नर्मदा जल योजना बनी ‘सफेद हाथी’, पाइपलाइन बिछी पर नलों में नहीं पानी नर्मदा जल योजना बनी ‘सफेद हाथी’, पाइपलाइन बिछी पर नलों में नहीं पानी साईखेड़ा। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही साईखेड़ा नगर में जल संकट के हालात बनने लगे हैं। जिस करोड़ों रुपये की नर्मदा जल योजना से नगरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद थी, वही योजना अब सवालों के घेरे में है। नगर के अधिकांश वार्डों में पाइपलाइन बिछाकर घरों के सामने कनेक्शन, मीटर और टोंटियां तक लगा दी गई हैं, लेकिन नलों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटकी हुई है। कागजों में काम पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नलों से हवा तक नहीं निकल रही। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल स्रोतों का जलस्तर गिर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट और गहराने की आशंका है। स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं नगर के खराब पड़े हैंडपंप। रखरखाव के अभाव में दर्जनों हैंडपंप कबाड़ की स्थिति में बंद पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को दूर-दराज के खेतों और निजी ट्यूबवेलों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 5, 8 और 12 के निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल गर्मी में सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नर्मदा जल योजना चालू नहीं की गई और बंद हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हुई, तो नगरवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
नर्मदा जल योजना बनी ‘सफेद हाथी’, पाइपलाइन बिछी पर नलों में नहीं पानी नर्मदा जल योजना बनी ‘सफेद हाथी’, पाइपलाइन बिछी पर नलों में नहीं पानी साईखेड़ा। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही साईखेड़ा नगर में जल संकट के हालात बनने लगे हैं। जिस करोड़ों रुपये की नर्मदा जल योजना से नगरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद थी, वही योजना अब सवालों के घेरे में है। नगर के अधिकांश वार्डों में पाइपलाइन बिछाकर घरों के सामने कनेक्शन, मीटर और टोंटियां तक लगा दी गई हैं, लेकिन नलों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटकी हुई है। कागजों में काम पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नलों से हवा तक नहीं निकल रही। गर्मी
बढ़ने के साथ ही पेयजल स्रोतों का जलस्तर गिर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट और गहराने की आशंका है। स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं नगर के खराब पड़े हैंडपंप। रखरखाव के अभाव में दर्जनों हैंडपंप कबाड़ की स्थिति में बंद पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को दूर-दराज के खेतों और निजी ट्यूबवेलों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 5, 8 और 12 के निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल गर्मी में सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नर्मदा जल योजना चालू नहीं की गई और बंद हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हुई, तो नगरवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
- मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर यातायात पुलिस का डंडा, 3 दिनों में हुई सख्त कार्यवाही नरसिंहपुर। शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और पटाखों जैसे शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में तीन बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई है।1
- पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध आपरेशन ईगल क्ला चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत गोटेगांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया मिनी ट्रक में जबलपुर से गाडरवारा जा रही 203 पेटी अवैध शराब को जप्त किया जिसकी लगभग कीमत 17 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई की पत्रकारों को जानकारी दी।1
- ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” में बड़ी सफलता, 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त नरसिंहपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने 203 पेटी अवैध शराब और एक मिनी ट्रक सहित लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर की ओर से एक वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जबलपुर मार्ग पर सघन नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान गोटेगांव बायपास रोड पर एक मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन तेज गति से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर धूमा तिराहे के पास वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में रखे कार्टूनों से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मोनू ठाकुर निवासी परियट, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना गोटेगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- प्रदीप शर्मा नरसिंहपुर एसीएन भारत समाचार गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 25 लाख की अवैध शराब जब्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के तहत गोटेगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 1
- Post by Satish Vishwakarma2
- Post by Kailash gupta tv 241
- मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही नरसिंहपुर। शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और पटाखों जैसे शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में तीन बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई है।1