*चौकी निवार* दिनांक 01/04/2026 *ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा भारी मात्रा में 10 पेटी अंग्रेजी शराब एवं ऑटो ई रिक्शा जप्त कर चार आरोपी गिरफ्तार किया गया* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपी(1) विपिन राजपाल पिता प्रीतम राजपाल उम्र 26 वर्ष निवासी महंगवा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 150 पाव गोवा विस्की कीमती 18000/- ब एक ई रिक्शा कुल कीमती 218000 रूपये (2)अभिषेक चौधरी पिता विनोद चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 150पाव कीमती 18000/रुपए की (3)सूरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 100 पाव गोवा विस्की कीमती 12000/-(4)नीरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 32 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 100 पाव गोवा विस्की कीमती 12000/- की कुल कीमती मसरूका 260000/- का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पृथक पृथक दर्ज कर विवेचना में लिया गया! भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर. मनीष असैया ,गौरव सेन ,देवेश कुमार आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही
*चौकी निवार* दिनांक 01/04/2026 *ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा भारी मात्रा में 10 पेटी अंग्रेजी शराब एवं ऑटो ई रिक्शा जप्त कर चार आरोपी गिरफ्तार किया गया* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन
में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपी(1) विपिन राजपाल पिता प्रीतम राजपाल उम्र 26 वर्ष निवासी महंगवा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 150 पाव गोवा विस्की कीमती 18000/- ब एक ई रिक्शा कुल कीमती 218000 रूपये (2)अभिषेक चौधरी पिता विनोद चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 150पाव कीमती 18000/रुपए की (3)सूरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 100
पाव गोवा विस्की कीमती 12000/-(4)नीरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 32 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 100 पाव गोवा विस्की कीमती 12000/- की कुल कीमती मसरूका 260000/- का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पृथक पृथक दर्ज कर विवेचना में लिया गया! भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर. मनीष असैया ,गौरव सेन ,देवेश कुमार आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही
- **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन** कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।1
- *सिद्ध शक्ति पीठ* *निमिहा की रानी विन्धयाचल महारानी* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी*निमिहा की विंध्यवासनी मंदिर के जवारे नवरात्र पर्व की ग्यारस को बड़ी हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किये गए जिसमें की झुकेही की रसिक रामायण समाज के श्री सुनील पटेल जी एवम रसिक रामायण समाज मित्र मंडली ने भगतो से सभी दर्शनार्थियों का मन मोह लिया हमारी *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर सेवा समिति रसिक रामायण समाज झुकेही का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हैं जो कि माँ विंध्यवासनी के जलसे पर चार चांद लगा दिये थे हमारी समिति के सदस्य**अध्यक्ष/*राकेश निषाद* उपाध्यक्ष/*रमेश निषाद**सचिव/ नारायण निषाद*सहसचिव/बच्ची निषाद*कोषाध्यक्ष/श्रीमती राधा निषाद*सदस्य/*अमित निषाद*नितिन निषाद*आशीष निषाद**आदेश निषाद*राजा बर्मन*हीरालाल बर्मन*सुनील नामदेव*रतन निषाद*सुमित साहू*सनी निषाद*दीपक विश्कर्मा*एवम समस्त भक्तवृन्द सभी रसिक रामायण समाज का बहुत बहुत शुक्रगुजार है कि आपके सहयोग से हमारी समिति का मनोबल बढ़ा*व्यवस्थापक एवं संचालक //आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)4
- *उमरिया* - प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव के बाद चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम जी के सबसे अनन्य भक्त और संकट मोचन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभक्ति के साथ 02 अप्रैल को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में हनुमान जी को कलयुग का देवता माना गया है और ये आज भी इस पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम के प्रिय भक्त पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव जिले भर मे धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जगह-जगह हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकाण्ड और अखंड रामायण के पाठ शुरू हो गए हैं।श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिरों में श्री अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 कैम्प मोहल्ला सिंधी धर्मशाला के पीछे स्थित मारुति मंदिर में 01 अप्रैल बुधवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिसका समापन श्री हनुमान जन्मोत्सव 02 अप्रैल को होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जावेगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।2
- सड़क का हाल बेहाल? क्या यही है मैहर का विकास? #sntnewspinch #sadak #maiharkishan1
- *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रेस विज्ञप्ति उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।4
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR5
- RTI का मतलब है Right to Information (सूचना का अधिकार)। मैहर के नागरिकों को कब मिलेगा सूचना का अधिकार? #sntnewspinch #आरटीआई #righttoinformation #मैहर1
- *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी* *उमरिया /मानपुर* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मानपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत देने की मांग की है *आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई* ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस नेताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मानपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली की बढ़ती दरों और रसोई गैस (LPG) की आसमान छूती कीमतों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने मांग की है कि बिजली और गैस की इन दरों को तत्काल कम कर आम जनता को आर्थिक बोझ से मुक्त किया जाए। *कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इन जनहितैषी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, इंदवार ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह, युवा नेता विजय गौतम, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, अरविंद चतुर्वेदी,कुशलेंद्र तिवारी, यूथ अध्यक्ष पंकज गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, राजेश शुक्ला, बेटी बाई रजक, ज्ञान प्रकाश पटेल, सुदामा सेन, राम नरेश सिंह, गजेंद्र सिंह, भोला पटेल, कुश परिहार, अशोक वर्मा, शेख आशिक, पी.डी. प्रभाकर, सीताराम चौधरी, गया प्रसाद पटेल, अशोक पटेल, रामकिंकर पाल, सुरेश पटेल, यज्ञ सिंह परिहार, शिवशरण पटेल, मन्नालाल चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4