logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडोनेशिया में फिर से ज्वालामुखी का विस्फोट लोगो में डर का बना माहौल

6 hrs ago
user_Shreyanshii Prajapati
Shreyanshii Prajapati
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

इंडोनेशिया में फिर से ज्वालामुखी का विस्फोट लोगो में डर का बना माहौल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज कल दिखावे के लिए लोग कुछ भी कर skte है...
    1
    आज कल दिखावे के लिए लोग कुछ भी कर skte है...
    user_Ram prasad prajapati
    Ram prasad prajapati
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंडोनेशिया में फिर से ज्वालामुखी का विस्फोट लोगो में डर का बना माहौल
    1
    इंडोनेशिया में फिर से ज्वालामुखी का विस्फोट लोगो में डर का बना माहौल
    user_Shreyanshii Prajapati
    Shreyanshii Prajapati
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *हंडिया कोतवाली में नए कोतवाल ओमप्रकाश ने संभाला कार्यभार: अपराधियों में खौफ, अपराधियों के लिए खुली चेतावनी* प्रयागराज। हंडिया कोतवाली में नवागंतुक थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने पूरी तरह गोपनीय और औचक अंदाज में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही महकमे में हड़कंप मच गया और सुस्त कार्यशैली वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप के साथ-साथ तत्काल सक्रिय होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कमिश्नर प्रयागराज और डीसीपी गंगानगर की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के स्पष्ट संदेश के साथ उन्होंने कमान अपने हाथों में ले ली है। कार्यभार संभालते ही पहले ही दिन नए कोतवाल के सामने दो बड़ी प्रशासनिक चुनौतियां थीं—एक तरफ हंडिया तहसील में यूजीसी के विरोध में हो रहा उग्र प्रदर्शन, और दूसरी तरफ हंडिया तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया। इन संवेदनशील आयोजनों के बीच थाना प्रभारी ने जिस मुस्तैदी और पेशेवर अंदाज में कानून-व्यवस्था को संभाला, उसने उच्चाधिकारियों का दिल जीत लिया है और कमिश्नर व डीसीपी कार्यालय तक उनकी कार्यकुशलता की गूंज पहुंच चुकी है। *अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश* *शून्य सहनशीलता:* अपराधियों, भू-माफियाओं और असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाने की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। *रात्रि गश्त और कॉम्बिंग:* हंडिया क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को कई गुना बढ़ाते हुए लगातार चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जाएगा, जिससे अपराधियों की रातों की नींद उड़ तय है। *त्वरित न्याय:* पीड़ित जनता की शिकायतों पर बिना किसी हीला-हवाली के तुरंत कार्रवाई होगी, जबकि कानून हाथ में लेने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। नवागंतुक कोतवाल ओमप्रकाश की इस औचक और आक्रामक शुरुआत से एक बात बिल्कुल साफ है कि हंडिया क्षेत्र में अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। उच्चाधिकारियों की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के लिए यह तेवर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पवन कुमार पाल पत्रकार प्रयागराज अनादि टीवी चैनल
    1
    *हंडिया कोतवाली में नए कोतवाल ओमप्रकाश ने संभाला कार्यभार: अपराधियों में खौफ, अपराधियों के लिए खुली चेतावनी*
प्रयागराज। हंडिया कोतवाली में नवागंतुक थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने पूरी तरह गोपनीय और औचक अंदाज में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही महकमे में हड़कंप मच गया और सुस्त कार्यशैली वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप के साथ-साथ तत्काल सक्रिय होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कमिश्नर प्रयागराज और डीसीपी गंगानगर की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के स्पष्ट संदेश के साथ उन्होंने कमान अपने हाथों में ले ली है। कार्यभार संभालते ही पहले ही दिन नए कोतवाल के सामने दो बड़ी प्रशासनिक चुनौतियां थीं—एक तरफ हंडिया तहसील में यूजीसी के विरोध में हो रहा उग्र प्रदर्शन, और दूसरी तरफ हंडिया तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया। इन संवेदनशील आयोजनों के बीच थाना प्रभारी ने जिस मुस्तैदी और पेशेवर अंदाज में कानून-व्यवस्था को संभाला, उसने उच्चाधिकारियों का दिल जीत लिया है और कमिश्नर व डीसीपी कार्यालय तक उनकी कार्यकुशलता की गूंज पहुंच चुकी है।
*अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश*
*शून्य सहनशीलता:* अपराधियों, भू-माफियाओं और असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाने की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा।
*रात्रि गश्त और कॉम्बिंग:* हंडिया क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को कई गुना बढ़ाते हुए लगातार चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जाएगा, जिससे अपराधियों की रातों की नींद उड़ तय है।
*त्वरित न्याय:* पीड़ित जनता की शिकायतों पर बिना किसी हीला-हवाली के तुरंत कार्रवाई होगी, जबकि कानून हाथ में लेने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
नवागंतुक कोतवाल ओमप्रकाश की इस औचक और आक्रामक शुरुआत से एक बात बिल्कुल साफ है कि हंडिया क्षेत्र में अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। उच्चाधिकारियों की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के लिए यह तेवर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पवन कुमार पाल पत्रकार प्रयागराज अनादि टीवी चैनल
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज। नैनी अरैल में धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए सम्मान समारोह आयोजित प्रयागराज। नैनी नैनी अरैल में सम्मानित किए गए संजय श्रीवास्तव, हरे कृष्णा तिवारी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर सहयोग प्रदान करने वाले सम्मानित नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। माधव मंदिर ट्रस्ट के महंत पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी द्वारा सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्र एवं माला अर्पित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, हरे कृष्णा तिवारी, महेश वर्मा, रामजी श्रीवास्तव, डॉ. कुशवाहा, कृष्ण कुमार शुक्ला, संजय पांडेय, बाबूजी यादव, ऋषि, रवि सिंह, पंडित ध्रुव प्रसाद तिवारी, राणा श्रीवास्तव, छोटू यादव सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। महंत पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी ने सभी सम्मानित नागरिकों के धार्मिक कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि समाज में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।
    2
    प्रयागराज। नैनी अरैल में धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए सम्मान समारोह आयोजित
प्रयागराज। नैनी नैनी अरैल में सम्मानित किए गए संजय श्रीवास्तव, हरे कृष्णा तिवारी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर सहयोग प्रदान करने वाले सम्मानित नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। माधव मंदिर ट्रस्ट के महंत पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी  द्वारा सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्र एवं माला अर्पित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, हरे कृष्णा तिवारी, महेश वर्मा, रामजी श्रीवास्तव, डॉ. कुशवाहा, कृष्ण कुमार शुक्ला, संजय पांडेय, बाबूजी यादव, ऋषि, रवि सिंह, पंडित ध्रुव प्रसाद तिवारी, राणा श्रीवास्तव, छोटू यादव सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। महंत पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी ने सभी सम्मानित नागरिकों के धार्मिक कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि समाज में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय हुआ 12 हजार,और सहायिकाओं को मिलेगा 6 हजार जसरा में कार्यक्रम, विधायक बारा रहे मुख्य अतिथि और सीएम योगी ने किया लाइव संबोधित प्रयागराज ब्लॉक सभागार जसरा में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ. वाचस्पति रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाइव जुड़कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार किया गया है। साथ ही 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर भी दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाती हैं। मानदेय वृद्धि उनके योगदान का सम्मान है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी को बधाई दी।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह पप्पू छतहरा, बीडीओ जसरा (आईएएस) शिवम, सीडीपीओ हरिमोहन, मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्री व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
    2
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय हुआ 12 हजार,और सहायिकाओं को मिलेगा 6 हजार 

जसरा में कार्यक्रम, विधायक बारा रहे मुख्य अतिथि और सीएम योगी ने किया लाइव संबोधित
प्रयागराज ब्लॉक सभागार जसरा में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ. वाचस्पति रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाइव जुड़कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार किया गया है। साथ ही 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर भी दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाती हैं। मानदेय वृद्धि उनके योगदान का सम्मान है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी को बधाई दी।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह पप्पू छतहरा, बीडीओ जसरा (आईएएस) शिवम, सीडीपीओ हरिमोहन, मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्री व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से दी विदाई, भावुक हुआ पूरा क्षेत्र लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से दी विदाई, भावुक हुआ पूरा क्षेत्र जनता और पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, बेहतर कार्यशैली को किया याद प्रयागराज/यमुनानगर। लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह के स्थानांतरण पर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार, ग्रामीण और पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनता से सीधे संवाद ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय थाना प्रभारी के रूप में पहचान दिलाई। विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनुभव सिंह ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे का मजबूत रिश्ता कायम किया। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष कार्रवाई कर लोगों का विश्वास जीता। इस अवसर पर अनुभव सिंह ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालापुर में मिला प्रेम और सम्मान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करते रहने की अपील की। समारोह के अंत में मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की..।
    1
    लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से दी विदाई, भावुक हुआ पूरा क्षेत्र
लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से दी विदाई, भावुक हुआ पूरा क्षेत्र
जनता और पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, बेहतर कार्यशैली को किया याद
प्रयागराज/यमुनानगर। लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह के स्थानांतरण पर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार, ग्रामीण और पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनता से सीधे संवाद ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय थाना प्रभारी के रूप में पहचान दिलाई। विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनुभव सिंह ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे का मजबूत रिश्ता कायम किया। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष कार्रवाई कर लोगों का विश्वास जीता। इस अवसर पर अनुभव सिंह ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालापुर में मिला प्रेम और सम्मान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करते रहने की अपील की। समारोह के अंत में मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की..।
    user_PRAYAG TAK NEWS
    PRAYAG TAK NEWS
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर अधिवक्ता से मारपीट,मुकदमा दर्ज प्रयागराज: थाना सिविल लाइंस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता के साथ होटल में खाना खाने के बाद हुई मारपीट के बाद एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच में जुटी पुलिस!
    1
    रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर अधिवक्ता से मारपीट,मुकदमा दर्ज
प्रयागराज: थाना सिविल लाइंस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता के साथ होटल में खाना खाने के बाद हुई मारपीट के बाद एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच में जुटी पुलिस!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ram prasad prajapati
    1
    Post by Ram prasad prajapati
    user_Ram prasad prajapati
    Ram prasad prajapati
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विकास का सिर्फ नाम टंकी धड़ाम,बरेली में नदी में समा गई 3.97 करोड़ की पानी की टंकी  उत्तर प्रदेश के बरेली में जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। करीब 3.97 करोड़ रुपये की पानी की टंकी किच्छा नदी के कटान में ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में समा गई। लोग चिल्लाते रहे - "गई.. गई.. टंकी गई.."। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टंकी का काम 2022-23 से चल रहा था गांव में पाइपलाइन भी बिछ चुकी थी, 70% घरों में टोंटियां भी लग चुकी थीं, बस पानी आने ही वाला था की टंकी ही जमीनोजद्द हो कर नदी में समा गई! पिछले सप्ताह गोला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद किच्छा नदी का जलस्तर अचानक 6-7 फीट से बढ़ गया और तेज भू-कटान शुरू हो गया। पहले 4 सितंबर को टंकी की चारदीवारी नदी में समाई, फिर देखते ही देखते पूरी ओवरहेड टंकी की नींव के नीचे से जमीन खिसकी और पूरी टंकी नदी में गिर गई! कटान का खतरा देखकर एक्सईएन आकांक्षा सिंह, एई संजय सिंह और जेई राकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी से जुड़े महंगे सामान सोलर पैनल, जनरेटर, SCADA सिस्टम, पंप को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया | जल निगम का दावा है कि नदी के किनारे होने से एक साल पहले ही टंकी का निर्माण रोक दिया गया था और अब दूसरी जगह जमीन चिन्हित कर टंकी बनाई जाएगी।वही दूसरी तरफ गांव के लोगों  का कहना है की  हर साल किच्छा नदी में कटान होता है। फिर इतनी बड़ी योजना के लिए नदी के बिल्कुल किनारे जगह क्यों चुनी गई? क्या साइट सर्वे में लापरवाही हुई?  ये पहला मामला नहीं है 4 महीने पहले ही सरदार नगर में भी 3.62 करोड़ की टंकी गिर गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए थे और 2 इंजीनियर बर्खास्त हुए थे। घरों में नल लग गए, टोंटियां लग गईं, लेकिन पानी मिलने से पहले ही पूरी टंकी नदी निगल गई। बरेली में जल जीवन मिशन अब सवालों में है, आखिरकार क्या 3.97 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई ऐसे ही पानी में बहने दिया जाएगा ? - अंकित शुक्ला ( संवाददाता न्यूज़ टीवी इंडिया ) - प्रयागराज
    1
    विकास का सिर्फ नाम टंकी धड़ाम,बरेली में नदी में समा गई 3.97 करोड़ की पानी की टंकी 


उत्तर प्रदेश के बरेली में जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। करीब 3.97 करोड़ रुपये की पानी की टंकी किच्छा नदी के कटान में ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में समा गई। लोग चिल्लाते रहे - "गई.. गई.. टंकी गई.."। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टंकी का काम 2022-23 से चल रहा था गांव में पाइपलाइन भी बिछ चुकी थी, 70% घरों में टोंटियां भी लग चुकी थीं, बस पानी आने ही वाला था की टंकी ही जमीनोजद्द हो कर नदी में समा गई!
पिछले सप्ताह गोला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद किच्छा नदी का जलस्तर अचानक 6-7 फीट से बढ़ गया और तेज भू-कटान शुरू हो गया।
पहले 4 सितंबर को टंकी की चारदीवारी नदी में समाई, फिर देखते ही देखते पूरी ओवरहेड टंकी की नींव के नीचे से जमीन खिसकी और पूरी टंकी नदी में गिर गई!
कटान का खतरा देखकर एक्सईएन आकांक्षा सिंह, एई संजय सिंह और जेई राकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी से जुड़े महंगे सामान सोलर पैनल, जनरेटर, SCADA सिस्टम, पंप को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया |
जल निगम का दावा है कि नदी के किनारे होने से एक साल पहले ही टंकी का निर्माण रोक दिया गया था और अब दूसरी जगह जमीन चिन्हित कर टंकी बनाई जाएगी।वही दूसरी तरफ गांव के लोगों  का कहना है की  हर साल किच्छा नदी में कटान होता है। फिर इतनी बड़ी योजना के लिए नदी के बिल्कुल किनारे जगह क्यों चुनी गई? क्या साइट सर्वे में लापरवाही हुई? 
ये पहला मामला नहीं है 4 महीने पहले ही सरदार नगर में भी 3.62 करोड़ की टंकी गिर गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए थे और 2 इंजीनियर बर्खास्त हुए थे।
घरों में नल लग गए, टोंटियां लग गईं, लेकिन पानी मिलने से पहले ही पूरी टंकी नदी निगल गई। बरेली में जल जीवन मिशन अब सवालों में है,
आखिरकार क्या 3.97 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई ऐसे ही पानी में बहने दिया जाएगा ?
- अंकित शुक्ला ( संवाददाता न्यूज़ टीवी इंडिया )
- प्रयागराज
    user_अंकित शुक्ला
    अंकित शुक्ला
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.