Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा नगर सहित अगल-बगल के क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फैसले बेहाल गेहूं चना सबसे ज्यादा प्रभावित बीती रात मौदहा नगर सहित रविवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी और कटे फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया। गेहूं की लगभग 50% और चना–सरसों की 80% फसल प्रभावित हुई। किसान अभी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत और मुआवजे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
ISLAM
मौदहा नगर सहित अगल-बगल के क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फैसले बेहाल गेहूं चना सबसे ज्यादा प्रभावित बीती रात मौदहा नगर सहित रविवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी और कटे फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया। गेहूं की लगभग 50% और चना–सरसों की 80% फसल प्रभावित हुई। किसान अभी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत और मुआवजे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज शाम 06 बजे आंधी तूफान तेज बारिश और ओला वृष्टि के चलते थाना तिंदवारी के प्रशासनिक भवन का छज्जा आंशिक रूप से गिर गया था जिसकी वजह से जनसुनवाई कर रहे पुलिसकर्मियों तथा थाने पर आए बुजुर्ग दंपत्ति को मामूली चोटे आई हैं उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों द्वारा इलाज कर दिया गया। उनकी चोटें सामान बताई गई है जिनकी स्थिति ठीक है। थाना परिसर के छज्जा की सुरक्षा व मरम्मत की कार्यवाही कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।1
- बांदा । जनपद बांदा के नगर क्षेत्र में लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद की तहसीलों में एक साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के संरक्षण और उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से गौवंश की वर्तमान दयनीय स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए तहसील स्तर पर रैलियां और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री सुतकीर्ति गुप्ता, अनीता गुप्ता, आरती वाल्मीकि, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।1
- #Apkiawajdigital बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बांदा के किसानों की कमर टूटी, 90% तक फसल बर्बाद; मुआवजे की उठी मांग बांदा/बबेरू | 5 अप्रैल, 2026 बुंदेलखंड की धरती पर कुदरत के कहर ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए आज बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने एक अनोखा और हृदयविदारक प्रदर्शन किया। जनपद बांदा के खेतों में पहुँचकर नोमानी ने गीले गेहूं के भारी गट्ठे को अपने सिर पर रखा और सरकार को सोते से जगाने का आह्वान किया। खेतों में बिछ गई 'सोने' जैसी फसल, किसान बेहाल मीडिया बन्धुओं को किसानों के बीच से वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित करते होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बांदा और बबेरू क्षेत्र में प्रकृति के तांडव ने गेहूं, चना और लाही की तैयार खड़ी फसल को मटियामेट कर दिया है। आंधी और ओलों ने न केवल अनाज छीना है, बल्कि आम के बौर, अमरूद के फूल और सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। खेतों में फसल गिरने से 80 से 90 प्रतिशत तक उत्पादन घटने का अनुमान है, जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुँच गया है। प्रमुख मांगें: कर्ज माफी और तत्काल मुआवजा बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने जनहित में उत्तर प्रदेश सरकार के सामने निम्नलिखित मांगें रखी हैं: कर्ज माफी: प्रभावित किसानों का कृषि ऋण ब्याज सहित तत्काल माफ किया जाए। निष्पक्ष सर्वे: संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश देकर क्षति का जमीनी सर्वे कराया जाए। उचित मुआवजा: बर्बाद हुई फसल का उचित और सम्मानजनक मुआवजा जल्द से जल्द किसानों के खातों में भेजा जाए। "किसान का सिर आज बोझ से नहीं, बल्कि बर्बादी के दर्द से झुका हुआ है। अगर सरकार ने जल्द सर्वे कराकर मुआवजा घोषित नहीं किया, तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना अशोक लाट पर अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।" — ए.एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों का एकजुट समर्थन प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से छोटा वर्मा, पंकज तिवारी, अनूप सिंह, सुनीता समेत दर्जनों किसानों ने अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से मदद की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत अब मिट्टी में मिल चुकी है, और अब केवल सरकारी मदद ही उन्हें इस संकट से उबार सकती है।1
- बांदा: क्योंटरा क्षेत्र में रेलवे द्वारा दोहरी पटरी बिछाने के कार्य के चलते रेलवे अंडरब्रिज का रास्ता बंद कर दिया गया है। इस अचानक बंदी से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते नजर आ रहे हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। खास बात यह है कि पास में स्कूल भी संचालित हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने अंडरब्रिज बंद तो कर दिया, लेकिन वैकल्पिक मार्ग या सुरक्षित आवागमन की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। इससे रोजाना आने-जाने वालों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द कोई अस्थायी रास्ता, बैरिकेडिंग या सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।3
- NH 34 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत,माँ घायल पुलिस नें पीछा कर ट्रक को कुछेछा चौकी के पास पकड़ा, मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज सहित पुलिस बल मौजूद, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहा पेट्रोल पंप के पास का!!!4
- बांदा में महिला की गुहार: ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट का गंभीर आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। विरोध करने पर सड़क पर घसीटकर पीटा, भाई-बहन को भी नहीं बख्शा। अब सवाल—क्या मिलेगा इंसाफ? #Banda #UttarPradesh #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForWomen #DomesticViolence #BreakingNews #UPPolice #LawAndOrder #NewsUpdate @bandapolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj1
- हमीरपुर। रमेड़ी मुहल्ले में रेखा पत्नी अभय को पहली संतान के रूप में बेटी हुई। परिवार ने इसे खुशी का भव्य त्योहार बना दिया। ➡️ अस्पताल से घर तक डीजे, ढोल नगाड़े और कारों का काफिला। ➡️ रास्ते में पुष्प वर्षा और घर में आतिशबाजी। ➡️ रोली का टीका लगाकर जोरदार स्वागत, परिवार ने डीजे की धुन पर किया नाच। आज भी कुछ परिवार बेटियों के जन्म को गर्व और उत्सव का अवसर मानते हैं, यह हमीरपुर का यह परिवार इसका जीता-जागता उदाहरण है।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।1
- बांदा: तिंदवारी क्षेत्र में रविवार शाम हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। करीब एक दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पकी फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। तिंदवारी और परसौडा इलाके में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, मानो पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया हो। 🌾 सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, चना और सरसों की फसलों को किसानों का कहना है कि कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 💬 किसानों का दर्द: “सालभर की मेहनत एक ही शाम में खत्म हो गई… अब परिवार कैसे चलेगा?” ⚠️ प्रशासन से बड़ी मांगें: प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराया जाए किसानों को मुआवजा (क्षतिपूर्ति) जल्द से जल्द दिया जाए जिन किसानों का फसल बीमा है, उन्हें बीमा क्लेम तुरंत पास किया जाए भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए मजबूत योजना बनाई जाए 📢 जनता की अपील: सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए किसानों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए, ताकि उनका जीवन दोबारा पटरी पर आ सके। 👉 किसान ही देश की रीढ़ हैं — उनके हितों की रक्षा सबसे जरूरी है।1