कौशांबी में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिराथू के पर्यवेक्षण में 19 फरवरी 2026 को कोखराज पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक नितेश कुमार त्रिपाठी व उपनिरीक्षक विनय विक्रम सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ सक्रिय थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परसरा तिराहा ओवरब्रिज के नीचे से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद आलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कंसारी थाना संदीपन घाट, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। हत्या के प्रयास का मामला पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 22 जनवरी 2026 की शाम कस्बा भरवारी निवासी मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद इदरीश पर जान से मारने की नीयत से पहले बम फेंका गया। उसके बच जाने पर तमंचे से फायर किया गया। आरोपी ने बताया कि उसका फायर मिस हो गया और शोर-शराबा होने पर वह मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि पीड़ित व्यक्ति उसकी मुखबिरी करता है, इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। घटना के बाद वह तमंचा व कारतूस को एक स्थान पर छिपाकर फरार हो गया था। बुधवार को वह उक्त सामान को ठिकाने लगाने पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशांबी....थाना कोखराज व एसओजी पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 25,000 रु० के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर प्रार्थी मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरीनी बाजार खल्लाबाद भरवारी थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम को मेरे ऊपर आरोपी मो० अलीशान द्वारा जान से मारने की नियत से बम्ब फेंका गया और तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 351(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000/-रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 थाना कोखराज व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।1
- कौशाम्बी न्यूज1
- Post by कौशांबी संदेश1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by Sonu Singh1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को थाना संदीपनघाट पर पपीड़िता द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 21.11.2025 व 12.02.2026 को अभियुक्त अभय जबरन मेरे कमरे में घुस आया और मेरे साथ मार-पीट कर गतल काम किया गया तथा अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ अभय पुत्र स्व० दिनेश कुमार निवासी ग्राम नटका थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।1