logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यालय के छात्र को विशिष्ट अतिथि बनाकर दिया गया प्रेरणादायक संदेश मछलीगांव :- कैंम्पियरगंज क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल, परसा तिवारी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हरीश यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में हरीश यादव ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एलकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण आगे की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करनी पड़ी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद स्वयं अध्ययन कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद नगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण एवं बहुआयामी शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्यूटी यादव, प्रतिष्ठा पांडे, अंकित अग्रहरि, जागृति दुबे, वेदिका त्रिपाठी, शिवम यादव, अंशिका सिंह, अर्शी खान, मिदहट, अनुष्का, मोहित यादव, खुशी, आयुषी चौरसिया, इशू यादव, सौम्या अग्रहरि, अंशिका मौर्य, परिणीधि सिंह, प्रीति कुमारी आदि छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के उमेश मणि त्रिपाठी, चंद्रपाल दुबे, डिग्री चंद, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
5685f295-7d07-47a8-a866-8174867e49bb

विद्यालय के छात्र को विशिष्ट अतिथि बनाकर दिया गया प्रेरणादायक संदेश मछलीगांव :- कैंम्पियरगंज क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल, परसा तिवारी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हरीश यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में हरीश यादव ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एलकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण आगे

aa6c4a07-9aca-47b9-af6d-51900976a3b9

की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करनी पड़ी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद स्वयं अध्ययन कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद नगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण एवं बहुआयामी शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों

ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्यूटी यादव, प्रतिष्ठा पांडे, अंकित अग्रहरि, जागृति दुबे, वेदिका त्रिपाठी, शिवम यादव, अंशिका सिंह, अर्शी खान, मिदहट, अनुष्का, मोहित यादव, खुशी, आयुषी चौरसिया, इशू यादव, सौम्या अग्रहरि, अंशिका मौर्य, परिणीधि सिंह, प्रीति कुमारी आदि छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के उमेश मणि त्रिपाठी, चंद्रपाल दुबे, डिग्री चंद, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मछलीगांव :- कैंम्पियरगंज क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल, परसा तिवारी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हरीश यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में हरीश यादव ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एलकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण आगे की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करनी पड़ी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद स्वयं अध्ययन कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद नगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण एवं बहुआयामी शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्यूटी यादव, प्रतिष्ठा पांडे, अंकित अग्रहरि, जागृति दुबे, वेदिका त्रिपाठी, शिवम यादव, अंशिका सिंह, अर्शी खान, मिदहट, अनुष्का, मोहित यादव, खुशी, आयुषी चौरसिया, इशू यादव, सौम्या अग्रहरि, अंशिका मौर्य, परिणीधि सिंह, प्रीति कुमारी आदि छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के उमेश मणि त्रिपाठी, चंद्रपाल दुबे, डिग्री चंद, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    3
    मछलीगांव :- कैंम्पियरगंज क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल, परसा तिवारी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हरीश यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में हरीश यादव ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एलकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण आगे की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करनी पड़ी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद स्वयं अध्ययन कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद नगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण एवं बहुआयामी शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से वातावरण को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में ब्यूटी यादव, प्रतिष्ठा पांडे, अंकित अग्रहरि, जागृति दुबे, वेदिका त्रिपाठी, शिवम यादव, अंशिका सिंह, अर्शी खान, मिदहट, अनुष्का, मोहित यादव, खुशी, आयुषी चौरसिया, इशू यादव, सौम्या अग्रहरि, अंशिका मौर्य, परिणीधि सिंह, प्रीति कुमारी आदि छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी की सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के उमेश मणि त्रिपाठी, चंद्रपाल दुबे, डिग्री चंद, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महराजगंज:कंबाइन चालक डीजल का कर रहे स्टॉक वीडियो वायरल?
    1
    महराजगंज:कंबाइन चालक डीजल का कर रहे स्टॉक वीडियो वायरल?
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संवाददाता सुधांशु श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर जिले में पहले गैस सिलेंडर को लेकर परेशान रही आम जनता अब पेट्रोल डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। आज जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए जल्दी-जल्दी पंपों पर पहुंचने लगे। हालात ऐसे हो गए कि कई जगहों पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
    1
    संवाददाता सुधांशु श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर जिले में पहले गैस सिलेंडर को लेकर परेशान रही आम जनता अब पेट्रोल डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। आज जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए जल्दी-जल्दी पंपों पर पहुंचने लगे। हालात ऐसे हो गए कि कई जगहों पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
    user_सुधांशु श्रीवास्तव
    सुधांशु श्रीवास्तव
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महुली में जागरूकता अभियान, 68 लोगों की जांच संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत थाना महुली क्षेत्र के तरयापार गांव में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, मुख्य आरक्षी शम्स तबरेज, महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा यादव एवं आरक्षी राकेश गुप्ता द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित किए। इस दौरान एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र के 6 स्थानों पर चेकिंग कर 68 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 4 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 64 को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महुली में जागरूकता अभियान, 68 लोगों की जांच
संतकबीरनगर । 
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत थाना महुली क्षेत्र के तरयापार गांव में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, मुख्य आरक्षी शम्स तबरेज, महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा यादव एवं आरक्षी राकेश गुप्ता द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित किए।
इस दौरान एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र के 6 स्थानों पर चेकिंग कर 68 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 4 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 64 को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “सब दिखावा है , सब झूठ है. उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए. आज मेरा परिवार बन रही है. बचपन से मुझे माँ का प्यार नहीं मिला. माँ को शराब पीने से ही फुर्सत नहीं थी.” - महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा
    1
    “सब दिखावा है , सब झूठ है. उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए. आज मेरा परिवार बन रही है. बचपन से मुझे माँ का प्यार नहीं मिला. माँ को शराब पीने से ही फुर्सत नहीं थी.” 
- महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश महिला हेल्प डेस्क की टीम को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित संतकबीरनगरब। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा बुधवार को थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक पाए जाने पर पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सरोज तथा महिला आरक्षी दामिनी सिंह व सीता यादव को 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया जाए। निरीक्षण के दौरान एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने जनता के साथ संवाद, शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
महिला हेल्प डेस्क की टीम को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित
संतकबीरनगरब। 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा बुधवार को थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक पाए जाने पर पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सरोज तथा महिला आरक्षी दामिनी सिंह व सीता यादव को 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
इसके अलावा पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने जनता के साथ संवाद, शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.