*महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रेस विज्ञप्ति उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।
*महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रेस विज्ञप्ति उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों
ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह
के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री
दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।
- *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रेस विज्ञप्ति उमरिया, दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष श्री एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्री ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, श्री पंचम सिंह, श्री ठाकुर दीन झरिया, श्री उधो झरिया, श्री लेखराम सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री लखन कुशवाहा, श्री राजेश नापित, श्री बहोरी चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री कैलाश कुशवाहा, श्री राजू यादव, श्री लाल विश्वकर्मा, श्री जियालाल बैगा, श्री धर्म सिंह, श्री भरत प्रसाद अगरिया, श्री कृष्ण पाल सिंह, श्री पुनौऊआ कोल, श्री प्यारेलाल कोल, श्री दिलीप गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री आशीष तोमर, श्री अमृत जायसवाल, श्री कमला सिंह, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री बलराम चतुर्वेदी, श्री बबलू केवट, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री बाबा सिंह, श्री रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।4
- नाचते-नाचते बुझ गई जिंदगी, काली बने युवक हुई मौत उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) कहते हैं जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बस एक पल की होती है। उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह कहावत उस वक्त सच साबित हो गई, जब भक्ति और उत्साह से भरा माहौल अचानक चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया। दरअसल, गांव में कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक काली नृत्य का आयोजन किया गया था। गांव के ही निवासी रामगरीब कोल उम्र 40 वर्ष हर साल की तरह इस बार भी मां काली का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे थे। चेहरे पर काली का रौद्र रूप… जैसे ही बैंड-बाजे की गूंज तेज हुई, उनका नृत्य भी पूरे शबाब पर था। सामने खड़े ग्रामीण उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह प्रस्तुति उनकी जिंदगी की आखिरी प्रस्तुति साबित होगी। नृत्य के दौरान अचानक रामगरीब लड़खड़ाए और गिर पड़े। शुरुआत में लोगों ने इसे अभिनय का हिस्सा समझा, लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठे, तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत कुछ लोग मंच पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर लग रही थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत का संभावित कारण बताया है। इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल पल भर में बदल गया। जहां कुछ मिनट पहले तक जयकारों और संगीत की आवाज गूंज रही थी, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल था। महिलाएं रोने लगीं, बच्चे सहम गए और पुरुष स्तब्ध खड़े रह गए। गांव वालों के मुताबिक, रामगरीब कोल धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और खासकर काली नृत्य के लिए जाने जाते थे। उनका यह रूप और ऊर्जा लोगों को हर साल आकर्षित करती थी। इस बार भी लोगों को उनकी प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इंतजार ऐसी दर्दनाक याद में बदल जाएगा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले लोग जहां एक तरफ हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर गहरा दुख भी जता रहे हैं। ग्राम पठारी में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि जो व्यक्ति कुछ ही मिनट पहले देवी का रूप लेकर लोगों को भावुक कर रहा था, वह अचानक यूं सबको छोड़कर चला जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, और कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।1
- भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल उमरिया (देशबन्धु)जिले की सियासत में कांग्रेस की एक सूची ने ऐसा बवंडर खड़ा कर दिया है जिसकी गूंज अब संगठन की साख तक पहुंच गई है। मामला मध्य प्रदेश कांग्रेस केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय नव-नियुक्त प्रबंध समिति से जुड़ा है जहां एक नाम ने पूरी राजनीति गरमा दी। सूची में उमरिया निवासी अनुज सेन को प्रदेश सचिव घोषित कर दिया गया लेकिन असली विवाद यहीं से शुरू हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि अनुज सेन खुद को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हैं और वर्तमान में भाजपा नगर मंडल उमरिया में मंत्री पद पर काबिज हैं। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सूची में उनका नाम शामिल होना सीधे-सीधे संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अनुज सेन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और वे वर्षों पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके मुताबिक, बिना जानकारी और सहमति के उनका नाम जोड़ना सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है। सेन ने दो टूक कहा कि वे आगे भी भाजपा के साथ ही जुड़े रहेंगे। बताया जा रहा है कि अनुज सेन करीब 8 साल पहले कांग्रेस से अलग हो चुके थे और तब से लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कांग्रेस की सूची तैयार करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर संगठन के भीतर गहरी गड़बड़ी? इस पूरे मामले ने कांग्रेस को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। विपक्ष को बैठे-बिठाए हमला करने का मौका मिल गया है वहीं संगठन के भीतर भी असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक साधारण सूची में इस तरह की गलती ने कांग्रेस की गंभीरता और विश्वसनीयता दोनों पर चोट पहुंचाई है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस संगठन के महासचिव एडवोकेट पुष्पराज सिंह सामने आए और सफाई दी। उन्होंने स्वीकार किया कि अनुज सेन पहले कांग्रेस में थे लेकिन अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उनके अनुसार सूची में नाम शामिल होना एक तकनीकी त्रुटि है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि यह सफाई कई सवालों को शांत करने में नाकाफी साबित हो रही है। क्या इतनी अहम नियुक्ति सूची बिना सही जांच के जारी कर दी गई? क्या संगठन में समन्वय की कमी है या फिर जिम्मेदारी तय करने का अभाव? उमरिया का यह मामला अब एक साधारण नाम जुड़ने की गलती नहीं रह गया है बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई कैसे करती है या यह मुद्दा आगे और सियासी रंग लेता है।1
- कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।1
- शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना का विवरण: मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान स्थिति: आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।1
- *बरही ब्रेकिंग* 👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें 👉🏻 गैस उपभोक्ता सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना 👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।1
- *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी* *उमरिया /मानपुर* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मानपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत देने की मांग की है *आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई* ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस नेताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मानपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली की बढ़ती दरों और रसोई गैस (LPG) की आसमान छूती कीमतों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने मांग की है कि बिजली और गैस की इन दरों को तत्काल कम कर आम जनता को आर्थिक बोझ से मुक्त किया जाए। *कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इन जनहितैषी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, इंदवार ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह, युवा नेता विजय गौतम, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, अरविंद चतुर्वेदी,कुशलेंद्र तिवारी, यूथ अध्यक्ष पंकज गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, राजेश शुक्ला, बेटी बाई रजक, ज्ञान प्रकाश पटेल, सुदामा सेन, राम नरेश सिंह, गजेंद्र सिंह, भोला पटेल, कुश परिहार, अशोक वर्मा, शेख आशिक, पी.डी. प्रभाकर, सीताराम चौधरी, गया प्रसाद पटेल, अशोक पटेल, रामकिंकर पाल, सुरेश पटेल, यज्ञ सिंह परिहार, शिवशरण पटेल, मन्नालाल चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4