विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बनाएं माहौल : जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन, उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता पर दिया जोर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं समन्वयकों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समन्वयकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया जाए तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक पहल एवं टीम भावना से ही शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग एवं विद्यालयों के प्रति अपनत्व का भाव रखें, तभी वास्तविक सुधार दिखाई देगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्यालयों में नियमित रूप से पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की जाए, जिससे अभिभावकों की सहभागिता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना को सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों को संघर्षशील, मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए। संघर्षशील विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने संघर्षशील विद्यालयों के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कराए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा शिक्षकों के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने से उनमें सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के सभी मानक पूर्ण रूप से संतृप्त रहें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों का मानकों के अनुरूप वर्गीकरण कर सूची तैयार की जाए। उन्होंने विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट का उपयोग स्कूलों के आधारभूत ढांचे एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में किए जाने के निर्देश दिए तथा इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद का शिक्षा विभाग किसी भी स्तर पर कमजोर न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। बैठक के अंत में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए जनपद में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।
विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बनाएं माहौल : जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन, उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता पर दिया जोर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं समन्वयकों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समन्वयकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया जाए तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक पहल एवं टीम भावना से ही शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग एवं विद्यालयों के
प्रति अपनत्व का भाव रखें, तभी वास्तविक सुधार दिखाई देगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्यालयों में नियमित रूप से पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की जाए, जिससे अभिभावकों की सहभागिता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना को सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों को संघर्षशील, मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए। संघर्षशील विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य
किया जाए। उन्होंने संघर्षशील विद्यालयों के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कराए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा शिक्षकों के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने से उनमें सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के सभी मानक पूर्ण रूप से संतृप्त रहें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों का मानकों के अनुरूप वर्गीकरण कर सूची तैयार की जाए। उन्होंने विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट का उपयोग स्कूलों के आधारभूत ढांचे एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में किए
जाने के निर्देश दिए तथा इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद का शिक्षा विभाग किसी भी स्तर पर कमजोर न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। बैठक के अंत में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए जनपद में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।
- देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दानोपुर और परासिया मिश्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी और गणित के सवाल पूछे, जिसके संतोषजनक जवाब मिलने पर शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान एक स्कूल में बाउंड्रीवाल न होने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।2
- देवरिया में जिलाधिकारी ने दानोपुर और परासिया मिश्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से सीधे सवाल पूछे और उनके संतोषजनक जवाब से प्रसन्न होकर शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान एक स्कूल में बाउंड्रीवाल न होने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।1
- तेज रफ्तार डंपर बना मौत का कारण, कुशीनगर में दो की दर्दनाक मौत1
- 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप कुशीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश पर बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों के जरिए कथित रूप से हो रही राजस्व चोरी पर प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बहादुरपुर चौकी पर ट्रैकिंग के लिए लगाए गए सेंसर कैमरों की निगरानी के बीच बिहार के बथना तक हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार कई सवाल खड़े कर रही है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बालू लदी गाड़ियां घंटों से सड़क किनारे खड़ी दिखाई दीं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सभी वाहनों के पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं, तो फिर ये ट्रक चौबीस घंटे से अधिक समय से सड़क किनारे क्यों खड़े हैं? सूत्रों के अनुसार पहले कथित “इंट्री सिस्टम” के जरिए कुछ गाड़ियों को पार कराया जा रहा था, लेकिन देर रात हुई मुकदमे की कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासनिक सख्ती के चलते संदिग्ध तरीके से चल रही इंट्री व्यवस्था पर रोक लगती दिखाई दे रही है। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहती है या फिर कुछ दिनों बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाती है। #Kushinagar #बालूमाफिया #BreakingNews #UPNews #Bahadurpur #MiningMafia #RevenueLoss #DMKushinagar #SPKushinagar #ViralNews #HindiNews #KushinagarNews #उत्तरप्रदेश #खननमाफिया #प्रशासनिक_कार्रवाई1
- कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना में समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना में समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद1
- कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना में समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद1
- देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। ई-रिक्शा से घर जा रही पीड़ित महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।1
- मौत का गड्ढा बना मासूमों की कब्र, बारिश के पानी में डूबे तीन बच्चे1
- भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण पडरौना नगर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित की। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने "महाराणा प्रताप अमर रहें" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए। प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की गई और पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में नितीश सिंह शुभम, किसन चौधरी, सत्यम पाठक, सूरज सिंह, प्रभात सिंह, विकास सिंह, बबिल ऋतिक सिंह, शुभम सिंह, नागेश्वर, वीर, संगम राव, दिव्यांश सिंह, अंश सिंह, अनुराग सिंह, नितिन यादव, राहुल यादव, अंश जायसवाल, सुमित यादव, अंशुमान सिंह, शिवम् सिंह, सत्यम शर्मा, अर्पित तिवारी, नितीश मिश्रा, राज यादव, शुभम चौहान, कृष खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1