Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत हिरणवाड़ा के विकास को लेकर ग्राम प्रधान उम्मीदवार प्रशांत पुंडीर ने क्या कहा
Now Express Live
ग्राम पंचायत हिरणवाड़ा के विकास को लेकर ग्राम प्रधान उम्मीदवार प्रशांत पुंडीर ने क्या कहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत हिरणवाड़ा के विकास को लेकर ग्राम प्रधान उम्मीदवार प्रशांत पुंडीर ने क्या कहा1
- शामली (थानाभवन)। अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार, थानाभवन पुलिस ने की कार्रवाई। शामली जनपद में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समीर पुत्र शकील उर्फ जावेद निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना थानाभवन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- शहीद सदन सिंह की याद में बनी सड़क का नाम रखा सदन पथ दूसरी सड़क का नाम सेवा पथ रखा गया जनपद शामली गांव टपराना के मजरा लपराना में शहीद सदन सिंह की याद में सड़क का निर्माण कराया गया। 130 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का नाम सदन पथ और 100 मीटर सीसी सड़क का नाम सेवा पथ रखा गया है। दोनों सड़कों का उद्घाटन शहीद की पत्नी कुसुम देवी और दानिश इंजीनियर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दानिश इंजीनियर ने बताया कि करीब 23 वर्ष से सड़क खराब थी। स्कूली छात्रों और राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर सड़क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 34 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सैन्य वाहन पलटने से सदन सिंह खैवाल शहीद हो गए थे। उनकी याद में सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने और शहीद के नाम पर सदन पथ रखे जाने से ग्रामीणों में खुशी है। इस मौके पर दीपक खैवाल, आदित्य, निशन सिंह, कल्लू सिंह, प्रेम सिंह, शेलेंदर सिंह और विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।4
- भारत: रामपाल महाराज के शास्त्रार्थ के शंखनाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री, शंकराचार्य जी के ज्ञान पर उठे बड़े सवाल भारत: रामपाल महाराज के शास्त्रार्थ के शंखनाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री, शंकराचार्य जी के ज्ञान पर उठे बड़े सवाल1
- शामली: महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, युवती को खेत में खिंचा।1
- जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाप्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्र में की गई पैदल गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को किया गया चेक। अवगत कराना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस के साथ अपने-अपने सर्किल एवं थानाक्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, शराब के ठेकों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतत दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने एवं अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रखने तथा भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।1
- 👉प्रदेश में अति पिछड़ों की हत्याओं के विरोध में चौथा लट्ठ पूजन, मोहन प्रजापति ने सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप, बोले– अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा मुजफ्फरनगर में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अति पिछड़े और दलित समाज के लोगों पर कथित अत्याचार एवं हत्याओं के विरोध में चौथा लट्ठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने लट्ठों पर तिलक लगाकर पूजन किया और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हाथ में लट्ठ देकर शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में अति पिछड़े समाज के लोगों की हत्याओं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मोहन प्रजापति ने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जाति देखकर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज अब अत्याचार और शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही राजनीतिक दलों से अति पिछड़े समाज को संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी देने की मांग भी की। दरअसल, रविवार को मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से चौथा लट्ठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने लट्ठों पर कलावा बांधकर तिलक लगाया और पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को हाथों में लट्ठ देकर शपथ दिलाई गई कि वे किसी पर अत्याचार नहीं करेंगे और न ही किसी के साथ होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त करेंगे। बहन-बेटियों की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान मोहन प्रजापति ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अति पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है और हत्याओं के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। मोहन प्रजापति ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अपराधी अति पिछड़े, दलित या मुस्लिम समाज से होता है तो बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब आरोपी किसी दबंग वर्ग से होता है तो कार्रवाई के नाम पर लीपापोती का आरोप सामने आता है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े समाज ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आज समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं और समाज के अधिकारों के लिए किसी भी पार्टी के नेतृत्व से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल दलित और पिछड़े समाज को संख्या के हिसाब से टिकट और हिस्सेदारी देगा, संगठन का झुकाव उसी तरफ रहेगा। BYTE – मोहन प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष4
- बिडौली में जायरीनों के लिए लगाया स्वागत कैंप, की गई खिदमत चाय, खाना, पानी और मेडिकल दवाइयों का किया गया इंतजाम, जायरीनों को राहत पहुंचाना रहा उद्देश्य बिडौली। जनपद शामली के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिडौली म्यान कस्बे में पुलिस चौकी के पास जायरीनों और मुसाफिरों की सेवा के लिए स्वागत कैंप लगाया गया। कैंप में दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को चाय, खाना, पानी और मेडिकल दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही उनके आराम के लिए भी व्यवस्था की गई, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा राज्य के करनाल के गांव राणा माजरा में मशहूर -ओ- मारूफ आलमी इज्तिमा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन और मुसाफिर शामिल होने पहुंच रहे हैं। बताया गया कि इज्तिमा एक से दो तारीख तक आयोजित होगा, जिसके समापन पर देश में अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी। रविवार को बिडौली सादात के ग्रामवासियों की ओर से इज्तिमा में शिरकत करने जा रहे तमाम दीनी भाइयों और मुसाफिरों के स्वागत एवं सेवा के लिए मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली म्यान कस्बे की पुलिस चौकी के पास यह कैंप लगाया गया। कैंप में आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए चाय, पानी, खाना, स्वास्थ्य संबंधी दवाइयों और आराम की व्यवस्था की गई। कैंप लगाने का उद्देश्य सफर कर रहे जायरीनों को राहत पहुंचाना और उनकी खिदमत करना रहा। इस दौरान पूर्व प्रधान फजल अली, पूर्व प्रधान इसरार, पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम, रिजवान, नजर मोहम्मद, मोहम्मद वसी, अजीमुद्दीन मिस्त्री, कादिर अली, सलमान, सत्तार रावल, अलीशान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4