Shuru
Apke Nagar Ki App…
मरदह यशराज ढाबा में घुसी अनियंत्रित ट्रक 2 कार के उपर सवार
Anand journalist
मरदह यशराज ढाबा में घुसी अनियंत्रित ट्रक 2 कार के उपर सवार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anand journalist1
- Little Flower Children School, Mau की एक छात्रा ने बोला कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उनके सामने योगा करके और भी ज्यादा अच्छा लगा।1
- *चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि* *प्रातः काल* *श्रृंगार एवं आरती* 🙏 *प्रधान पुजारी* 🙏 माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम मध्य प्रदेश4
- Ballia में सामने आया यह मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। 24 वर्षीय अनिशा पांडे पथरी का लेजर ऑपरेशन कराने नर्सिंग होम पहुंची थीं, लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने लेजर की जगह ओपन सर्जरी कर दी, जिसके दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई और हालत खराब बताकर दूसरे अस्पताल भेजने की बात कही गई, जबकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों के हंगामे पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पांच डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है, लेकिन अस्पताल में अन्य मरीज होने के कारण पूरे नर्सिंग होम को बंद नहीं किया गया। यह मामला मेडिकल लापरवाही से आगे बढ़कर आपराधिक जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है, लेकिन अंतिम सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आरोप इतने गंभीर हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है और क्या इसके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का दबाव है।1
- एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं” – अरशद हिंदुस्तानी का शिक्षा पर जोर। बेल्थरारोड क्षेत्र के बासंपार बहोरवा गांव निवासी अरशद हिंदुस्तानी ने खैरा खास गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक प्रेरणादायक शिक्षा गीत के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को अपनी प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई को रखना चाहिए। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं,” जिससे वहां मौजूद लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सराहा।1
- Veer suputra shahidon ke naam aaj ka din 23 March 20261
- पिकअप और ई _रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल सिकंदरपुर (बलिया) खेजूरी थाना क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने एक ई-रिक्शा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर कोई चिकित्सक या अस्पताल कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। वहां केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुल मौजूद थे। एक प्राइवेट पैथोलॉजिस्ट अनूप राय भी मौके पर थे, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मदद से घायलों की प्राथमिक मरहम-पट्टी की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। लगभग आधे घंटे बाद, अस्पताल में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग ले चुका एक युवक व्यवस्था देखने पहुंचा। ई-रिक्शा सिकंदरपुर थाना अंतर्गत चेतन किशोर निवासी 25 वर्षीय सनी पुत्र संजय राय चला रहा था। उसके साथ उसी गांव का रोहित गोंड और सिवान कला निवासी मेंराज भी रिक्शे में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेजूरी अस्पताल में रविवार के दिन अक्सर कोई डॉक्टर या स्टाफ उपलब्ध नहीं रहता है। यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अस्पताल है, और यहां इमरजेंसी सेवाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। इस मामले पर मुख्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। कहा की खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रत्नेश कुमार से बात हुई हैं उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिनेश को हमने ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह अस्पताल मे उपस्थित नहीं थे, फोन पर हमने मोबाईल से बात करने कि कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा! कल सपस्टिकरण मैने माँगा हूँ! उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Anand journalist1