Shuru
Apke Nagar Ki App…
इसमें छोटा बड़ा नहीं होता - अवध की माटी के लाल (धर्मेंद्र गोल्डेन)
ई-रेडियो अवध
इसमें छोटा बड़ा नहीं होता - अवध की माटी के लाल (धर्मेंद्र गोल्डेन)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इसमें छोटा बड़ा नहीं होता - अवध की माटी के लाल (धर्मेंद्र गोल्डेन)1
- सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।4
- *सुलतानपुर* *श्री गणेशाय नमः* *तहसील बल्दीराय थाना हलियापुर क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम जानकी हनुमान मंदिर प्रांगण परिसर सराय बग्घा पर पाँच दिन से चल रही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का आज छठा दिवस कथा प्रवाह में श्री राम जानकी मंदिर पीठाधीश्वर आचार्य पंडित कुलदीप त्रिपाठी जी महाराज के मुखारविंद से कथा प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह प्रसंग का बहुत ही सरल एवं सुंदर भाव से श्रोताओं को श्रवण पान कराया! कथा में ग्राम सभा के सभी गणमान्य लोग उपस्थित होकर कथा की सम्पन्नता के लिए संकल्प लेकर कथा का विराम हुआ!कथा कथा अति पावन एवं कल्याणकारी है!*1
- आखिर क्या है हनुमान जी के सिंदूर लगाने की कहानी.... इस वीडियो में जाने की आखिर सिंदूर से इतना प्रेम कैसे बढ़ गया श्री राम भक्त हनुमान जी को।1
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 78 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 78 वे दिन दिनांक=04/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 78 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 79 वे दिन दिनांक=05/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , महेंद्र प्रताप मिश्र , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , आशुतोष त्रिपाठी , रजनीकांत मिश्र , रामेंद्र बहादुर सिंह , चंद्रेश पांडेय , संजय तिवारी , अवनीश चंद्र शुक्ला , ब्रह्मदेव पांडेय , अशोक सिंह , विनोद कुमार तिवारी , अरविंद कुमार तिवारी , विजय कुमार तिवारी , विजय कुमार मिश्र , अखिलेश बहादुर सिंह , जयमंगल पांडेय , शम्स तबरेज , जावेद अख्तर , ऋतुराज दूबे , मो हकीम , दुर्गा मणि राय , संजय वर्मा , सूर्यभानु पांडेय , आशीष सिंह , आलोक चंद्र द्विवेदी , रितेंद्र , खुशी मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊1
- Post by रामू गौतम (प्रीत टाइम्स) तहसील संवाददाता बदलापुर1
- शराब के नशे में झूमता हुआ व्यक्ति,, अम्बेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरियावान बाजार के पास शराब ठेके पर ऐसे शराबियों का होता है एक्सीडेंट,, ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह ✍️1
- सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत में आज इबादत और मगफिरत की रात 'शब-ए-बारात' अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। आज की रात अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करेंगे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मांगेंगे। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली यह रात बेहद मुकद्दस मानी जाती है। लंभुआ के ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान समेत तमाम छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल,इतर,अगबत्ती एंव मोमबत्तियां, जलाकर उन्हें याद करेंगे और कुरान की तिलावत करेंगे। मस्जिदों और दरगाहों को भी खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रात भर नमाज और विशेष दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा। शब-ए-बारात के मौके पर घरों में भी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं हलवा और विभिन्न पकवान तैयार कर रही हैं, जिन्हें न केवल परिजनों को खिलाया जाता है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों में भी बांटा जाता है। मान्यता है कि आज की रात अल्लाह अपने बंदों के लिए साल भर का लेखा-जोखा तय करता है और गुनाहों की माफी कबूल करता है। सुरक्षा के लिहाज से लंभुआ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों और कब्रिस्तानों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।4