इंडिया ब्लॉक रैली में गूंजे विरोध के नारे, महिला कार्यकर्ताओं ने साधा निशाना न्यूज डेस्क: इंडिया ब्लॉक की विशाल रैली में राजस्थान से पहुंचीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में नजर आ रही महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर अपने तेवर दिखाए। वीडियो में लगाए गए मुख्य नारे और मांगें: ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग: रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" और "ज्ञानेश कुमार एक काम करो, चूड़ी पहन के आराम करो" जैसे तीखे नारे लगाए। केंद्र सरकार का विरोध: महिलाओं ने हाथों में झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिकारों की हुंकार: प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बुलंद आवाज में कहा, "हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते"। विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन रैली में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरी हैं। हाथों में झंडे थामे और पूरे जोश के साथ नारेबाजी करती इन कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंडिया ब्लॉक रैली में गूंजे विरोध के नारे, महिला कार्यकर्ताओं ने साधा निशाना न्यूज डेस्क: इंडिया ब्लॉक की विशाल रैली में राजस्थान से पहुंचीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में नजर आ रही महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर अपने तेवर दिखाए। वीडियो में लगाए गए मुख्य नारे और मांगें: ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग: रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" और "ज्ञानेश कुमार एक काम करो, चूड़ी पहन के आराम करो" जैसे तीखे नारे लगाए। केंद्र सरकार का विरोध: महिलाओं ने हाथों में झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिकारों की हुंकार: प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बुलंद आवाज में कहा, "हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते"। विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन रैली में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरी हैं। हाथों में झंडे थामे और पूरे जोश के साथ नारेबाजी करती इन कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
- पंचायत चुनाव: भयमुक्त मतदान और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा संदेश, बगड़ी में निकाला फ्लैग मार्च टोंक/पीपलू। आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए सोमवार सुबह टोंक पुलिस द्वारा बरौनी थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में एक प्रभावशाली फ्लैग मार्च निकाला गया। सुबह 9:30 बजे गवर्मेंट स्कूल से फ्लैग मार्च का शुभारंभ हुआ। पुलिस और सुरक्षा बलों की यह टुकड़ी मुख्य बाजार, तेजाजी मंदिर मार्ग से होती हुई पीपलू रोड स्थित तालाब तक पहुंची। इस दौरान पीपलू सीओ विनोद कुमार एवं बरौनी थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़, चुनाव पर्यवेक्षक इंदु शर्मा, विभिन्न मोबाइल पार्टियां तथा आरएसी के जवान भारी पुलिस जाप्ते के साथ शामिल रहे। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से निडर होकर मतदान करने की अपील की और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।1
- पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान1
- सवाई माधोपुर: 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता किराए पर दिया, पुलिस ने खाताधारक और मुख्य साइबर ठग को किया गिरफ्तार मानटाउन थाना पुलिस की साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, टेलीग्राम चैनल के जरिए लोगों को बनाते थे निशाना सवाई माधोपुर। जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी ने महज 5 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था, जबकि दूसरा आरोपी इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल और शहर पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 1 नवंबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक जगराम मय पुलिस टीम ने ग्राम लोदीपुरा से दोनों आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार (27) पुत्र बजराम एवं मनोज उर्फ बबलू (30) पुत्र रामबाबू, निवासी खेडली कलां, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। राजकुमार बैंक खाते का खाताधारक है, जबकि मनोज उर्फ बबलू को मुख्य साइबर फ्रॉड आरोपी बताया गया है। ऐसे हुआ साइबर ठगी का खुलासा पुलिस के अनुसार साइबर थाना सवाई माधोपुर से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) की सूची का विश्लेषण करने पर यूनियन बैंक की सवाई माधोपुर शाखा के एक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होना सामने आया। इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत संख्या 31307260054654 दर्ज थी। शिकायत हरियाणा के यमुनानगर जिले के सादोरा थाना क्षेत्र निवासी भावेश पुत्र सुधीर से हुई साइबर ठगी से संबंधित थी। बैंक से खाते के दस्तावेज, स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाने पर खाताधारक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि राजकुमार ने अपना बैंक खाता मनोज उर्फ बबलू को उपलब्ध करवाया था। पुलिस के अनुसार मनोज टेलीग्राम चैनल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डमी मैसेज, लॉस कवर, मनी हेल्प ट्रेडिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर साइबर ठगी करता था। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मानटाउन थाने में प्रकरण संख्या 376/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 112(2), 61(2)(ए) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। अनुसंधान में साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- मलारना डूंगर में 3 जिला परिषद और 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल होगा मतदान, 29 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट मलारना डूंगर में 3 जिला परिषद और 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल होगा मतदान, 29 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट मलारना डूंगर। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद के 3 और पंचायत समिति के 17 सदस्यों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके लिए कुल 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गांवों में जगह-जगह चुनावी चर्चाओं का दौर चल रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी अहम रहेगी। अब देखना होगा कि मतदाता अपने क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी किस प्रत्याशी को सौंपते हैं। जलधारी गुर्जर दैनिक भास्कर संवाददाता, मलारना डूंगर1
- श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 02 नवम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन साेमवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 कार्तिक कृष्ण अष्टमी 🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़1
- खबर का असर: समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, टूटी जाली की मरम्मत का काम शुरू सारसोप। चौथ का बरवाड़ा-सवाई माधोपुर मार्ग पर डिडायच गांव में मुख्य मार्ग की टूटी नाली की जाली को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और मौके पर टूटी हुई जाली की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। टूटी जाली के कारण आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे का खतरा बना हुआ था। विशेषकर रात के समय अंधेरे में क्षतिग्रस्त जाली दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका रहती थी। ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने सुध लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवाया। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने समस्या को समाचार के माध्यम से उठाने और त्वरित कार्रवाई होने पर आभार जताया।1
- कदमताल, गांठों और ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए नेतृत्व एवं लोकतंत्र के गुर आदित्य कॉलेज में सात दिवसीय स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में आदित्य कॉलेज रामगढ़ पचवारा में सात दिवसीय कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार साहु ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम, गांठें, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार एवं लेआउट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर सोनू शर्मा, नैना मीणा, ब्लॉक सचिव नवीन शर्मा सुकार एवं ट्रेनर सुभाष शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।3
- इंडिया ब्लॉक रैली में गूंजे विरोध के नारे, महिला कार्यकर्ताओं ने साधा निशाना न्यूज डेस्क: इंडिया ब्लॉक की विशाल रैली में राजस्थान से पहुंचीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में नजर आ रही महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर अपने तेवर दिखाए। वीडियो में लगाए गए मुख्य नारे और मांगें: ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग: रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" और "ज्ञानेश कुमार एक काम करो, चूड़ी पहन के आराम करो" जैसे तीखे नारे लगाए। केंद्र सरकार का विरोध: महिलाओं ने हाथों में झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिकारों की हुंकार: प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बुलंद आवाज में कहा, "हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते"। विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन रैली में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरी हैं। हाथों में झंडे थामे और पूरे जोश के साथ नारेबाजी करती इन कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।1