पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम से की औपचारिक भेंट, लिया प्रशासनिक मार्गदर्शन चम्पावत, 14 सितंबर 2026 (सूवि)। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के 16वें फाउंडेशन कोर्स के तहत विलेज स्टडी के लिए चम्पावत पहुंचे पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार से औपचारिक भेंट कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। प्रशिक्षु अधिकारियों का दल तहसील लोहाघाट के ग्राम ठाटा में तीन दिवसीय विलेज स्टडी करेगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विलेज स्टडी के माध्यम से प्रशासन की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, आजीविका, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में प्राप्त अनुभव भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को समय मिलने पर जनपद के प्रमुख विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करने तथा अध्ययन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। किसी भी समस्या या कठिनाई की स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए उन्होंने अपना व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। विलेज स्टडी दल में डिप्टी एसपी प्रकृति नेगी, वित्त अधिकारी अपूर्वा थपलियाल, सहायक आयुक्त राज्य कर वैभव पाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विभु मिश्रा, जिला कमांडेंट होमगार्ड अरुणिम रावत तथा सहायक आयुक्त राज्य कर शुभम काण्डपाल शामिल हैं।
पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम से की औपचारिक भेंट, लिया प्रशासनिक मार्गदर्शन चम्पावत, 14 सितंबर 2026 (सूवि)। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के 16वें फाउंडेशन कोर्स के तहत विलेज स्टडी के लिए चम्पावत पहुंचे पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार से औपचारिक भेंट कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। प्रशिक्षु
अधिकारियों का दल तहसील लोहाघाट के ग्राम ठाटा में तीन दिवसीय विलेज स्टडी करेगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विलेज स्टडी के माध्यम से प्रशासन की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, आजीविका, मूलभूत
सुविधाओं, विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में प्राप्त अनुभव भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को समय मिलने पर जनपद के प्रमुख विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करने तथा अध्ययन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
किसी भी समस्या या कठिनाई की स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए उन्होंने अपना व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। विलेज स्टडी दल में डिप्टी एसपी प्रकृति नेगी, वित्त अधिकारी अपूर्वा थपलियाल, सहायक आयुक्त राज्य कर वैभव पाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विभु मिश्रा, जिला कमांडेंट होमगार्ड अरुणिम रावत तथा सहायक आयुक्त राज्य कर शुभम काण्डपाल शामिल हैं।
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन टनकपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने और हिंदी के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के बनबसा में 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ यूपी का कुख्यात हिस्ट्री सीटर हुआ गिरफ्तार1
- जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। चम्पावत जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को जनपद के विकास की भावी दिशा एवं जन आकांक्षाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 :00बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर चम्पावत के सुनियोजित एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्पावत जनपद की स्थापना 15 सितम्बर 1997 को जिस भावना और उद्देश्य के साथ की गई थी, उसे ध्यान में रखते हुए जनपद को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी कि आने वाले वर्षों में चम्पावत के विकास की दिशा क्या हो और जनसामान्य की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशासन किस प्रकार और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके साथ ही जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों को समाहित करते हुए एक दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जो जनपद के भावी एवं सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर चम्पावत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन निरंतर कार्य करेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पिथौरागढ़: CEIR पोर्टल की मदद से बेरीनाग पुलिस ने ढूंढा गुम हुआ मोबाइल, शिकायतकर्ता के चेहरे पर लौटी मुस्कान बेरीनाग (पिथौरागढ़): उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस की तकनीकी सतर्कता से एक बार फिर एक नागरिक का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया है। बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। क्या है पूरा मामला? ग्राम सांगड़ (बेरीनाग) के निवासी सुनील कुमार धानिक का मोबाइल फोन कुछ समय पहले कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी फोन न मिलने पर उन्होंने बेरीनाग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। CEIR पोर्टल से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस की टेक्निकल टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने भारत सरकार के 'CEIR' (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर गुम हुए मोबाइल का विवरण दर्ज कर उस पर लगातार ट्रैकिंग और निगरानी बनाए रखी। तकनीक का सटीक इस्तेमाल रंग लाया और पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल को सकुशल बरामद कर लिया। फोन पाकर जताया पुलिस का आभार मोबाइल बरामदगी के बाद बेरीनाग पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर फोन उसके वास्तविक मालिक सुनील कुमार धानिक के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर शिकायतकर्ता ने खुशी जताते हुए बेरीनाग पुलिस टीम और प्रभारी निरीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस की आमजन से अपील पिथौरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का भी मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है, तो वे घबराएं नहीं। तत्काल अपने नजदीकी थाने में जाकर मोबाइल के IMEI नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कराएं, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से फोन की शीघ्र ट्रैकिंग और बरामदगी की जा सके।1
- स्लग -खटीमा में चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार: नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकी, नेपाल ले जाकर बेचने की थी तैयारी। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल-ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा ने बताया कि हमारे द्वारा अपराध पर लगातार कार्रवाई करते हुए 10 से 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, पहेनिया-सैजना रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सुजिया की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।जांच में बाइक स्प्लेण्डर प्लस, रंग काला और बिना नंबर प्लेट की मिली। चेसिस नंबर की जांच करने पर बाइक का पंजीकरण नंबर UK-06-BB-2646 सामने आया, जो ग्राम बानूसी निवासी राजकपूर सिंह के नाम दर्ज थी।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी प्रियांशु राणा ने बाइक को 10 सितंबर की रात बानूसी में वाहन स्वामी के घर के आंगन से चोरी करना स्वीकार किया। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकने और बाइक को बेचने के लिए नेपाल ले जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।खटीमा पुलिस का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। बाइट -नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा1
- जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल1
- पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबरपिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर1