घरोना मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, तीनों की मौत जन्माष्टमी की रात मातम में बदली खुशियां, एक महिला ने मौके पर तोड़ा दम, सास-बहू ने अस्पताल में दम तोड़ा मुरैना। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घरोना मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तीन महिला श्रद्धालुओं के लिए लौटते समय रास्ता काल बन गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरोना मंदिर के पास धौलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक महिलाएं मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित हरफूल का पुरा की रहने वाली बताई गई हैं। जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात हरफूल का पुरा निवासी तीन महिलाएं अपने घर से घरोना मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के बाद तीनों महिलाएं वापस अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धौलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं सास-बहू बताई गई हैं। जन्माष्टमी की रात पसरा मातम जिस समय घरोना मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उत्साह था, उसी दौरान मंदिर से महज कुछ दूरी पर हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तीन महिलाओं की मौत की खबर हरफूल का पुरा गांव पहुंचते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दर्शन के लिए घर से निकली महिलाओं के वापस नहीं लौटने से गांव में मातम का माहौल है। शव डेड हाउस में रखवाए, जांच में जुटी पुलिस सिविल लाइन पुलिस ने तीनों महिलाओं के शव जिला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिए हैं। रविवार सुबह से पुलिस हादसे की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश में जुटी है।
घरोना मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, तीनों की मौत जन्माष्टमी की रात मातम में बदली खुशियां, एक महिला ने मौके पर तोड़ा दम, सास-बहू ने अस्पताल में दम तोड़ा मुरैना। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घरोना मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तीन महिला श्रद्धालुओं के लिए लौटते समय रास्ता काल बन गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरोना मंदिर के पास धौलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो
महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक महिलाएं मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित हरफूल का पुरा की रहने वाली बताई गई हैं। जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात हरफूल का पुरा निवासी तीन महिलाएं अपने घर से घरोना मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के बाद तीनों महिलाएं वापस अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धौलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे
के बाद मौके पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं सास-बहू बताई गई हैं। जन्माष्टमी की रात पसरा मातम जिस समय घरोना मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उत्साह था, उसी दौरान मंदिर से महज कुछ दूरी पर हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला
दिया। तीन महिलाओं की मौत की खबर हरफूल का पुरा गांव पहुंचते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दर्शन के लिए घर से निकली महिलाओं के वापस नहीं लौटने से गांव में मातम का माहौल है। शव डेड हाउस में रखवाए, जांच में जुटी पुलिस सिविल लाइन पुलिस ने तीनों महिलाओं के शव जिला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिए हैं। रविवार सुबह से पुलिस हादसे की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश में जुटी है।
- मुरैना में बरसाती नदियों का बढ़ा जलस्तर, दो गांवों में रेस्क्यू; सात लोगों को सुरक्षित निकाला मुरैना। जिले में लगातार हो रही बारिश और सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा का असर अब बरसाती नदियों और गांवों पर दिखाई देने लगा है। सोन, क्वारी सहित जिले की अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह से जौरा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी और रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।1
- कुंवारी नदी का जलस्तर देखकर ग्रामीण हुए परेशान बाजार की फसल का खतरा1
- कृष्ण जन्माष्टमी पर अम्बाह में निकली भव्य पालकी यात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा नगर अम्बाह। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को अम्बाह नगर में सर्व समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा एवं रैली निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैंड-बाजों और धार्मिक गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पालकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए नजर आए। जन्माष्टमी के अवसर पर जयेश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई गईं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण को मेवा, मिश्री, केला, दूध, दही और पंजीरी सहित विभिन्न प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंशापूर्ण हनुमान जी महाराज मंदिर को भी जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। पूरे दिन अम्बाह में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और देर शाम तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित पालकी यात्रा ने नगर में आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।1
- बारिश भी नहीं रोक पाई होंसलों के कदम, यूजीसी के विरोध में समान युवाओं की द्वारा अंबा शहर से शहर से मुरैना की ओर पैदल मार्च रहा जारी अंबाह बारिश भी नहीं रोक पाई होंसलों के कदम, यूजीसी के विरोध में समान युवाओं की द्वारा अंबा शहर से शहर से मुरैना की ओर पैदल मार्च रहा जारी1
- मुरैना पुलिस में पदोन्नति समारोह मुरैना। पुलिस अधीक्षक 📰 मुरैना पुलिस में पदोन्नति समारोह मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में 05 सहायक उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं, इसलिए सभी अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- सिरसोदा गंगादास पुरा रोड पर दो बाइक आपस में भिड़े से दो लोग घायल , ग्वालियर रैफर गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोदा गंगादास पुरा रोड पर शनिवार को लगभग 1बजे दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिससे बाइक सबार पति पत्नी घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत ग्वालियर रैफर कर दिया है1
- पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार,बिना नंबर की अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं फतेहाबाद थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लूट की घटनाएं हो रही थीं। इसे देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फतेहाबाद, डौकी थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।शनिवार रात को टीम हुसैनापुर रोड शमसाबाद-फतेहाबाद रोड और आसपास के इलाकों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शमसाबाद की तरफ से काले रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे फायरिंग करते हुए भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में बदमाश निकेश, निवासी बलरई इटावा, के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश सोनू, निवासी निबोहरा आगरा, को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया है।एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से काले रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण मिले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और लूट की अन्य घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार,बिना नंबर की अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं फतेहाबाद थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लूट की घटनाएं हो रही थीं। इसे देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फतेहाबाद, डौकी थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।शनिवार रात को टीम हुसैनापुर रोड शमसाबाद-फतेहाबाद रोड और आसपास के इलाकों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शमसाबाद की तरफ से काले रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे फायरिंग करते हुए भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में बदमाश निकेश, निवासी बलरई इटावा, के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश सोनू, निवासी निबोहरा आगरा, को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया है।एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से काले रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और लूटे गए आभूषण मिले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और लूट की अन्य घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- घरोना मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, तीनों की मौत जन्माष्टमी की रात मातम में बदली खुशियां, एक महिला ने मौके पर तोड़ा दम, सास-बहू ने अस्पताल में दम तोड़ा मुरैना। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घरोना मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तीन महिला श्रद्धालुओं के लिए लौटते समय रास्ता काल बन गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरोना मंदिर के पास धौलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक महिलाएं मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित हरफूल का पुरा की रहने वाली बताई गई हैं। जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात हरफूल का पुरा निवासी तीन महिलाएं अपने घर से घरोना मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के बाद तीनों महिलाएं वापस अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धौलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं सास-बहू बताई गई हैं। जन्माष्टमी की रात पसरा मातम जिस समय घरोना मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उत्साह था, उसी दौरान मंदिर से महज कुछ दूरी पर हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तीन महिलाओं की मौत की खबर हरफूल का पुरा गांव पहुंचते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दर्शन के लिए घर से निकली महिलाओं के वापस नहीं लौटने से गांव में मातम का माहौल है। शव डेड हाउस में रखवाए, जांच में जुटी पुलिस सिविल लाइन पुलिस ने तीनों महिलाओं के शव जिला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिए हैं। रविवार सुबह से पुलिस हादसे की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश में जुटी है।4