logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चनपटिया में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सामाजिक जागरूकता व सनातन संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

14 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
14 hrs ago

चनपटिया में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सामाजिक जागरूकता व सनातन संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप वीआईपी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के भाई के निधन की सूचना पर रविवार के साम करीब 6 बजे वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, जिससे राज्य का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बेतिया जीएमसी से लेकर पटना तक के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी मरीजों को संतोषजनक इलाज नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है और पूरे राज्य में पैसा कमाने का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार की प्राथमिकता सिर्फ पैसा कमाना बन गई है। मुकेश सहनी ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
    1
    बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप वीआईपी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के भाई के निधन की सूचना पर रविवार के साम करीब 6 बजे वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, जिससे राज्य का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बेतिया जीएमसी से लेकर पटना तक के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी मरीजों को संतोषजनक इलाज नहीं मिल रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है और पूरे राज्य में पैसा कमाने का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार की प्राथमिकता सिर्फ पैसा कमाना बन गई है। मुकेश सहनी ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by M TV TIMES NEWS
    1
    Post by M TV TIMES NEWS
    user_M TV TIMES NEWS
    M TV TIMES NEWS
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
    1
    पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • नौतन खुर्द पंचायत अंतर्गत मदरसा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच बरदाहा और विश्वास टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बरदाहा की टीम ने विश्वास को तीन–एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हर सेट में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज सर्विस और सटीक स्मैश से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सीटी के साथ ही बरदाहा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमर कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट एनडीपीएस के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सहायक होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को नियमित खेलकूद अपनाने की सलाह दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सरफराज आलम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमरा वृत्त में खेलों को बढ़ावा देना समिति की प्राथमिकता है। जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने भी आयोजन की सराहना की। बताते चलें कि बरदाहा विजेता और विश्वास उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉक्टर अरशद अली की काफी सराहनीय भूमिका रही। नेपाल से आए रेफरी मोहम्मद अफजाल अंसारी के सटीक निर्णयों को काफी सराहा गया। कॉमेंटेटर माटी वाला शमशाद आलम समेत शकील अहमद मोहम्मद इलियास मोहम्मद इम्तियाज अजमल हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय देखा गया। दर्शक दीर्घा में दरोगा अनुज कुमार झा हाजी मोहम्मद इकराम उल हक धनंजय तिवारी इरशाद आलम आलमगीर अंसारी मोहम्मद अब्दुल्लाह अशोक राम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनिल कुमार शर्मा और राजू शर्मा को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
    4
    नौतन खुर्द पंचायत अंतर्गत मदरसा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच बरदाहा और विश्वास टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बरदाहा की टीम ने विश्वास को तीन–एक से पराजित कर  ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हर सेट में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज सर्विस और सटीक स्मैश से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सीटी के साथ ही बरदाहा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमर कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट एनडीपीएस के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सहायक होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को नियमित खेलकूद अपनाने की सलाह दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सरफराज आलम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमरा वृत्त में खेलों को बढ़ावा देना समिति की प्राथमिकता है। जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने भी आयोजन की सराहना की। बताते चलें कि बरदाहा विजेता और विश्वास उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉक्टर अरशद अली की काफी सराहनीय भूमिका रही। नेपाल से आए रेफरी मोहम्मद अफजाल अंसारी के सटीक निर्णयों को काफी सराहा गया।
कॉमेंटेटर माटी वाला शमशाद आलम समेत शकील अहमद मोहम्मद इलियास मोहम्मद इम्तियाज अजमल हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय देखा गया। 
दर्शक दीर्घा में दरोगा अनुज कुमार झा हाजी मोहम्मद इकराम उल हक धनंजय तिवारी इरशाद आलम आलमगीर अंसारी मोहम्मद अब्दुल्लाह अशोक राम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। 
आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनिल कुमार शर्मा और राजू शर्मा को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    17 hrs ago
  • पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया।घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक की पहचान महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र इरफान आलम के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखरा से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, इरफान आलम रविवार की रात एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह पोखरा में उसका शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक के घर में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरा के आसपास का इलाका सुनसान रहता है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं है।कयास लगाया जा रहा है साजिश के तरह युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है।
    1
    पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया।घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। 
पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक की पहचान महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र इरफान आलम के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखरा से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, इरफान आलम रविवार की रात एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह पोखरा में उसका शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक के घर में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरा के आसपास का इलाका सुनसान रहता है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं है।कयास लगाया जा रहा है साजिश के तरह युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।
    1
    भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती।
प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.