Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिग निकली महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान? महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
User9708 - कपिल मिश्रा क्राइम पत्रकार
नाबालिग निकली महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान? महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
- User10198Karera, Shivpuri😂5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नाबालिग निकली महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान? महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- 8वां पोषण पखवाड़ा: 9 से 23 अप्रैल तक होंगी विविध गतिविधियां कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश शिवपुरी। जिले में 9 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 8वें पोषण पखवाड़े को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा जनजागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि पोषण पखवाड़े का शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में किया जाएगा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण पर विशेष फोकस रहेगा। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, सुरक्षित प्रसव तथा धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा। साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, संवाद और खेल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने, माता-पिता को जागरूक करने, सशक्त आंगनबाड़ी निर्माण में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा पंखुड़ी पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं समन्वयकों को पोषण पखवाड़े के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- करैरा (गुरुवार, 09 अप्रैल 2026): धार्मिक आस्था और संत परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब पंचदशनाम जूना अखाड़ा की जमात अपने सभापति सहित करैरा के अति प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा का बाग बगीचा पहुँची। दोपहर लगभग 1:30 बजे संतों का यह भव्य आगमन क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बन गया। जमात के आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच संतों का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संतों ने स्थल की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा का बाग बगीचा सदियों से साधना और सिद्धि का केंद्र रहा है। इस अवसर पर जमात के सभापति ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सिद्ध स्थानों का संरक्षण और सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। संतों के आशीर्वचन से उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया। यह आयोजन करैरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया, जिसने एक बार फिर इस प्राचीन स्थल की महिमा को जीवंत कर दिया4
- झांसी में कूड़ा डालने को लेकर पुलिसकर्मी और दो लोगों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना की जांच क्षेत्राधिकारी नगर कर रहे हैं।1
- झांसी में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा बुलेट सवार दो युवकों को चप्पलों से पीटा गाली-गलौज के साथ महिला ने दी धमकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल नवाबाद के जीवन शाह तिराहा का मामला।1
- Post by S News1
- झांसी के मऊरानी पुर आईटीआई कॉलेज मऊरानीपुर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, अनुदेशक रेनू वर्मा 6 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार एंकर -झांसी के मऊरानीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज की अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता छात्र बेदान्त अहिरवार एवं वोवी राजा से शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही रेनू वर्मा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें धर दबोचा। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को अपने साथ मऊरानीपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल देखा गया। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी बाईट - पीडित छात्र2
- थाना करैरा पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड के अपराध क्रमांक 28/2026 मे कार्यवाही करते हुये अन्तर्राजीय सायबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुये 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी करने बाले झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों से अन्य साथियों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।1