Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा बृजमनगंज। माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में बृजमनगंज पुलिस ने रविवार को वारंटी अभियुक्त अर्जुन केवट (38) पुत्र लालमन निवासी बचयागांपुर टोला जगरबन्धनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना बृजमनगंज में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक यादव और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
गणेश पटेल
एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा बृजमनगंज। माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में बृजमनगंज पुलिस ने रविवार को वारंटी अभियुक्त अर्जुन केवट (38) पुत्र लालमन निवासी बचयागांपुर टोला जगरबन्धनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना बृजमनगंज में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक यादव और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा बृजमनगंज। माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में बृजमनगंज पुलिस ने रविवार को वारंटी अभियुक्त अर्जुन केवट (38) पुत्र लालमन निवासी बचयागांपुर टोला जगरबन्धनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना बृजमनगंज में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक यादव और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।1
- चौरी चौराहे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग महराजगंज - पनियरा थाना क्षेत्र के चौरी चौराहे पर रविवार को ट्रेलर और मैजिक यानी छोटा हाथी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मुजुरी की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर तेज गति से चौरी चौराहे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे मैजिक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय चौराहे पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों से लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घटना को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। स्थानीय दुकानदारों में भी हादसे के बाद दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने बताया कि दोनों ही वाहन ओवरलोड थे, जिसकी वजह से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में कराया और यातायात बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौरी चौराहे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गति नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- starpublicnews आज दिनांक 16-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- 🚨 ब्रेकिंग गोरखपुर | स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का वीडियो वायरल 📍 कैम्पियरगंज: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय, सोनौरा बुजुर्ग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तिरंगा निर्धारित ध्वजदंड पर फहराने के बजाय हाथ में लेकर झंडारोहण की औपचारिकता पूरी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू होता है, लेकिन वीडियो में राष्ट्रगान की पंक्तियां अधूरी दिखाई देती हैं और कुछ समय बाद राष्ट्रगान रुक जाता है। इसके बाद “भारत माता की जय” के नारे लगाए जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रगान जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, पूरी अवधि और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की ओर से नहीं हुई है। आधिकारिक जांच या स्पष्टीकरण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Gorakhpur #Campierganj #SonouraBuzurg #IndependenceDay #15August #ViralVideo #FlagHoisting #NationalAnthem #BreakingNews #PublicMaharajganj1
- प्राथमिक विद्यालय शितलापुर खेसरहां में स्वतंत्रता दिवस समारोह प्राथमिक विद्यालय शितलापुर खेसरहां में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र नाथ पासवान जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों, बच्चों एवं ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। 🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳1
- शिकायतों के बावजूद नहीं बनी गांव की टूटी सड़क, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश। गांव की बदहाल और टूटी-फूटी सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पहले ग्राम प्रधान से शिकायत की, इसके बाद BDO से भी गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, स्थानीय विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों से भी सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण सड़क की बदहाल स्थिति को दिखाते हुए अपनी समस्या और अब तक किए गए प्रयासों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। वायरल वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या अब संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की मांग उठ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण की दिशा में क्या कार्रवाई करते हैं।1
- महराजगंज | फरेंदा में भव्य तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को फरेंदा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व विधायक 315 फरेंदा, कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिवेंद्र सिंह चौधरी ने तिरंगा यात्रा को लेकर अपनी बात रखी। तिरंगा यात्रा को लेकर राज्यमंत्री शिवेंद्र सिंह चौधरी ने क्या कहा? देखिए वीडियो में पूरी बात। हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा।1
- मुज़ुरी - बदलते मौसम में सावधानी बरतें, डॉ. एम खान की सलाह महराजगंज बदलते मौसम को देखते हुए पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी स्थित स्टार हॉस्पिटल के डॉ. एम खान ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने आज एक स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. एम खान ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, डायरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी चाहिए। इसके लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से शुगर और बीपी के मरीजों को बरसात के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. खान ने कहा कि ऐसे मरीज अपने खान-पान और दवाइयों पर विशेष ध्यान दें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा की मात्रा न घटाएं और न ही बढ़ाएं। समय-समय पर शुगर और बीपी की जांच कराते रहें। डॉक्टर ने बताया कि बरसात में पानी और भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना जरूरी है। बासी खाना खाने से बचें, उबला हुआ पानी पिएं और हाथों की साफ-सफाई रखें। मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और डॉ. खान से परामर्श लिया। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्या होने पर भी लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अंत में डॉ. एम खान ने सभी से अपील की कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम बदलते मौसम की बीमारियों से बच सकते हैं।1