Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरीब की मेहनत देखकर रो पड़ेंगे... वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल! "साहब... मैं सिर्फ 2 घंटे कमाने आता हूँ..." सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में एक मेहनतकश व्यक्ति अपनी रोज़ी-रोटी की चिंता में रोता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो का उद्देश्य किसी के खिलाफ बिना प्रमाण आरोप लगाना नहीं, बल्कि मेहनतकश लोगों के संघर्ष और इंसानियत पर सवाल उठाना है। 💬 इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर लिखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 🔔 ऐसे ही मुद्दों पर वीडियो देखने के लिए चैनल Subscribe करें। 📤 वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा Share करें। #ViralVideo #Delhi #StreetVendor #Humanity #PoorPeople #News #HindiNews #RajIndiaNews #Trending #India
Raj india news
गरीब की मेहनत देखकर रो पड़ेंगे... वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल! "साहब... मैं सिर्फ 2 घंटे कमाने आता हूँ..." सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में एक मेहनतकश व्यक्ति अपनी रोज़ी-रोटी की चिंता में रोता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो का उद्देश्य किसी के खिलाफ बिना प्रमाण आरोप लगाना नहीं, बल्कि मेहनतकश लोगों के संघर्ष और इंसानियत पर सवाल उठाना है। 💬 इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर लिखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 🔔 ऐसे ही मुद्दों पर वीडियो देखने के लिए चैनल Subscribe करें। 📤 वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा Share करें। #ViralVideo #Delhi #StreetVendor #Humanity #PoorPeople #News #HindiNews #RajIndiaNews #Trending #India
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सवारियों के लेकर आती जाती दिख रही NHAI की गाड़ी सवारियों से बकायदा किराया लेते वीडियो हुआ वायरल रायबरेली: NHAI की गाड़ी बनी सवारी गाड़ी सवारियों के लेकर आती जाती दिख रही NHAI की गाड़ी सवारियों से बकायदा किराया लेते वीडियो हुआ वायरल वायरल वीडियो में सवारियां रुपये देते देखी जा रही रायबरेली शहर के बरगद चौराहे का बताया जा रहा वायरल वीडियो1
- चंदौली के पचखरी में किसान यूनियन का धरना समाप्त, सिंचाई विभाग के आश्वासन पर बनी सहमति किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव1
- कलम की धार से | अयोध्या "बरी होने के बाद अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन" बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, हनुमानगढ़ी में पूजन अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए। विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि "उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।" काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़कों पर हजारों चारपहिया वाहन नजर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कलम की धार अदालत ने बरी किया, जनता ने स्वागत किया। राजनीति में यही क्रम चलता है। अयोध्या एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक और वहां से नंदिनी नगर तक - काफिला लंबा था, नारेबाजी तेज थी। 'सत्यमेव जयते' रैली का नाम भी संदेश दे रहा है। दो बातें एक साथ सच हैं 1. कोर्ट का फैसला - बरी। कानून ने क्लीन चिट दी। 2. सड़क का सच - जाम। आम आदमी को दफ्तर, स्कूल, अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। स्वागत अधिकार है। पर हाईवे को घंटों जाम करना किसके अधिकार का हन है? शक्ति प्रदर्शन ठीक, पर आम नागरिक की असुविधा पर भी सोचना होगा। हनुमानगढ़ी में माथा टेका - आस्था का विषय। अब नंदिनी नगर की रैली से राजनीतिक संदेश जाएगा। सवाल सीधा है फैसला कोर्ट ने दिया, पर *सड़क की जिम्मेदारी किसकी? अगर स्वागत करना है तो ट्रैफिक प्लान भी साथ होना चाहिए।3
- कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूत क्षेत्राधिकारी यातायात चन्दौली कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूत जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात चन्दौली कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र चन्दौली अन्तर्गत मझवार स्टेशन के सामने से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System), ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जनपद के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, नगर क्षेत्रों तथा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना (Drunk & Drive), रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई हेतु किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक तकनीक के जरिए प्रभावी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात चन्दौली कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु निरंतर जागरूक किया जाए।*1
- आशा ट्रस्ट ने हिरोशिमा दिवस पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम1
- दो दिनों में गंगा का जलस्तर दो फीट बढ़ा, बलुआ घाट के मंदिर तक पहुंचा पानी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर करीब दो फीट बढ़ने से बलुआ घाट स्थित मंदिर में पानी प्रवेश कर गया है। बढ़ते जलस्तर को लेकर गंगा तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में आई बाढ़ के दौरान पुराविजयी, पुरागनेश, चकरा, नादी, पकड़ी सहित कई गांवों के चारों ओर पानी भर गया था। संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से लोगों में वही भय लौट आया है। गंगा किनारे बसे भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विषुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधनजुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागनेश, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगांव, हसनपुर, बड़गांव, नादी, निधौरा, सहेपुर, मुकुंदपुर और नौदर सहित दर्जनों गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हजारों एकड़ में बोई गई धान, ज्वार, बाजरा, अरहर, सब्जियों एवं पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो सकती हैं। इससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ पशुओं के चारे का भी संकट झेलना पड़ सकता है। वहीं गंगा किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों पर भी बाढ़ और विषैले जीव-जंतुओं का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते आवश्यक तैयारियां और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- भाजपाइयों के नेतृत्व में निकाला गया कलश वंदन यात्रा, संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित भारतीय जनता पार्टी धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650 वी जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कलश वंदन यात्रा नेगुरा से शुरू होकर अहिकौरा, असवरियां होते हुए बहेरी, कमालपुर ,जनौली, रैथा से खजरा तक गया।इसके बाद खजरा में बरहनी मंडल के कार्यकर्ताओं को कलश यात्रा वाहन सुपुर्द कर दिया गया।जिसमें काफी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण शामिल रहे। धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि पार्टी की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का 650 वां जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है।भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के साथ साथ महापुरुषों का जयंती धूमधाम से मना कर समाज में समरसता का भाव बनाने का काम कर रही है।इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता की ओर से कलश वंदन यात्रा निकालकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज को याद किया जा रहा है।भाजपा सबको साथ लेकर चलने का काम करती है।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिला को संत शिरोमणि रविदास के नाम से रखने का काम कर रहे है।यह एक महापुरुष को याद करने की सच्ची श्रद्धांजलि है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी,मंडल महामंत्री श्याम सुंदर सिंह अनिल श्रीवास्तव, विशंभर मौर्य,ग्राम प्रधान सनोहर पासवान, रामउग्रह बिंद, विजय बिन्द,मदन सिंह, रामू बिंद, शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।4