Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
More news from Barwani and nearby areas
- सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- राजपुर। नगर में रविवार को गणगौर उत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार कर आकर्षक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य झांकियां निकालीं, जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नगर परिषद द्वारा रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच कलाकारों ने गणगौर माता की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य करते हुए माता गौरी एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार गणगौर पर्व नारी शक्ति, प्रेम और अटूट सौभाग्य का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्षद सहित दोनों पार्टियों के नेतागण शामिल रहे है साथ ही हजारो लोग महिलाओं सहित बच्चों ने आनंद लिया है।1
- खाने में पालक की सब्जी नहीं बनाई तो बौखला गया पति, गर्भवती पत्नी को घसीटा, मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली सी बात पर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के जमदा गांव की है। आरोपी सुनील ने अपनी 25 साल की पत्नी शीला बाई की सिर्फ इसलिए जान ले ली क्योंकि उसने दोपहर के खाने में उसकी पसंद की पालक की सब्जी नहीं बनाई थी। पत्नी का कहना था कि खाना बन चुका है और वह पालक बाद में बना देगी, लेकिन इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि सुनील आपा खो बैठा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्से में पागल पति अपनी पत्नी को घसीटते हुए घर के पीछे खेत में ले गया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।1
- बड़वानी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणगौर माता का पर्व पूरे हर्षोल्लास, आस्था और परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। शहर में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के अंतर्गत माता जी के रथों का स्वागत किया जाता है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूजा-अर्चना करते हैं। समाज के वरिष्ठ सदस्य मनोज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि गणगौर पर्व के दौरान समाज की ओर से सामूहिक भोज, भंडारा एवं अन्नकूट का भव्य आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के चलते गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसके कारण गैस टंकियों की उपलब्धता में भारी कमी देखी जा रही है। ऐसे हालात में समाज ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी पुरानी परंपराओं को फिर से अपनाया है। पहले के समय में जिस प्रकार लकड़ी की भट्टियों पर भोजन तैयार किया जाता था, उसी परंपरा को इस वर्ष भी जीवित किया गया है। आयोजन स्थल पर बड़े स्तर पर लकड़ी की भट्टियां तैयार की गई हैं, जहां महिलाओं और समाजजनों की टीम द्वारा भोजन प्रसादी बनाई जा रही है। इसमें पूरी, सब्जी, दाल, चावल सहित विभिन्न व्यंजन पारंपरिक तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि अन्नकूट और गणगौर पर्व की पंगत—दोनों समय का भोजन पूरी तरह लकड़ी की भट्टियों पर ही बनाया जा रहा है। इस पारंपरिक पद्धति से न केवल गैस संकट का समाधान निकाला गया है, बल्कि पुराने समय की संस्कृति और स्वाद को भी पुनर्जीवित किया गया है। समाज के बुजुर्गों का कहना है कि लकड़ी की भट्टियों पर बना भोजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि उसमें पारंपरिक खुशबू और श्रद्धा का भाव भी जुड़ा होता है। गणगौर पर्व के इस आयोजन में समाजजनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। महिलाएं जहां पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्मों में व्यस्त हैं, वहीं युवा वर्ग आयोजन की व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहा है। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना हुआ है। इस तरह विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज ने यह संदेश दिया है कि आस्था, परंपरा और एकता के बल पर हर चुनौती का सामना किया जा सकता है1
- Post by Hemant Nagziriya2
- माँ की कुक्षी मे प्रतिष्ठा के पूर्व आचार्यश्री के समक्ष श्रीसंघ के मन का उल्लास और उमंग भरा भाव आया नजर। आचार्य श्री हुए प्रसन्न दिया खूब खूब आशीर्वाद।1
- बुरहानपुर राजू सिंह राठौड़ बुरहानपुर जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुराडिया में बन रही तीन किलोमीटर लंबी सड़क अब भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में आ गई है। किसान मोतीराम के खेत तक बनाए जा रहे इस सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जानकारी के अनुसार इस सड़क का टेंडर लगभग एक करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, जबकि ठेकेदार इकबाल ने करीब 65 लाख रुपये में यह निर्माण कार्य लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लागत में भारी अंतर के चलते निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असर साफ नजर आ रहा है। गांव के निवासी गोपाल महाजन ने बताया कि करीब दो किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य किसी हद तक ठीक किया गया है, लेकिन शेष एक किलोमीटर में बेहद घटिया निर्माण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हिस्से में सामग्री और तकनीक दोनों में लापरवाही बरती गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। वहीं, ग्रामीण गेंदा लाल पटेल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा सड़क को दुरुस्त कर सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया, तो वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीण धरने पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मुद्दे को लेकर पूरे गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631