logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना जिला मध्य प्रदेश

2 hrs ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सतना जिला मध्य प्रदेश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना जिला मध्य प्रदेश
    1
    सतना जिला मध्य प्रदेश
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​मैहर, मध्य प्रदेश मैहर-कटनी रोड पर सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तेज़ रफ़्तार के कहर ने एक बेजुबान गर्भवती गाय की जान ले ली। हालांकि, इस दुखद घड़ी में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ एक नन्हे बछड़े के लिए वरदान साबित हुई। ​तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर ​घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचपी गैस गोदाम के सामने एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​पुलिस की तत्परता से बची जान ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने देखा कि मृत गाय के शरीर से उसका बच्चा (बछड़ा) जीवित अवस्था में बाहर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और घायल बछड़े को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। ​इलाज के बाद गौशाला भेजा गया ​समय पर मिले इलाज के कारण बछड़े की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। सफल रेस्क्यू के बाद नन्हे बछड़े को उचित देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। ​रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​मैहर, मध्य प्रदेश मैहर-कटनी रोड पर सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तेज़ रफ़्तार के कहर ने एक बेजुबान गर्भवती गाय की जान ले ली। हालांकि, इस दुखद घड़ी में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ एक नन्हे बछड़े के लिए वरदान साबित हुई।
​तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर
​घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचपी गैस गोदाम के सामने एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​पुलिस की तत्परता से बची जान
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने देखा कि मृत गाय के शरीर से उसका बच्चा (बछड़ा) जीवित अवस्था में बाहर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और घायल बछड़े को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
​इलाज के बाद गौशाला भेजा गया
​समय पर मिले इलाज के कारण बछड़े की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। सफल रेस्क्यू के बाद नन्हे बछड़े को उचित देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
​रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *🛑 भटूरा के जमुवानी में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ जारी* आदिवासी जमीन को मोहरा बना , बिना लीज धड़ल्ले से पत्थर खनन, विभाग बना मूकदर्शक मैहर। भटूरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवानी में अवैध उत्खनन का सिलसिला लगातार जारी है। यहां खनन माफियाओं का सिंडिकेट आदिवासी जमीन को मोहरा बनाकर निजी भूमि से बिना किसी वैध लीज स्वीकृति के बड़े पैमाने पर पत्थर निकाल रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हर दिन मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध रूप से खनन कर पत्थरों का परिवहन किया जा रहा है। यह पूरा कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासी जमीन के नाम पर खनन की आड़ ली जा रही है, जबकि वास्तविकता में माफियाओं द्वारा संगठित तरीके से जमीन का दोहन किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन को भी राजस्व की भारी हानि हो रही है। गौरतलब है कि बिना लीज खनन पूरी तरह अवैध है, इसके बावजूद जमुवानी में यह धंधा बेखौफ जारी है। अब सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस पर सख्ती दिखाएगा और दोषियों पर कार्रवाई करेगा। ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं, कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाही, ताकि अवैध उत्खनन पर लगाम लग सके।
    3
    *🛑 भटूरा के जमुवानी में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ जारी*
आदिवासी जमीन को मोहरा बना , बिना लीज धड़ल्ले से पत्थर खनन, विभाग बना मूकदर्शक
मैहर। भटूरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवानी में अवैध उत्खनन का सिलसिला लगातार जारी है। यहां खनन माफियाओं का सिंडिकेट आदिवासी जमीन को मोहरा बनाकर निजी भूमि से बिना किसी वैध लीज स्वीकृति के बड़े पैमाने पर पत्थर निकाल रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हर दिन मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध रूप से खनन कर पत्थरों का परिवहन किया जा रहा है। यह पूरा कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासी जमीन के नाम पर खनन की आड़ ली जा रही है, जबकि वास्तविकता में माफियाओं द्वारा संगठित तरीके से जमीन का दोहन किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन को भी राजस्व की भारी हानि हो रही है। गौरतलब है कि बिना लीज खनन पूरी तरह अवैध है, इसके बावजूद जमुवानी में यह धंधा बेखौफ जारी है। अब सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस पर सख्ती दिखाएगा और दोषियों पर कार्रवाई करेगा। ग्रामीण लगातार  मांग कर रहे हैं, कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाही, ताकि अवैध उत्खनन पर लगाम लग सके।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जितेंद्र राय ,राजेश दुबे भूपेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में कल शुभम सेन के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। देश में इस तरह ब्राह्मण और ठाकुरों को अपमान करते हुए गाली देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अपराध कायम कराया जाएगा । देश में ब्राह्मण ठाकुरों के खिलाफ जिस प्रकार की गाली देने वाला रिवाज बनता चला जा रहा है उसके खिलाफ कल भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय सतना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राजेश दुबे एवं ब्राह्मण एवं क्षत्रियों समाज द्वारा कल शुभम सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी से अनुरोध है कल दोपहर 12 बजे सिटी कोतवाली पहुंचे।
    1
    जितेंद्र राय ,राजेश दुबे भूपेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में कल शुभम सेन के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
देश में इस तरह ब्राह्मण और ठाकुरों को अपमान करते हुए गाली देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अपराध कायम कराया जाएगा ।
देश में ब्राह्मण ठाकुरों के खिलाफ जिस प्रकार की गाली देने वाला रिवाज बनता चला जा रहा है उसके खिलाफ कल भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय सतना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ  राजेश दुबे एवं ब्राह्मण एवं क्षत्रियों समाज द्वारा कल शुभम सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी से अनुरोध है कल दोपहर 12 बजे सिटी कोतवाली पहुंचे।
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *विकास पर भ्रष्टाचार की परत भारी — प्रभात द्विवेदी का हमला* मैहर। देवी जी मार्ग पर लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है, वहीं ठेकेदार द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर लीपापोती और मरम्मत के नाम पर *“मलहम-पट्टी”* का काम किया जा रहा है। नगर कांग्रेस *अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ने एक बार फिर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की यह स्थिति विकास की सच्चाई उजागर कर रही है। जारी वीडियो में *द्विवेदी* ने जिला कलेक्टर से लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे सरकार और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगें। अब सवाल यह है कि करोड़ों की लागत वाली सड़क आखिर इतनी जल्दी क्यों उखड़ने लगी? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी “मरम्मत” के नाम पर दबा दिया जाएगा?
    2
    *विकास पर भ्रष्टाचार की परत भारी — प्रभात द्विवेदी का हमला*
मैहर। देवी जी मार्ग पर लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है, वहीं ठेकेदार द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर लीपापोती और मरम्मत के नाम पर *“मलहम-पट्टी”* का काम किया जा रहा है।
नगर कांग्रेस *अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ने एक बार फिर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की यह स्थिति विकास की सच्चाई उजागर कर रही है।
जारी वीडियो में *द्विवेदी* ने जिला कलेक्टर से लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे सरकार और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगें।
अब सवाल यह है कि करोड़ों की लागत वाली सड़क आखिर इतनी जल्दी क्यों उखड़ने लगी? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी “मरम्मत” के नाम पर दबा दिया जाएगा?
    user_Journalist AJAY KUMAR AY
    Journalist AJAY KUMAR AY
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एक गरीब जो मैहर में बीमारी और कर्जे से जुझ रहा है #sntnewspinch
    1
    एक गरीब जो मैहर में बीमारी और कर्जे से जुझ रहा है 
#sntnewspinch
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    20 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना -जिले में 108 एम्बुलेंस से सवारी ढो रहे एम्बुलें चालक। बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ के केंद्र में सवारी ढोते पकड़ा गया एम्बुलेंस क्र.CG 04 MH 8754 का चालक श्रवण साकेत। रेफर मरीज के परिजनों के के अतिरिक्त आगे की शीट में तीन अन्य लोगों को बैठाकर सतना ले जा रहा था उक्त चालक।स्थानीय लोगों ने रोककर वीडियो बनाया तो उतारने लगा सवारी। वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल।
    1
    सतना -जिले में 108 एम्बुलेंस से सवारी  ढो रहे एम्बुलें चालक। बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ के केंद्र में सवारी ढोते पकड़ा गया एम्बुलेंस क्र.CG 04 MH 8754 का चालक श्रवण साकेत। रेफर मरीज के परिजनों के के अतिरिक्त आगे की शीट में तीन अन्य लोगों को बैठाकर सतना ले जा रहा था उक्त चालक।स्थानीय लोगों ने रोककर वीडियो बनाया तो उतारने लगा सवारी। वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.