्तापरक, समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी अधिकारी का संदर्भ डिफॉल्टर पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि समाधान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि कई मामलों में औपचारिक निस्तारण कर दिया जाता है, जबकि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जहां भी शिकायतें लंबित हैं या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, वहां तत्काल कारणों का पता लगाकर प्रभावी समाधान कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
डीएम ने की आईजीआरएस प्रकरणों की गहन समीक्षा, दिए निर्देश आईजीआरएस पर डीएम सख्त : बोले शिकायतकर्ता संतुष्ट तभी मानें निस्तारण लखीमपुर खीरी जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अब प्रशासन का रुख और सख्त हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना किसी भी मामले का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में न पहुंचे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए किसी भी प्रकरण का निस्तारण पोर्टल पर अपलोड न किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अफसर प्रतिदिन अपने-अपने आईजीआरएस पोर्टल लॉगिन पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं पर्यवेक्षण करें और उनका गुणवत्तापरक, समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी अधिकारी का संदर्भ डिफॉल्टर पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि समाधान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि कई मामलों में औपचारिक निस्तारण कर दिया जाता है, जबकि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जहां भी शिकायतें लंबित हैं या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, वहां तत्काल कारणों का पता लगाकर प्रभावी समाधान कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।1
- लखीमपुर खीरी के ईसानगर ब्लॉक की ऐरा भिठौली ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी परिसर का हैंडपंप पिछले 2 सालों से खराब पड़ा है। बहुत मुश्किल से निकलने वाला पानी भी खारा होने के कारण ग्रामीणों को पीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे वे बेहद परेशान हैं।1
- लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।1
- लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- खमरिया के रैनी गाँव में मेड़ के विवाद को लेकर विजय नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। हमले में विजय के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे गाँव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।1
- 🚨 खबर का बड़ा असर | 8 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान ⚡ हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल द्वारा प्रमुखता से खबर चलाए जाने के बाद 8 साल से टूटा पड़ा बिजली का खंभा आखिरकार बदल दिया गया। 🚨 खबर का बड़ा असर | 8 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान ⚡ हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल द्वारा प्रमुखता से खबर चलाए जाने के बाद 8 साल से टूटा पड़ा बिजली का खंभा आखिरकार बदल दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जैसे ही हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल ने इस मुद्दे को उठाया और प्रशासन तक पहुँचाया, डीएम महोदय और उपजिलाधिकारी महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराया। अब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है। हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल जनता की आवाज़ बनकर हमेशा आपके हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। 🙏 डीएम महोदय एवं उपजिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद, जिन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर जनता की समस्या का समाधान कराया। 👉 वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें 🔔 बेल आइकन दबाएं ताकि हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुँचे। #HakKiAwaazNews #BreakingNews #DMAction #SDMAction #ElectricPole #UPNews #GroundReport #खबरकाअसर1
- मोहम्मदी के टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि इससे धार्मिक माहौल बिगड़ेगा और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं और दुकान न हटने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।1
- खीरी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 207 वाहनों के चालान काटे गए, ₹2.75 लाख का जुर्माना वसूला गया और 7 गाड़ियां सीज की गईं। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।1
- सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।1