नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित भाट मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धन्नालाल के घर की दीवार में एक ज़हरीला सांप दिखाई दिया। रविवार को घर की एक महिला जब घरेलू काम कर रही थीं, तब उनकी नजर दीवार से नीचे लटके सांप पर पड़ी। सांप को देखकर घबराई महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद राहुल मेहरा ने सर्प मित्र मोहित मेहरा और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में अभय चौरे, मोहित मेहरा और सचिन दुलारे की टीम मौके पर पहुंची। सांप दीवार के एक संकरे गैप में छिप गया था, जिससे रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम को सांप तक पहुंचने के लिए दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच में यह करीब तीन फीट लंबा अत्यंत विषैला (न्यूरोटॉक्सिक विष वाला) इंडियन कोबरा का बच्चा निकला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित भाट मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धन्नालाल के घर की दीवार में एक ज़हरीला सांप दिखाई दिया। रविवार को घर की एक महिला जब घरेलू काम कर रही थीं, तब उनकी नजर दीवार से नीचे लटके सांप पर पड़ी। सांप को देखकर घबराई महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद राहुल मेहरा ने सर्प मित्र मोहित मेहरा और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में अभय चौरे, मोहित मेहरा और सचिन दुलारे की टीम मौके पर पहुंची। सांप दीवार के एक संकरे गैप में छिप
गया था, जिससे रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम को सांप तक पहुंचने के लिए दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच में यह करीब तीन फीट लंबा अत्यंत विषैला (न्यूरोटॉक्सिक विष वाला) इंडियन कोबरा का बच्चा निकला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
- मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।4
- इटारसी के नन्हें बाल कलाकार प्रिंस रावत अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर कला के दम पर हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रिंस का एक हाथ नहीं है और दूसरा हाथ भी कलाई से टेढ़ा है, लेकिन उनके हौसले और स्केचिंग के जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई है। प्रिंस के इसी अद्भुत हुनर, एकाग्रता और लगन को देखते हुए सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने उन्हें ड्रॉइंग बुक और स्केच पेंसिल सेट भेंट कर प्रोत्साहित किया है। प्रिंस का यह जज्बा और उनकी कला सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।1
- रामायण मंडल निमनपुर मेजर की ओर से 'श्री राम जय राम जय जय राम' का भक्तिमय जाप किया गया है। इसमें भगवान श्री राम के नाम का स्मरण करते हुए राम नाम का उद्घोष किया गया है।1
- नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थित तिवारी कॉलोनी में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। मां द्वारा बिना बताए घर से बाहर जाने पर डांटे जाने से नाराज होकर 18 वर्षीय युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। युवती के किसी गंभीर कदम उठाने की आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई वरुण राजपूत और महिला कांस्टेबल नेहा रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां युवती पंखे पर फंदा बांध रही थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रविवार शाम लगभग 6 बजे युवती को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर समझाइश दी और परिजनों से भी इस संबंध में चर्चा की।1
- संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 जुलाई को भोपाल तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस पैदल मार्च के माध्यम से सीधे मुखिया से बात की जाएगी।1
- कांग्रेस नेता शाहरुख पठान ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही UCC कानून के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस नेता शाहरुख पठान मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।1
- बुधनी में नेशनल हाईवे ब्रिज पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1