logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ जनपद में योग गुरु स्वामी रामदेव जी - भारतीय शिक्षा बोर्ड और विद्यार्थियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलें...? मऊ जनपद के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में योग गुरु स्वामी रामदेव जी - भारतीय शिक्षा बोर्ड और विद्यार्थियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलें...? Little Flower Children School, Mau

1 day ago
user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मऊ जनपद में योग गुरु स्वामी रामदेव जी - भारतीय शिक्षा बोर्ड और विद्यार्थियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलें...? मऊ जनपद के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में योग गुरु स्वामी रामदेव जी - भारतीय शिक्षा बोर्ड और विद्यार्थियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलें...? Little Flower Children School, Mau

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Anand journalist
    1
    Post by Anand journalist
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं” – अरशद हिंदुस्तानी का शिक्षा पर जोर। बेल्थरारोड क्षेत्र के बासंपार बहोरवा गांव निवासी अरशद हिंदुस्तानी ने खैरा खास गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक प्रेरणादायक शिक्षा गीत के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को अपनी प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई को रखना चाहिए। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं,” जिससे वहां मौजूद लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सराहा।
    1
    एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं” – अरशद हिंदुस्तानी का शिक्षा पर जोर।
बेल्थरारोड क्षेत्र के बासंपार बहोरवा गांव निवासी अरशद हिंदुस्तानी ने खैरा खास गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक प्रेरणादायक शिक्षा गीत के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को अपनी प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई को रखना चाहिए।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं,” जिससे वहां मौजूद लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सराहा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • आजमगढ़। जनपद के नगर पंचायत जहानागंज अंतर्गत बरहतील जगदीशपुर में सोमवार को आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के ऐतिहासिक व प्राचीन चंडिका देवी मंदिर के पुनरुद्धार हेतु वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ​धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन ​इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता संजय राय द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही वातावरण भक्तिमय बना रहा। विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक रीति से भूमि का शुद्धिकरण किया और मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर गाँव की महिलाओं ने पारंपरिक भक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। ​मुख्य यजमान और अतिथि ​इस पुनीत कार्य में मुख्य यजमान के रूप में हरि शंकर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आलोक पाण्डेय एवं आनंद पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी गई। यजमानों ने माँ चंडिका का विधि-वत पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना की। ​क्षेत्र के गणमान्य जनों की उपस्थिति ​इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई: ​रविंद्र राय, केशरी राय, डब्लू राय ​हरेंद्र गिरी, बब्लू राय, जितेंद्र राय ​बीरेंद्र राय, सौरभ राय, हरेंद्र राय ​उमेश राय और कार्तिकेय पाण्डेय ​सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व ​आयोजक संजय राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चंडिका देवी मंदिर इस पूरे क्षेत्र की अटूट आस्था का केंद्र है। मंदिर का जीर्णोद्धार होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में काफी सुगमता होगी और यह स्थान आने वाले समय में एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। ग्रामीणों में मंदिर के नए स्वरूप को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
    1
    आजमगढ़। जनपद के नगर पंचायत जहानागंज अंतर्गत बरहतील जगदीशपुर में सोमवार को आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के ऐतिहासिक व प्राचीन चंडिका देवी मंदिर के पुनरुद्धार हेतु वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन
​इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता संजय राय द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही वातावरण भक्तिमय बना रहा। विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक रीति से भूमि का शुद्धिकरण किया और मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर गाँव की महिलाओं ने पारंपरिक भक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया।
​मुख्य यजमान और अतिथि
​इस पुनीत कार्य में मुख्य यजमान के रूप में हरि शंकर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आलोक पाण्डेय एवं आनंद पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी गई। यजमानों ने माँ चंडिका का विधि-वत पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना की।
​क्षेत्र के गणमान्य जनों की उपस्थिति
​इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई:
​रविंद्र राय, केशरी राय, डब्लू राय
​हरेंद्र गिरी, बब्लू राय, जितेंद्र राय
​बीरेंद्र राय, सौरभ राय, हरेंद्र राय
​उमेश राय और कार्तिकेय पाण्डेय
​सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व
​आयोजक संजय राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चंडिका देवी मंदिर इस पूरे क्षेत्र की अटूट आस्था का केंद्र है। मंदिर का जीर्णोद्धार होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में काफी सुगमता होगी और यह स्थान आने वाले समय में एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। ग्रामीणों में मंदिर के नए स्वरूप को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Hamare yahan se chhutti ho rahi hai 50000 lene ke bad bhi bolate Hain Hamen Samajh Mein Nahin a Raha Ham dusre hospital mein le ja rahe hain is video ko Itna share Kariye Itna like karvaiye ki Rambo hospital mein koi Dobara Aaye Nahin Yahan paise sirf Hai Paisa Insaniyat Nahin Hai medical wale se lekar cash counter Se Lekar Har Koi Paisa loot raha hai Mari theek ho ya na ho paise pahle chahie Azamgarh Mau Road per sidhari Rambo Hospital
    1
    Hamare yahan se chhutti ho rahi hai 50000 lene ke bad bhi bolate Hain Hamen Samajh Mein Nahin a Raha Ham dusre hospital mein le ja rahe hain is video ko Itna share Kariye Itna like karvaiye ki Rambo hospital mein koi Dobara Aaye Nahin Yahan paise sirf Hai Paisa Insaniyat Nahin Hai medical wale se lekar cash counter Se Lekar Har Koi Paisa loot raha hai Mari theek ho ya na ho paise pahle chahie Azamgarh Mau Road per sidhari Rambo Hospital
    user_Kurbankhan kurb
    Kurbankhan kurb
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आजमगढ़। जनपद के जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गाँव में रविवार को आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाँव स्थित प्राचीन श्री ब्रह्म बाबा स्थल पर रामचरितमानस के अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और रामायण की चौपाइयों से गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से पाठ में शामिल हुए और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान अखंड पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भाव और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर राजनीति एवं समाज के कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— हरेंद्र सिंह (भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष) रामदर्शन यादव (पूर्व विधायक, मुबारकपुर) आलोक पाण्डेय (प्रबंधक, श्री हरिशंकर जी महाविद्यालय) भरत सिंह व देवेंद्र सिंह (भाजपा नेता) हरिकृष्ण चौबे उर्फ बहादुर (पूर्व ब्लाक प्रमुख, जहानागंज) इनके अलावा श्रीप्रकाश सिंह, बीरेंद्र राय, समशेर सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, जे.पी. यादव, अखिलेश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सामाजिक समरसता का बना उदाहरण आयोजन के संयोजक एवं अमर शहीद के.के. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ भक्कू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, शांति और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। तुलसीपुर गाँव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
    2
    आजमगढ़। जनपद के जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गाँव में रविवार को आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाँव स्थित प्राचीन श्री ब्रह्म बाबा स्थल पर रामचरितमानस के अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और रामायण की चौपाइयों से गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से पाठ में शामिल हुए और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
अखंड पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भाव और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पावन अवसर पर राजनीति एवं समाज के कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
हरेंद्र सिंह (भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष)
रामदर्शन यादव (पूर्व विधायक, मुबारकपुर)
आलोक पाण्डेय (प्रबंधक, श्री हरिशंकर जी महाविद्यालय)
भरत सिंह व देवेंद्र सिंह (भाजपा नेता)
हरिकृष्ण चौबे उर्फ बहादुर (पूर्व ब्लाक प्रमुख, जहानागंज)
इनके अलावा श्रीप्रकाश सिंह, बीरेंद्र राय, समशेर सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, जे.पी. यादव, अखिलेश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सामाजिक समरसता का बना उदाहरण
आयोजन के संयोजक एवं अमर शहीद के.के. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ भक्कू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, शांति और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
तुलसीपुर गाँव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • *चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि* *प्रातः काल* *श्रृंगार एवं आरती* 🙏 *प्रधान पुजारी* 🙏 माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम मध्य प्रदेश
    4
    *चैत्र नवरात्रि  पंचमी तिथि* 
*प्रातः काल* 
*श्रृंगार एवं आरती* 
🙏 *प्रधान पुजारी* 🙏
माँ शारदा शक्तिपीठ 
मैहर धाम मध्य प्रदेश
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Buxar, Bihar•
    14 hrs ago
  • समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों द्वारा रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर समाजवादी विचारक एवं प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती उनके प्रतिमा के पास मनाई गई। युवा कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर, पुष्पांजलि एवं कैण्डल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम कि अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने किया। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और गरीबों के हक के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, लारेब रहमान सोनू प्रकाश,विनोद यादव,गुड्डू, बलवंत पहलवान, अनीस कुशवाहा, सोनू यादव, कृष्णा, सुनील श्रीवास्तव, अरबाज, नुरुल हसन, कमलेश शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा,अनश, धनंजय, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
    1
    समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों द्वारा रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर समाजवादी विचारक एवं प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती उनके प्रतिमा के पास मनाई गई। युवा कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर, पुष्पांजलि एवं कैण्डल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम कि अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने किया। 
दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और गरीबों के हक के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। 
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। 
इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, लारेब रहमान सोनू प्रकाश,विनोद यादव,गुड्डू, बलवंत पहलवान, अनीस कुशवाहा, सोनू यादव, कृष्णा, सुनील श्रीवास्तव, अरबाज, नुरुल हसन, कमलेश शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा,अनश, धनंजय, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • Post by Anand journalist
    1
    Post by Anand journalist
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.