जैन समाज ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत: उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया। गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे। नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए। प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है। इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

- Post by PK Crime Story1
- Post by Sandesh yadav ji1
- करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और एक डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे को कई थप्पड़ मारे. वीडियो सोशल मीडिया पर पंछी बनू उड़ता फिरू आज गगन में है मुरादाबाद, यूपी1
- मैनपुरी में थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती को परिजन जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए; वीडियो वायरल मैनपुरी में प्रेमी-प्रेमिका के मामले को लेकर थाना परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कुर्रा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती के परिजन उसे जबरन खींचते हुए गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक ह्रितिक यादव राजस्थान के भीलवाड़ा में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि जब युवती के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने भीलवाड़ा में स्थानीय पुलिस से शिकायत की। मामले में भीलवाड़ा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बाद में उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह अपने गांव मैनपुरी लौट आया। कुछ दिनों बाद युवती भी अपने प्रेमी के पास मैनपुरी पहुंच गई। इसी दौरान राजस्थान पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर कुर्रा पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि थाने में मौजूदगी के दौरान युवती लगातार अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की बात कहती रही। इसी बीच युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। इसके बाद थाना परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिजन युवती को खींचते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं युवक ह्रितिक यादव का कहना है कि वह और युवती दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं। उसने पुलिस प्रशासन से अपनी प्रेमिका को वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।2
- Post by Rohit Kumar4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को 'पंचनद कैंटीन' का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन 'प्रेरणा' के तहत संचालित इस कैंटीन का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके संचालन की जिम्मेदारी केस्त गांव के 'राधे-राधे' स्वयं सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती रजनी देवी को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। श्रीमती द्विवेदी ने आगे कहा कि ऐसी पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होती है। इस कैंटीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को चाय, नाश्ता और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. तृप्ति शुक्ला, महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी सहित अस्पताल के कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- Post by Sandesh yadav ji3
- Post by Rohit Kumar4