Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप !वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना ! 3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप ! वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना !
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप !वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना ! 3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप ! वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना !
More news from राजस्थान and nearby areas
- मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने की मांग वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली 8 अगस्त। मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा उसकी सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त एवं CCTV कैमरे की मांग बढती जा रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा । समिति के भंवर राव के नेतृत्व के जिला कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में बताया कि शहर के शिवाजी नगर, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर, के वार्ड संख्या 62,63,64 के क्षैत्र वासियों को शुद्ध हवा एवं सैर-सपाटे के लिए बाग-बगीचे जैसी सुविधा मिले इस हेतु यहां पर नगर सुधार न्यास के मार्फत सेन्ट्रल पार्क को विकसित करने की योजना अभी तक पूर्ण रूप से मूर्तरूप नहीं ले पाई है, पार्क मे हरियाली हेतु हरि दरोब, ऊपजाउ मिट्टी-खाद् , ऑपन जिम, शेष रही चार दिवारी का निर्माण, जेट फव्वारे, जैसे अनेको कार्य अधूरे पडे है। उन्हे पूरा करवाने की गुहार की गई हैं। उधर पुलिस कप्तान से मिल क्षैत्र में स्थित सार्वजनिक सम्पतियों यथा सामुदायिक भवनो, बाग बगीचों, सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनो के घरों में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओ, के साथ ही क्षैत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ-सट्टा, एवं नशेडियों पर लगाम लगाने के साथ ही सेन्ट्रल पार्क की सुरक्षा हेतु नियमित पुलिस गश्त एवं अभय कमाण्ड योजना के तहत CCTV कैमरे लगा उनकी समुचित निगरानी करवाने का भी आग्रह किया गया है। जिससे की आम राहगीरों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ लुट एवं मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दोनो मांगो के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान को ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पुसाराम मेघवाल, श्याम मेवाडा, कानाराम अनकिया,कैलाश गौड, अर्जुन लाल कटारिया, ताराचन्द टॉवरी, धीरेन्द्र सिंह सिकरवार, पारसमल जांगिड, रामनरेश सिंह परिहार, माणकचंद मेघवाल, रमेश गुरूव, नेमीचंद सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, हनुमान राम देपन, नरेन्द्र जोशी, सहित सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के सदस्य साथ रहे ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा,सोजत शहर में 8.26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार, सोजत में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में लगभग 8.26 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य, 2.64 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्य तथा 3.73 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि आरयूआईडीपी के माध्यम से प्रस्तावित विकास कार्य सोजत शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगर निकाय, संबंधित विभागों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना का लाभ शीघ्र ही शहरवासियों को मिलेगा तथा नगर निकाय, पार्षद एवं आमजन इसके सफल संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता प्रशांत टाटू ने परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें परियोजना में यथासंभव शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी की विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात आयोजित खुले संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने बाढ़ प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, विरासत संरक्षण एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, महिला प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।2
- पाली में आयोजित हुआ आया सावन झुमके रजवाडी डास पर नाची पाली में आयोजन हुआ आया सावन झूम के जिसमें लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं ने मारवाड़ी पर डांस किया तथा सभी महिलाएं मारवाड़ी पोशाक में नजर आई1
- पाली में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृत लाल जी महाराज द्वारा व्यासपीठ से कथा/ प्रवचन, रामद्वारा, गांधी मूर्ति पाली में आयोजित।(छगनलाल भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार) पाली। पाली रामद्वारा,गांधी मूर्ति में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज पुष्कर द्वारा व्यास पीठ पर कथा/ प्रवचन चार्तुमास में कथा आयोजित किया जाता है,वो रहेगा। इस अवसर सर्व श्री मदनलाल शर्मा, शशीकांत, कनहेया लाल घांची , प्रेम किशन तोषनीवाल,गौपी किशन माहेश्वरी देवीलाल भाटी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार), डोक्युमेंट राईटर अर्जीनवेश कचहरी परिसर पाली , दिनेश कुमार पाईसवाल, विनोद कुमार दवे, मोहनलाल लक्षकार ,भंवर लाल राठोड़, गिरिजा शंकर व्यास, गणपत सिंह राजपुरोहित, मोतीलाल लक्षकार,जय नारायण अरोडा, रूपचंद छीपा, खीवसिह राजपुरोहित, मदनलाल मेवाड़ा, बाबुलाल सैन, आदि सैकड़ों भक्त प्रेमी कथा श्रवण करते हैं। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)4
- छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सरकार को दिया अल्टीमेटम पाली। ABVP ने की छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए दी विधानसभा के घेराव की चेतावनी, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने सहित, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग, इस तरह छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र करवाना, परीक्षाओं की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- पाली जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी एवं पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को शिवाजी नगर, सैंट्रल पार्क विकास समिति द्वारा विकास एवं पार्क में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने का दिया ज्ञापन। [07/08, 13:23] CHHAGANLAL bHARDWAJ: पाली 7/जुलाई।पाली सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली,(राजस्थान) द्वारा लिखित में पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन,पाली को लिखित में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मिल क्षेत्र के सेंट्रल पार्क सहित वार्ड नंबर ६२,६३,६४(सरदार पटेल नगर)की सुरक्षा हेतु और नीयमित पुलिस गश्त एवं सी सी टी वी कैमरों को अभय कमांड से छुड़वाने बाबत ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि नगर सुधार न्यास,पाली द्वारा विकास करवाया गया था। तथा नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सभी लोग पार्क में आने डरते हैं। पार्क में तोड़फोड़ असामाजिक तत्वों जमावड़े से पार्क की सुंदरता भी नष्ट हो रही है। इसके साथ ही मील क्षैत्र में सिथत सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनों के घरों में प्रतिदिन चौरी की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही मील क्षैत्र मैं नशेडीयो का आंतक की वजह से आम राहगीरों सहित स्कूल आने जाने छात्र छात्राओं के साथ लूट एवं मार-पीट की घटनाएं आम बात हो गई है।ऐसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु नीयमित पुलिस की नफरी बढ़ाने के साथ गश्त सहित संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र अभय कमांड योजना के तहत ही सी टी वी कैमरों से छुड़वाने का आदेश प्रदान करवाने की अनुकंपा करावे। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक) पाली 7 जुलाई ।पाली शिवाजी नगर में स्थित सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली के सदस्य सर्व श्री भंवर राव, नगर परिषद् के पूर्व प्रतिपक्ष नेता, धीरेंद्र सिंह,ताराचंद माहेश्वरी, हनुमान राम,राकेश गुरू, पूसाराम,आदी ने हस्ताक्षर युक्त वार्ड संख्या 62,63,64के लोगो ने सैंट्रल पार्क विकास कौसो दूर है। सैंट्रल पार्क में अधूरे रहे विकास कार्यों को लेकर क्षैत्र के नागरिकों के साथ शहर के प्रबुद्ध जन भी काफी जागरूक हैं। इस आशय में जिला कलेक्टर डां. रविन्द्र गौसवामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को लिखित में रिपोर्ट हसताक्षर युक्त दी गई है।तथा नगर सुधार न्यास,पाली के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवा कर मील क्षैत्र के सरदार पटेल नगर के निवासी तो को अनुग्रहित करावें। जिससे कि आमजनों को स्वच्छ वातावरण में घुमाने फिरने के साथ योगा इत्यादि सुविधा प्राप्त हो सके।देखते हैं,कि ऊंट किस करवट बैठता है।3
- जालोर में आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रतीकात्मक पुतला फूंका जालोर। आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष नरेश राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के लिए गौरव, आस्था और बलिदान का ऐतिहासिक प्रतीक है। वर्ष 1913 में मानगढ़ में हुए नरसंहार में बड़ी संख्या में आदिवासी मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और बलिदान से जुड़े स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे आदिवासी समाज में रोष है। जिला अध्यक्ष नरेश राणा ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द इस मांग को स्वीकार नहीं करती है तो आदिवासी कांग्रेस की ओर से आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में मुमताज अली सैय्यद, लक्ष्मण सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस नरपत राणा, अशोक खरल, विक्रम राणा, प्रवीण राणा, किशन राणा, रामावतार भाटी, सुरेश मेघवाल, बसंत सुथार, बंशीलाल सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष सायला नरपत राणा, अशोक राणा, कानाराम राणा, लक्ष्मण, जैताराम, टिकमारा, रमेश, श्रवण, उमेश, देवाराम पकाराम सिंह सांखला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।4