सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 78 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 78 वे दिन दिनांक=04/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 78 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 79 वे दिन दिनांक=05/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , महेंद्र प्रताप मिश्र , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , आशुतोष त्रिपाठी , रजनीकांत मिश्र , रामेंद्र बहादुर सिंह , चंद्रेश पांडेय , संजय तिवारी , अवनीश चंद्र शुक्ला , ब्रह्मदेव पांडेय , अशोक सिंह , विनोद कुमार तिवारी , अरविंद कुमार तिवारी , विजय कुमार तिवारी , विजय कुमार मिश्र , अखिलेश बहादुर सिंह , जयमंगल पांडेय , शम्स तबरेज , जावेद अख्तर , ऋतुराज दूबे , मो हकीम , दुर्गा मणि राय , संजय वर्मा , सूर्यभानु पांडेय , आशीष सिंह , आलोक चंद्र द्विवेदी , रितेंद्र , खुशी मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊

- थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।1
- *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_* *04 फरवरी बुधवार 2026* *जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है। *सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:* समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया। *सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:* व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’1
- प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती खुलेआम पिस्टल के साथ दबंगई दिखाती नजर आ रही है। वायरल रील में युवती यूपी 72 बीजेड 1476 नंबर की बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है, जिसके हाथ में हथियार साफ तौर पर देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह रील विमल यादव से जुड़ी हुई है और रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा 07 अभियुक्तों को चोरी के अभियोग में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 11 अदद बैटरी, 06 अदद इन्वर्टर, 01 अदद स्टेपलाईजर (अनुमानित मूल्य ₹2,25,000/-), घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया गया ।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1
- आखिर क्या है हनुमान जी के सिंदूर लगाने की कहानी.... इस वीडियो में जाने की आखिर सिंदूर से इतना प्रेम कैसे बढ़ गया श्री राम भक्त हनुमान जी को।1
- इसमें छोटा बड़ा नहीं होता - अवध की माटी के लाल (धर्मेंद्र गोल्डेन)1
- Slug :जूनियर बार पुरातन चुनाव शीतला प्रसाद की रिपोर्ट लोकेशन: प्रतापगढ़ Anchor : प्रतापगढ़ मे इनदिनों जूनियर बार एशोसिएसन पुरातन के चुनाव कि सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को महामंत्री पद पर संजय पाण्डेय को लेकर जिला बार और वक़ील परिषद में सामूहिक रूप से एक मत से मतदान कि अपील कि गई। इस दौरान अधिवक्ता शक्ति पीठ के संस्थापक आनंद प्रचण्ड नें अधिवक्ता हित में जोश भरते हुए बताया कि हम ऐसे व्यक्ति को महामंत्री बनाने जा रहें हैं जिसके परिवार का हमारा गहरा नाता है और सभी अधिवक्ता मुनिश्वर दत्त उपाध्याय कि प्रतिमा के समक्ष संजय पाण्डेय के लिए अधिवक्ता एकता को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी एवं इस्तियाक आदि अधिवक्ताओं आनंद प्रचण्ड को अधिवक्ताहित में 10 लाख कि राशि का सहयोग लाने के लिए शुभकामनायें दी। बाइट 1: आनंद प्रचंड 2: संतोष त्रिपाठी 3: इस्तियाक 4: संजय पाण्डेय1
- पट्टी क्षेत्र के सैफाबाद निवासी युवक 11000 के झटके से गंवा चुका है हाथ सर्जरी के लिए नहीं मिल पा रही मदद । पट्टी विकासखंड के सैफाबाद निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि करीब 6 वर्ष पूर्व 11000 सप्लाई की चपेट में आ गया था। जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। तब से वह दिव्यागता का जीवन जी रहा है। जिससे वह ऊब चुका है। उसकी पूरी दैनिक क्रिया दूसरों के सहारे टिकी हुई है। इस बीच उसे पता चला की सर्जरी से उसे कृत्रिम हाथ मिल सकता है। वह इसके लिए प्रयास शुरू किया तो दोनों हाथ की सर्जरी के लिए 20 लख रुपए का खर्च संभावित सामने आया। उसने बताया कि उसके पास थोड़ी सी जमीन है जिसे बेचकर भी सर्जरी करवा पाना संभव नहीं है। वह शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई पर कहीं मदद मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है। जिससे उसकी सर्जरी हो सके और वह दिव्यंका की जीवन से मुक्ति पा सके।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1