वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
- पान्डेयपुरा गांव के समीप से शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पान्डेयपुरा गांव के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारा गांव निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पान्डेयपुरा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक से 300 एमएल की 200 बोतल टनाका शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 60 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और डिलीवरी स्थान के साथ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #नवीनगर #शराबतस्करी #शराबबरामद #बिहारपुलिस #औरंगाबादपुलिस #पुलिसकार्रवाई #अपराधसमाचार #बिहारन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #BharatCrimeLiveNews1
- 65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। *मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग* * वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है। आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है। इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।2
- मथुरा- “वृंदावन में ड्यूटी पर तैनात सीओ अमित पाठक और भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी को वर्दी उतरवाने की धमकी देते नजर आए” मथुरा- “वृंदावन में ड्यूटी पर तैनात सीओ अमित पाठक और भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी को वर्दी उतरवाने की धमकी देते नजर आए”1
- 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलिट्री बैंड की शानदार प्रस्तुति l स्थान -आर्ट गैलरी हरिदास सेमिनरी स्कूल गया1
- लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow1
- मेह गांव से हत्या के प्रयास मामले में महिला अभियुक्त गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मेह गांव निवासी फुलवंती देवी, पति तुलसी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एएसआई अंजलि कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ मेह गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में नामजद फुलवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि महिला अभियुक्त के खिलाफ थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 20 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। सूचना मिलने पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। मामले की जांच जारी है। #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #हत्या_का_प्रयास #महिलाअभियुक्त #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #BharatCrimeLiveNews #PoliceAction #BiharNews #CrimeNews1
- मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को आधुनिक डाक, वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने की पहल गया। भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की युवा-केंद्रित पहल के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में विकसित किए जा रहे एन-जेन (N-Gen) डाकघरों की श्रृंखला में मगध विश्वविद्यालय, गया परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष (CPMG) द्वारा किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में मगध विश्वविद्यालय के माननीय उप-कुलपति (Dy. V.C.), वरिष्ठ डाक अधीक्षक, गया डाक मंडल (SSPOs, Gaya) तथा गया डाक मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम उपस्थित रही है। एन-जेन डाकघर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं बीमा योजनाओं से जोड़ना है। शैक्षणिक संस्थान के परिसर में डाकघर की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को आवश्यक डाक एवं वित्तीय सेवाएं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगी। इस डाकघर के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री/पत्राचार भेजने की सुविधा, डाक विभाग के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी तथा वित्तीय उत्पादों और जीवन बीमा सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, युवाओं को बचत, निवेश, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में एन-जेन डाकघरों की स्थापना से डाक विभाग और युवा पीढ़ी के बीच एक मजबूत एवं प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित होगा। यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर की स्थापना गया डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के विशेष प्रयास एवं पहल से संभव हुई है। यह डाकघर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य संबद्ध लोगों को सुविधाजनक एवं सुलभ डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। गौरतलब है कि भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की इस विशेष पहल के अंतर्गत देशभर में चयनित 20 एन-जेन डाकघरों को विकसित किया जा रहा है। मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ गया के लिए गौरव का विषय है और यह युवाओं को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गया डाक मंडल द्वारा इस पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए युवाओं को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।3
- *एयरपोर्ट पर गोली चलने की घटना को लेकर डीसीपी गोमती नीतू कादयान की बाईट*👆 *एयरपोर्ट पर गोली चलने की घटना को लेकर डीसीपी गोमती नीतू कादयान की बाईट*👆1
- बोधगया में मासूम अनिकेत की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर मचा बवाल1