logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा: कॉलेज छात्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, धरना-प्रदर्शन भीलवाड़ा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार बड़लियास थाना क्षेत्र की रहने वाली रवीना (18) भीलवाड़ा में हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात अचानक उसे पेट दर्द हुआ। रूममेट्स ने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

5 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
5 hrs ago

भीलवाड़ा: कॉलेज छात्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, धरना-प्रदर्शन भीलवाड़ा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार बड़लियास थाना क्षेत्र की रहने वाली रवीना (18) भीलवाड़ा में हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात अचानक उसे पेट दर्द हुआ। रूममेट्स ने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार बड़लियास थाना क्षेत्र की रहने वाली रवीना (18) भीलवाड़ा में हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात अचानक उसे पेट दर्द हुआ। रूममेट्स ने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
    1
    भीलवाड़ा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत अस्पताल का है।
जानकारी के अनुसार बड़लियास थाना क्षेत्र की रहने वाली रवीना (18) भीलवाड़ा में हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात अचानक उसे पेट दर्द हुआ। रूममेट्स ने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Gram Panchayat Aamdla
    1
    Gram Panchayat  Aamdla
    user_Rvs rajput Thakur
    Rvs rajput Thakur
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • श्री लक्ष्मीनाथ जी भगवान जी के पुजारी पंडित जी महाराज। कन्हैया लाल जोशी एवं उनकी धर्म पत्नी श्री किरण देवी हमेशा हमेशा श्री भगवान जी के आभारी रहेंगे जो कि मनुष्य जीवन में और इस घोर कलयुग में श्री भगवान के चरणों की सेवा प्राप्त हुई श्री लक्ष्मीपति ठाकुर जी भगवान की जय हो जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ शिवाय नमः हरि
    2
    श्री लक्ष्मीनाथ जी भगवान जी के पुजारी पंडित जी महाराज। कन्हैया लाल जोशी एवं उनकी धर्म पत्नी श्री किरण देवी हमेशा हमेशा श्री भगवान जी के आभारी रहेंगे जो कि मनुष्य जीवन में और इस घोर कलयुग में श्री भगवान के चरणों की सेवा प्राप्त हुई श्री लक्ष्मीपति ठाकुर जी भगवान की जय हो जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ शिवाय नमः हरि
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari Chittaurgarh, Chittorgarh•
    5 hrs ago
  • Post by Alert Nation News
    1
    Post by Alert Nation News
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    Journalist चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • sablon ka khera se Laxmi pura thikriya sadak bahot kharab hai 5 year garenty bhi pury nahi huye
    1
    sablon ka khera se Laxmi pura thikriya sadak bahot kharab hai 5 year garenty bhi pury nahi huye
    user_Girdharilal Gurjar
    Girdharilal Gurjar
    आमेट, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अजमेर, 14 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की गई बजट घोषणाओं से अजमेर जिले के लिए विभिन्न घोषणाएं की गई है, इससे अजमेर के विकास को नए आयाम स्थापित होंगे। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि अजमेर में 200 करोड़ (दो सौ करोड़) रुपये के ड्रेनेज सिस्टम के कार्य किए जाएंगे। इससे अजमेर शहर में जल भराव की समस्या का पूर्णतः समाधान होगा। इसका कार्य शीघ्र आरम्भ कर निचली बस्तियों के निवासियों को राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अजमेर में राजस्व मण्डल का पुराना भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था को प्राप्त कर चुका है। राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने एवं स्टेक होल्डर को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एनबीसीसी पैर्टन पर राजस्व मंडल अजमेर के नवीन भवन का निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट में की गई घोषणा के अनुसार आनासागर के मानसून में अधिशेष पानी एवं एसटीपी के परिष्कृत पानी को फूलसागर कायड़ में अपवर्तन करते हुए रूपनगढ़ तक बाढ़ प्रोटेक्शन, ड्रेनेज कार्यों के साथ फूलसागर कायड़ से लगभग एक हजार 200 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा तथा औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 100 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए विशेष केंद्र विकसित किए जाएंगे। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन पर आधारित एक भव्य पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तारागढ़ और तीर्थराज पुष्कर में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। पुष्कर में श्रद्धालुओं के लिए हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण होगा और मुख्य प्रवेश मार्ग को एक भव्य मॉडल रोड के रूप में विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक और तकनीकी विकास को गति देने के लिए अजमेर में 30 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक टेक्नो हब स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए टींकरिंग लैब, डीप-टेक लैब, और एआई जैसी नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन को मजबूती देने के उद्देश्य से तबीजी में एक पोल्ट्री फीड यूनिट लगाई जाएगी, जो उचित मूल्य पर मुर्गी दाना उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि जिले की कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए सड़क तंत्र पर बजट में विशेष जोर दिया गया है। इसमें अजमेर-पुष्कर बड़ी घाटी मार्ग और पुष्कर घाटी मार्ग के चौड़ाईकरण के लिए 24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों, जैसे विजयनगर-केकड़ी मार्ग और पाटन-किशनगढ़ मार्ग के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के क्षेत्र में भी बजट में व्यापक योजनाएं शामिल हैं। पीसांगन की सागरमति नदी के सुदृढ़ीकरण और प्रोटेक्शन कार्य पर अकेले 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नसीराबाद, सरवाड़ और किशनगढ़ के दर्जनों तालाबों, बांधों और नहरों के जीर्णाेद्धार के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। माकड़वाली, चाचियावास और रूपनगढ़ जैसे क्षेत्रों में जल संरचनाओं के सुधार से कृषि और ड्रेनेज व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह बजट अजमेर को एक आधुनिक तकनीकी हब, बेहतर पर्यटन केंद्र और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे वाला जिला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    1
    अजमेर, 14 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की गई बजट घोषणाओं से अजमेर जिले के लिए विभिन्न घोषणाएं की गई है, इससे अजमेर के विकास को नए आयाम स्थापित होंगे।
जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने बताया कि अजमेर में 200 करोड़ (दो सौ करोड़) रुपये के ड्रेनेज सिस्टम के कार्य किए जाएंगे। इससे अजमेर शहर में जल भराव की समस्या का पूर्णतः समाधान होगा। इसका कार्य शीघ्र आरम्भ कर निचली बस्तियों के निवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अजमेर में राजस्व मण्डल का पुराना भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था को प्राप्त कर चुका है। राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने एवं स्टेक होल्डर को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एनबीसीसी पैर्टन पर राजस्व मंडल अजमेर के नवीन भवन का निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि बजट में की गई घोषणा के अनुसार आनासागर के मानसून में अधिशेष पानी एवं एसटीपी के परिष्कृत पानी को फूलसागर कायड़ में अपवर्तन करते हुए रूपनगढ़ तक बाढ़ प्रोटेक्शन, ड्रेनेज कार्यों के साथ फूलसागर कायड़ से लगभग एक हजार 200 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा तथा औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 100 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए विशेष केंद्र विकसित किए जाएंगे। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन पर आधारित एक भव्य पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तारागढ़ और तीर्थराज पुष्कर में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। पुष्कर में श्रद्धालुओं के लिए हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण होगा और मुख्य प्रवेश मार्ग को एक भव्य मॉडल रोड के रूप में विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आर्थिक और तकनीकी विकास को गति देने के लिए अजमेर में 30 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक टेक्नो हब स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए टींकरिंग लैब, डीप-टेक लैब, और एआई जैसी नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन को मजबूती देने के उद्देश्य से तबीजी में एक पोल्ट्री फीड यूनिट लगाई जाएगी, जो उचित मूल्य पर मुर्गी दाना उपलब्ध कराएगी। 
उन्होंने बताया कि जिले की कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए सड़क तंत्र पर बजट में विशेष जोर दिया गया है। इसमें अजमेर-पुष्कर बड़ी घाटी मार्ग और पुष्कर घाटी मार्ग के चौड़ाईकरण के लिए 24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों, जैसे विजयनगर-केकड़ी मार्ग और पाटन-किशनगढ़ मार्ग के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। 
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के क्षेत्र में भी बजट में व्यापक योजनाएं शामिल हैं। पीसांगन की सागरमति नदी के सुदृढ़ीकरण और प्रोटेक्शन कार्य पर अकेले 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नसीराबाद, सरवाड़ और किशनगढ़ के दर्जनों तालाबों, बांधों और नहरों के जीर्णाेद्धार के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। माकड़वाली, चाचियावास और रूपनगढ़ जैसे क्षेत्रों में जल संरचनाओं के सुधार से कृषि और ड्रेनेज व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह बजट अजमेर को एक आधुनिक तकनीकी हब, बेहतर पर्यटन केंद्र और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे वाला जिला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    8 hrs ago
  • दिल्ली में एक होटल से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लड़की होटल में अपने एक मित्र के साथ ठहरी हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़की ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के समय नीचे मौजूद लोगों की भीड़ लड़की को रोकती रही और लगातार समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और होटल स्टाफ की मदद से लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया और विवाद की असली वजह क्या थी।
    1
    दिल्ली में एक होटल से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लड़की होटल में अपने एक मित्र के साथ ठहरी हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़की ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना के समय नीचे मौजूद लोगों की भीड़ लड़की को रोकती रही और लगातार समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और होटल स्टाफ की मदद से लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया और विवाद की असली वजह क्या थी।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.