महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने की छापेमारी। मेडिकल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान बरामद खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल की आड़ में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में करीब पांच बजे छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेशखूंट स्थित एक मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। बाद में संचालक के घर से पुलिस ने कोडीन भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां से कुछ युवक-युवतियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मेडिकल संचालक डॉ. अभिमन्यु और उनकी पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मेडिकल की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- पसराहा थाना क़े एस आई शारदा गुप्ता का बहन चौकिग के नाम पर अवैध वसूली , पत्रकार ने किया पर्दा फास।।1
- गोगरी में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प गोगरी प्रखंड अंतर्गत शोभन टोला स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, टोला सेवक ओमकार दास, शिक्षा सेवक अर्चना कुमारी, वार्ड सदस्य वीणा कुमारी, सेविका क्रांति कुमारी, आशा कार्यकर्ता गीता देवी, एएनएम संजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच आपसी भाईचारे और समानता का संदेश देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।1
- कुर्सेला के नगर पंचायत अंतर्गत मेहर टोला में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक ही सामुदायिक के दो गुट आपस में भीड़ गया ,आपस में इस तरह भीड़ गया कि कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।अब झड़प का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।1
- बीती रात करीब 10 बजे के बाद, गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग NH-333 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सरकंडा चौक स्थित ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल के समीप, एक अनियंत्रित डीजल टैंकर हाइवा ने सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी।1
- Post by THE LIVE1
- भागलपुर में दबंगई ! भूतपूर्व मुखिया पर युवक को लाठी-डंडे से पीटने का आरोप बड़ी खबर आ रही है बिहार के भागलपुर जिले का सन्हौला से जहां दबंगई का एक मामला सामने आया है। मामला भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव का है जहां भूतपूर्व मुखिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कमलपुर निवासी मुनव्वर उर्फ छोटू, पिता अब्दुल मजीद, के साथ लाठी और डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में मुनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। मुनव्वर उर्फ छोटू नाई के दुकान पर दाढ़ी /बाल कटवा रहा था तभी भुत पूर्व मुखिया और मुखिया पुत्र और अन्य लोग ने मार पीट किया गया घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दबंगों का यह आतंक चलता रहेगा? क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं4
- बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के बनाए जाने की घोषणा पर खगड़िया जिला के माड़र में जश्न का माहौल बना हुआ है1
- गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी मुख्यालय में मंगलवार से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा है। तीन केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश आठ बजे से लेकर नौ बजे सुबह तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया। वहीं दूसरी पाली में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया है। इधर परीक्षा को लेकर केन्द्रों पर जैमर लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर वीडियोग्राफी की जा रही है। गोगरी अनुमंडल में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पीएल शिक्षा निकेतन, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व मिडिल स्कूल राटन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा में परीक्षा ली जा रही है। एईडीओ की परीक्षा तीन चरणों में ली जा रही है। जिसमें पहली चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को ली जाएगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा आगामी 17 व 18 अप्रैल को आयोजित होगी। वहीं तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा आगामी 20 व 21 अप्रैल को ली जाएगी।1
- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा में मुंगेर में बड़ी फर्जीवाड़ा, चार मुन्ना भाई गिरफ्तार 18 संदिग्ध हिरासत में1