Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ में शराब के नशे में दोस्त पर कैंची से हमला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साथ बैठकर शराब पी रहे युवकों के बीच कहासुनी के बाद चंदन कुमार ने अपने ही साथी रंजीत कुमार पर धारदार कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की उपलब्धता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
RUBY JOURNALIST
बाढ़ में शराब के नशे में दोस्त पर कैंची से हमला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साथ बैठकर शराब पी रहे युवकों के बीच कहासुनी के बाद चंदन कुमार ने अपने ही साथी रंजीत कुमार पर धारदार कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की उपलब्धता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from बिहार and nearby areas
- सालिमपुर थाना की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार1
- बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माधोपुर में दिनांक 01 दिसंबर 2025 को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना में संजय कुमार, पिता रामप्रीत सिंह, निवासी माधोपुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में घायल के पुत्र रौशन रंजन, पिता संजय कुमार सिंह, निवासी माधोपुर के आवेदन पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 655/25 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के एक अभियुक्त मनोज कुमार पूर्व में माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि दूसरे अभियुक्त अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 जनवरी 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कांड के शेष नामजद अभियुक्त सुनील कुमार, पिता रामबालक यादव, निवासी माधोपुर को गुप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह बाढ़-02 पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। आवश्यक पूछताछ के बाद टॉप-10 अपराधी सुनील कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- एपस्टीन पर आरोप था कि उसने 1990 के दशक में कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। 2008 में उसने नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के राज्य स्तर के आरोपों में दोष स्वीकार किया और सिर्फ 13 महीने की सज़ा पाई, जिसमें उसे हफ्ते में 6 दिन जेल से बाहर रहने की छूट थी।1
- पटना/बख्तियारपुर : सालिमपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंग्लेश यादव की हत्या एवं चार लोगों को घायल करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 सितंबर 2025 को फोरलेन एनएच-30 पर ग्राम शाहपुर में इंग्लेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर सालिमपुर थाना कांड संख्या 250/25, दिनांक 7 सितंबर 2025 को संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही इस कांड में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी अविनाश कुमार फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अविनाश कुमार, पिता अरुण यादव, निवासी शाहपुर, थाना सालिमपुर, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: अविनाश कुमार पिता: अरुण यादव पता: शाहपुर, थाना सालिमपुर, जिला पटना आपराधिक इतिहास सालिमपुर थाना कांड संख्या 235/23 (दिनांक 28.10.2023) धारा: 147/148/149/447/323/307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट छापामारी टीम में शामिल पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह स.अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार एसटीएफ टीम, पटना और बने रहिए खबर जंक्शन लाइव के साथ।1
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को मोकामा पहुंचे, जहां भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम के नेतृत्व में आहार होटल में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अल्पाहार के बाद जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में विधायक का काफिला सूर्यनारायण घाट होते हुए महादेव स्थान स्थित “श्री शत चंडी यज्ञ” स्थल पहुंचा। यज्ञ आयोजकों द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। यज्ञ मंच से मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महायज्ञ में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वे माँ गंगा की गोद में आए हैं और यहां उपस्थित सभी लोग गंगा पुत्र-पुत्री हैं। साथ ही उन्होंने मोकामा को “बदलता मोकामा” बताते हुए क्षेत्र में विकास की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में जब भी कोई नई योजना आती है, तो उसका पहला लाभ मोकामा को मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मोकामा लगातार प्राथमिकता में रहा है।1
- पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गाय घाट गंगा किनारे STF और अपराधी के बीच मुठभेड़। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, भारी पुलिस बल तैनात। #Patna #STF #Encounter #Alamganj #BreakingNews2
- मोकामा-बाढ़ इलाके में सक्रिय अपराधी पर पुलिस का शिकंजा2