logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम गढ़िया नगला हरी सिंह यहां के लिए रास्ता का कोई प्रबंध नहीं है प्रधान से बोल चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है वोट लेकर चले जाते हैं फिर 5 साल का लौट के आते हैं शीघ्र ही सुनवाई की जाए आपकी महान कृपा होगी

23 hrs ago
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

ग्राम गढ़िया नगला हरी सिंह यहां के लिए रास्ता का कोई प्रबंध नहीं है प्रधान से बोल चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है वोट लेकर चले जाते हैं फिर 5 साल का लौट के आते हैं शीघ्र ही सुनवाई की जाए आपकी महान कृपा होगी

  • user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
    वीडियो को ज्यादा ज्यादा शेयर करें और प्रधानमंत्री तक पहुंचे
    17 hrs ago
  • user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
    भाई की रास्ता के लिए जरूर सनी की जाए
    17 hrs ago
More news from Mainpuri and nearby areas
  • करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और एक डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे को कई थप्पड़ मारे. वीडियो सोशल मीडिया पर पंछी बनू उड़ता फिरू आज गगन में है मुरादाबाद, यूपी
    1
    करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और एक डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे को कई थप्पड़ मारे.
वीडियो सोशल मीडिया पर पंछी बनू उड़ता फिरू आज गगन में है
मुरादाबाद, यूपी
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    18 hrs ago
  • जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया। गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे। नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए। प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है। इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
    1
    जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया।
गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे।
नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए।
प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है।
इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी पुलिस और सर्बिलांस को मिली एक और बड़ी सफलता आपको बताते चले,, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को थाना किशनी पुलिस व सर्विलांस एवीटी टीम की सहायता से अंतर्राज्यीय गैंग के 02 सदस्य 1. सुघल बाबू पुत्र अनिल निवासी नरसिंगपुर थाना किशनी मैनपुरी 2. विकास पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर इटावा को खड़सरिया बॉर्डर थाना क्षेत्र किशनी से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गैंग द्वारा जनपद मैनपुरी एवं आसपास के जनपद एवं गुजरात में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिनके द्वारा दिनांक 26.02.2026 को जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र किशनी, दन्नाहार एवं जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद व जनपद इटावा के थाना क्षेत्र चौबिया में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र किशनी में मुकदमा वादी देवेंद्र कुमार से लूट की घटना करते समय स्वयं के द्वारा की गई फायरिंग में एक अभियुक्त के गोली लगी थी, घायल अभियुक्त विकास को गैंग के मुखिया सुघल बाबू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आदतन पेशेवर अपराधी हैं, जिनके ऊपर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूट, चोरी एवं गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत हैं। इस संदर्भ में थाना किशनी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वाइट,, sp city गणेश प्रसाद शाह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी पुलिस और  सर्बिलांस को मिली एक और बड़ी सफलता 
आपको बताते चले,,
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी भोगांव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को थाना किशनी पुलिस व सर्विलांस एवीटी टीम की सहायता से अंतर्राज्यीय गैंग के 02 सदस्य 1. सुघल बाबू पुत्र अनिल निवासी नरसिंगपुर थाना किशनी मैनपुरी 2. विकास पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर इटावा को खड़सरिया बॉर्डर थाना क्षेत्र किशनी से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गैंग द्वारा जनपद मैनपुरी एवं आसपास के जनपद एवं गुजरात में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिनके द्वारा दिनांक 26.02.2026 को जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र किशनी, दन्नाहार एवं जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद व जनपद इटावा के थाना क्षेत्र चौबिया में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र किशनी में मुकदमा वादी देवेंद्र कुमार से लूट की घटना करते समय स्वयं के द्वारा की गई फायरिंग में एक अभियुक्त के गोली लगी थी, घायल अभियुक्त विकास को गैंग के मुखिया सुघल बाबू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आदतन पेशेवर अपराधी हैं, जिनके ऊपर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूट, चोरी एवं गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत हैं। इस संदर्भ में थाना किशनी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाइट,, sp city गणेश प्रसाद शाह 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • 🚨 बाराबंकी जिला अस्पताल से सामने आई दर्दनाक तस्वीर, पिता की गोद में ही मासूम ने तोड़ा दम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। कई दिनों से बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्चे का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा था, लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। इसी दौरान मासूम बच्चे ने अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाए जब पिता अस्पताल परिसर में बिलख-बिलख कर रोने लगा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा। यह घटना सिर्फ एक परिवार के दर्द की कहानी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर कब तक ऐसी लापरवाही के बीच मासूम जिंदगियां यूं ही दम तोड़ती रहेंगी? 💬 अब सवाल यही है — क्या इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर यह दर्दनाक घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी? #Barabanki #UPNews #DistrictHospital #HealthSystem #BreakingNews #ViralNews #HindNews
    1
    🚨 बाराबंकी जिला अस्पताल से सामने आई दर्दनाक तस्वीर, पिता की गोद में ही मासूम ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। कई दिनों से बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्चे का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा था, लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। इसी दौरान मासूम बच्चे ने अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।
अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाए जब पिता अस्पताल परिसर में बिलख-बिलख कर रोने लगा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा।
यह घटना सिर्फ एक परिवार के दर्द की कहानी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर कब तक ऐसी लापरवाही के बीच मासूम जिंदगियां यूं ही दम तोड़ती रहेंगी?
💬 अब सवाल यही है — क्या इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर यह दर्दनाक घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?
#Barabanki #UPNews #DistrictHospital #HealthSystem #BreakingNews #ViralNews #HindNews
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by K. Kumar Mathur
    1
    Post by K. Kumar Mathur
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Sandesh yadav ji
    3
    Post by Sandesh yadav ji
    user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    Graphic designer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को 'पंचनद कैंटीन' का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन 'प्रेरणा' के तहत संचालित इस कैंटीन का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके संचालन की जिम्मेदारी केस्त गांव के 'राधे-राधे' स्वयं सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती रजनी देवी को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। श्रीमती द्विवेदी ने आगे कहा कि ऐसी पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होती है। इस कैंटीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को चाय, नाश्ता और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तृप्ति शुक्ला, महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी सहित अस्पताल के कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    1
    जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को 'पंचनद कैंटीन' का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन 'प्रेरणा' के तहत संचालित इस कैंटीन का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके संचालन की जिम्मेदारी केस्त गांव के 'राधे-राधे' स्वयं सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती रजनी देवी को सौंपी गई है।
उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
श्रीमती द्विवेदी ने आगे कहा कि ऐसी पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होती है। इस कैंटीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को चाय, नाश्ता और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तृप्ति शुक्ला, महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी सहित अस्पताल के कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨 मैनपुरी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद, स्टाफ ने किया हड़ताल का ऐलान मैनपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के वार्ड बॉय सुशील कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को वह अपनी एक शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे थे। वहां मौजूद एक मुंशी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। घटना के अगले दिन सुशील कुमार के समर्थन में जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ थाना कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से संबंधित मुंशी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। आरोप है कि कोतवाल ने माफी मंगवाने से इनकार करते हुए कहा कि अगर शिकायत है तो आप चाहें तो उसे सस्पेंड करवा दीजिए। इस बात से नाराज़ जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक संबंधित सिपाही पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक रोज़ाना तीन घंटे की हड़ताल की जाएगी। हड़ताल की वजह से करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल रहा और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और अस्पताल स्टाफ को समझा-बुझाकर हड़ताल समाप्त कराई। हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 📢 अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है। #Mainpuri #DistrictHospital #UPPolice #HospitalStaff #Strike #BreakingNews #UPNews #HindNews
    1
    🚨 मैनपुरी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद, स्टाफ ने किया हड़ताल का ऐलान
मैनपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के वार्ड बॉय सुशील कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को वह अपनी एक शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे थे। वहां मौजूद एक मुंशी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की।
घटना के अगले दिन सुशील कुमार के समर्थन में जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ थाना कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से संबंधित मुंशी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। आरोप है कि कोतवाल ने माफी मंगवाने से इनकार करते हुए कहा कि अगर शिकायत है तो आप चाहें तो उसे सस्पेंड करवा दीजिए।
इस बात से नाराज़ जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक संबंधित सिपाही पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक रोज़ाना तीन घंटे की हड़ताल की जाएगी।
हड़ताल की वजह से करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल रहा और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए।
मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और अस्पताल स्टाफ को समझा-बुझाकर हड़ताल समाप्त कराई। हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
📢 अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है।
#Mainpuri #DistrictHospital #UPPolice #HospitalStaff #Strike #BreakingNews #UPNews #HindNews
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.