मलहरिया पंचायत के शिवम कुमार ने JEE Mains में 99.07 प्रतिशत हासिल कर बढ़ाया मान मलहरिया पंचायत के शिवम कुमार ने JEE Mains में 99.07 प्रतिशत हासिल कर बढ़ाया मान मलहरिया पंचायत के प्रतिभाशाली छात्र शिवम कुमार (सुपुत्र श्री मनोज मंडल) ने JEE Mains परीक्षा में 99.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पंचायत सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। शिवम कुमार की इस सफलता पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। परिवार में भी खुशी की लहर है। पिता श्री मनोज मंडल ने बताया कि शिवम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है। उसकी इस सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा है।आज ग्रामीणों ने आशा जताई कि शिवम भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और क्षेत्र का नाम देश-प्रदेश में ऊंचा करेगा। पंचायत के लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिवम जैसे होनहार छात्र समाज के लिए गर्व का विषय हैं।

- गढ़बनैली स्थित बी० डी० जेजानी कोलेज के प्रांगण में जनता दल यू का संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें कसबा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दिवाकर उर्फ सुमन झा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनावी प्रक्रिया में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चुनाव प्रभारी मो० मोईन उद्दीन के की। वहीं चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नवल किशोर यादव की निगरानी में दिवाकर झा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।आज 11 बजे संगठनात्मक चुनाब की जानकारी जदयू कसबा प्रखंड के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज ठाकुर द्वारा दी गई। 1
- Aa a2
- पाली।गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जैतारण के अध्यक्ष मोतीलाल जी उपाध्याय, मंदिर प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष राजेश जी राणेजा, मुकेश जी शर्मा कन्हैया लाल जी एवं मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान के महामंत्री श्याम सुंदर जी उपाध्याय ने तीन दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण देते हुए,सभी को आमंत्रित किया जाता है।पाली जिला महर्षि गौतम सुत सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिवाल (पूर्व पार्षद) को निमंत्रण दिया गया है।1
- Post by Rahis Nusrat Vlog1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- रमजान के चौथे रोजे पर मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर कुरआनखानी, नम आंखों से किया याद पथराबाड़ी गांव में कुरआनखानी का आयोजन, लोगों ने दी खिराज-ए-अकीदत जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली रमजान के चौथे रोजे के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के पथराबाड़ी गांव में मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर कुरआनखानी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलेमा और अकीदतमंद मौजूद रहे और मरहूम की मगफिरत के लिए कुरआनखानी कर दुआएं मांगी गईं। बताया गया कि हाफिज महबूब आलम का इंतकाल 21 फरवरी 2025 को हुआ था, जिसके बाद 22 फरवरी 2025 को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। उनके इंतकाल से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। जानकारी के अनुसार, मरहूम हाफिज महबूब आलम ने 12 वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के मोती मस्जिद, कनॉट प्लेस में इमामत की। अपनी इमामत और अखलाक के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। बताया जाता है कि 90 के दशक में वे अपने इलाके के लोगों के लिए एक सहारा और छांव की तरह थे। जोकीहाट और आसपास के कई गांवों के लोग जब दिल्ली जाते थे, तो उनके यहां ठहरते थे। वे लोगों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं का इंतजाम सेवा भाव से करते थे। उनकी मेहमाननवाजी और नेकदिली को लोग आज भी याद कर भावुक हो जाते हैं। मरहूम के पिता मोइनुद्दीन, जो मोइन मुखिया के नाम से मशहूर थे, अपने पंचायत के लगभग 30 वर्षों तक मुखिया रहे और क्षेत्र में काफी सम्मानित व्यक्ति थे। कुरआनखानी के अंत में सभी लोगों ने मरहूम हाफिज महबूब आलम के लिए मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम की दुआ की।1
- अब हाथी भी पुलिस के डर से बीमार पड़ जाता है राबड़ी देवी नाम बताए1 24 घंटे में अपराधी जेल।1
- प्रखंड के सरसोनी गांव से एक 24 वर्ष युवक गायब। लड़के का मानसिक संतुलन ठीक नहीं। जलालगढ प्रखंड अंतर्गत गायब युवक जानरधन कुमार पिता खिरानंद साह ग्राम सरसौनी वार्ड 01 थाना जलालगढ़ जिला पूर्णिया का रहने वाला है। पिता का कहना है कि दिनांक-18/02/2026 को समय सुबह के 9:00 बजे से जानरधन कुमार उम्र-24 वर्ष जिसका दिमागी हालत खराब है जो कि उसी समय से लापता है।आज दिन के 10 बजे उन्होंने कहा कि मेरा लड़का सावला रंग का है और सादा पेंट तथा चेकदार लाल सर्ट पहने हुए है । हम अपने स्तर से अपने रिश्तेदार तथा गाँव समाज में काफी खोजबीन किये किन्तु नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद थाना में आवेदन दिया गया है1