logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा,सोजत शहर में 8.26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार, सोजत में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में लगभग 8.26 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य, 2.64 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्य तथा 3.73 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि आरयूआईडीपी के माध्यम से प्रस्तावित विकास कार्य सोजत शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगर निकाय, संबंधित विभागों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना का लाभ शीघ्र ही शहरवासियों को मिलेगा तथा नगर निकाय, पार्षद एवं आमजन इसके सफल संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता प्रशांत टाटू ने परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें परियोजना में यथासंभव शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी की विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात आयोजित खुले संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने बाढ़ प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, विरासत संरक्षण एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, महिला प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

16 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
16 hrs ago

आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा,सोजत शहर में 8.26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार, सोजत में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में लगभग 8.26 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य, 2.64 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्य तथा 3.73 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि आरयूआईडीपी के माध्यम से

प्रस्तावित विकास कार्य सोजत शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगर निकाय, संबंधित विभागों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना का लाभ शीघ्र ही शहरवासियों को मिलेगा तथा नगर निकाय, पार्षद एवं आमजन इसके सफल संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता प्रशांत टाटू ने परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें परियोजना में यथासंभव शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी की विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात आयोजित खुले संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने बाढ़ प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, विरासत संरक्षण एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, महिला प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी एवं पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को शिवाजी नगर, सैंट्रल पार्क विकास समिति द्वारा विकास एवं पार्क में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने का दिया ज्ञापन। [07/08, 13:23] CHHAGANLAL bHARDWAJ: पाली 7/जुलाई।पाली सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली,(राजस्थान) द्वारा लिखित में पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन,पाली को लिखित में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मिल क्षेत्र के सेंट्रल पार्क सहित वार्ड नंबर ६२,६३,६४(सरदार पटेल नगर)की सुरक्षा हेतु और नीयमित पुलिस गश्त एवं सी सी टी वी कैमरों को अभय कमांड से छुड़वाने बाबत ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि नगर सुधार न्यास,पाली द्वारा विकास करवाया गया था। तथा नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सभी लोग पार्क में आने डरते हैं। पार्क में तोड़फोड़ असामाजिक तत्वों जमावड़े से पार्क की सुंदरता भी नष्ट हो रही है। इसके साथ ही मील क्षैत्र में सिथत सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनों के घरों में प्रतिदिन चौरी की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही मील क्षैत्र मैं नशेडीयो का आंतक की वजह से आम राहगीरों सहित स्कूल आने जाने छात्र छात्राओं के साथ लूट एवं मार-पीट की घटनाएं आम बात हो गई है।ऐसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु नीयमित पुलिस की नफरी बढ़ाने के साथ गश्त सहित संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र अभय कमांड योजना के तहत ही सी टी वी कैमरों से छुड़वाने का आदेश प्रदान करवाने की अनुकंपा करावे। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक) पाली 7 जुलाई ।पाली शिवाजी नगर में स्थित सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली के सदस्य सर्व श्री भंवर राव, नगर परिषद् के पूर्व प्रतिपक्ष नेता, धीरेंद्र सिंह,ताराचंद माहेश्वरी, हनुमान राम,राकेश गुरू, पूसाराम,आदी ने हस्ताक्षर युक्त वार्ड संख्या 62,63,64के लोगो ने सैंट्रल पार्क विकास कौसो दूर है। सैंट्रल पार्क में अधूरे रहे विकास कार्यों को लेकर क्षैत्र के नागरिकों के साथ शहर के प्रबुद्ध जन भी काफी जागरूक हैं। इस आशय में जिला कलेक्टर डां. रविन्द्र गौसवामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को लिखित में रिपोर्ट हसताक्षर युक्त दी गई है।तथा नगर सुधार न्यास,पाली के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवा कर मील क्षैत्र के सरदार पटेल नगर के निवासी तो को अनुग्रहित करावें। जिससे कि आमजनों को स्वच्छ वातावरण में घुमाने फिरने के साथ योगा इत्यादि सुविधा प्राप्त हो सके।देखते हैं,कि ऊंट किस करवट बैठता है।
    3
    पाली जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी एवं पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को शिवाजी नगर, सैंट्रल पार्क विकास समिति द्वारा विकास एवं पार्क में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने का दिया ज्ञापन।
[07/08, 13:23] CHHAGANLAL bHARDWAJ: पाली 7/जुलाई।पाली सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली,(राजस्थान) द्वारा लिखित में पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन,पाली को लिखित में ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मिल क्षेत्र के सेंट्रल पार्क सहित वार्ड नंबर ६२,६३,६४(सरदार पटेल नगर)की सुरक्षा हेतु और नीयमित पुलिस गश्त एवं सी सी टी वी कैमरों को अभय कमांड से छुड़वाने बाबत ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि नगर सुधार न्यास,पाली द्वारा विकास करवाया गया था। तथा नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सभी लोग पार्क में आने डरते हैं। पार्क में तोड़फोड़ असामाजिक तत्वों जमावड़े से पार्क की सुंदरता भी नष्ट हो रही है। इसके साथ ही मील क्षैत्र में सिथत सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनों के घरों में प्रतिदिन चौरी की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही मील क्षैत्र मैं नशेडीयो का आंतक की वजह से आम राहगीरों सहित स्कूल आने जाने छात्र छात्राओं के साथ लूट एवं मार-पीट की घटनाएं आम बात हो गई है।ऐसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु नीयमित पुलिस की नफरी बढ़ाने के साथ गश्त सहित संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र अभय कमांड योजना के तहत ही सी टी वी कैमरों से छुड़वाने का आदेश प्रदान करवाने की अनुकंपा करावे।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
पाली 7 जुलाई ।पाली शिवाजी नगर में स्थित सैंट्रल पार्क विकास समिति,पाली के सदस्य सर्व श्री भंवर राव, नगर परिषद् के पूर्व प्रतिपक्ष नेता, धीरेंद्र सिंह,ताराचंद माहेश्वरी, हनुमान राम,राकेश गुरू, पूसाराम,आदी ने हस्ताक्षर युक्त वार्ड संख्या  62,63,64के लोगो ने सैंट्रल पार्क विकास कौसो दूर है। सैंट्रल पार्क में अधूरे रहे विकास कार्यों को लेकर क्षैत्र के नागरिकों के साथ शहर के प्रबुद्ध जन भी काफी जागरूक हैं।
इस आशय में जिला कलेक्टर डां. रविन्द्र गौसवामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को लिखित में रिपोर्ट हसताक्षर युक्त दी गई है।तथा नगर सुधार न्यास,पाली के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवा कर मील क्षैत्र के सरदार पटेल नगर के निवासी तो को अनुग्रहित करावें। जिससे कि आमजनों को स्वच्छ वातावरण में घुमाने फिरने के साथ योगा इत्यादि सुविधा प्राप्त हो सके।देखते हैं,कि ऊंट किस करवट बैठता है।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाबी के आदिवासी क्षेत्र मे मां बाडी केन्द्र के बच्चे जुटे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी मे बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से संचालित मां बाडी केंद्रो पर बच्चो को स्वतंत्र दिवस की तैयारी जोरोभर करवाई जा रही है। कक्षा 1 से 4 तक अध्ययनरत करने वाले नन्ने मुन्ने बच्चो को शारीरिक क्रियाक्रम, डांस जैसा सिखाया जा रहा है।
    1
    बाबी के आदिवासी क्षेत्र मे मां बाडी केन्द्र के बच्चे जुटे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी मे 
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से संचालित मां बाडी केंद्रो पर बच्चो को स्वतंत्र दिवस की तैयारी जोरोभर करवाई जा रही है।
कक्षा 1 से 4 तक अध्ययनरत करने वाले नन्ने मुन्ने बच्चो को शारीरिक क्रियाक्रम, डांस जैसा सिखाया जा रहा है।
    user_KAKARADI LOKAL NEWS
    KAKARADI LOKAL NEWS
    Community school बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • श्रावण मास में शिव जी की भक्ति चरम पर पानेरियों की बगीची में स्थित महादेव मंदिर पर नौवां रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न देवगढ़। कस्बा क्षेत्र में पानेरियों की बगीची में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पावन श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म वेला प्रातः 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास अंतर्गत चल रहे इस धार्मिक आयोजन का नौवां रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सावन में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का धार्मिक महत्व व्यापक रूप से माना जाता है। रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान महादेव का भव्य श्रंगार “श्री चाँदीवर्केश्वर महादेव” स्वरूप में चाँदी के वर्क एवं पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर में प्रातःकालीन आराधना, वैदिक मंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर दिया। पूरे सावन माह में प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रुद्राभिषेक एवं विशेष श्रृंगार का यह क्रम निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
    2
    श्रावण मास में शिव जी की भक्ति चरम पर
पानेरियों की बगीची में स्थित महादेव मंदिर पर नौवां रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न

देवगढ़। 
कस्बा क्षेत्र में पानेरियों की बगीची में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पावन श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म वेला प्रातः 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास अंतर्गत चल रहे इस धार्मिक आयोजन का  नौवां रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सावन में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का धार्मिक महत्व व्यापक रूप से माना जाता है।
रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान महादेव का भव्य श्रंगार “श्री चाँदीवर्केश्वर महादेव” स्वरूप में चाँदी के वर्क एवं पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।
मंदिर में प्रातःकालीन आराधना, वैदिक मंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर दिया। पूरे सावन माह में प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रुद्राभिषेक एवं विशेष श्रृंगार का यह क्रम निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
    user_Vidhyadhar
    Vidhyadhar
    Local News Reporter देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • jio sim badhate hi ja raha hai net recharge ko kam kiya jaaye sim ko badlen
    1
    jio sim badhate hi ja raha hai net recharge ko kam kiya jaaye sim ko badlen
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    32 min ago
  • सेंट्रल पार्क की सुरक्षा को लेकर वार्डवासियों ने उठाई आवाज, एसपी को सौंपा ज्ञापन नियमित पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की मांग पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। शहर के सेंट्रल पार्क क्षेत्र के रहवासियों ने क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षद भंवर राव के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सेंट्रल पार्क विकास समिति, पाली की ओर से दिए गए ज्ञापन में मिल क्षेत्र के वार्ड संख्या 62, 63 और 64 (सरदार पटेल नगर, शिवाजी नगर एवं महाराणा प्रताप नगर) में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा पार्क सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि नगर सुधार न्यास द्वारा विकसित किए गए सेंट्रल पार्क में इन दिनों नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से आमजन, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों में भय का माहौल है। पार्क में तोड़फोड़, गंदगी और आपराधिक गतिविधियों की आशंका के चलते लोग पार्क आने से भी कतराने लगे हैं। समिति ने बताया कि क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कें, बाग-बगीचे, सार्वजनिक शौचालय, चिकित्सालय और शिक्षण संस्थान होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। सेंट्रल पार्क विकास समिति ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा पार्क और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़कर प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
    3
    सेंट्रल पार्क की सुरक्षा को लेकर वार्डवासियों ने उठाई आवाज, एसपी को सौंपा ज्ञापन
नियमित पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की मांग
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। शहर के सेंट्रल पार्क क्षेत्र के रहवासियों ने क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षद भंवर राव के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सेंट्रल पार्क विकास समिति, पाली की ओर से दिए गए ज्ञापन में मिल क्षेत्र के वार्ड संख्या 62, 63 और 64 (सरदार पटेल नगर, शिवाजी नगर एवं महाराणा प्रताप नगर) में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा पार्क सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर सुधार न्यास द्वारा विकसित किए गए सेंट्रल पार्क में इन दिनों नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से आमजन, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों में भय का माहौल है। पार्क में तोड़फोड़, गंदगी और आपराधिक गतिविधियों की आशंका के चलते लोग पार्क आने से भी कतराने लगे हैं।
समिति ने बताया कि क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कें, बाग-बगीचे, सार्वजनिक शौचालय, चिकित्सालय और शिक्षण संस्थान होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।
सेंट्रल पार्क विकास समिति ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा पार्क और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़कर प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत
    1
    भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    41 min ago
  • राजस्थान काई जिलों में भारि बारिश का अलर्ट जयपुर भरतपुर अति भारी बारिश का अलर्ट 7 से 10 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार 8 से 10 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना
    1
    राजस्थान काई जिलों में भारि बारिश का अलर्ट जयपुर भरतपुर अति भारी बारिश का अलर्ट
7 से 10 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार 8 से 10 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुख्यात 'बाबा गैंग' का पर्दाफाश, दिनदहाड़े महिला से सोने की ठुसी लूटने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार गिरफ्तार बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 50 से ज्यादा संगीन मामले, सरगना सवाईराम पहले भी रह चुका है पटेलिया गैंग का सदस्य 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पाली सदर थाना पुलिस को मिली सफलता पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में पाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात 'बाबा गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरहद भालेलाव में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों पर पहले से ही 50 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ​ ​जानकारी के अनुसार परिवादी डुंगाराम निवासी भालेलाव ने पुलिस थाना सदर पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तब रिको क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से जबरन सोने की (कंठी) छीन ली और मौके से फरार हो गए। ​पुलिस की विशेष रणनीति और 25 दिन की मेहनत ​घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह रत्नू के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध नकाबपोश लुटेरों के रूट को चिन्हित किया गया और 25 दिनों तक लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस गैंग तक पहुँचने में सफल रही।
    1
    कुख्यात 'बाबा गैंग' का पर्दाफाश, दिनदहाड़े महिला से सोने की ठुसी लूटने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 50 से ज्यादा संगीन मामले, सरगना सवाईराम पहले भी रह चुका है पटेलिया गैंग का सदस्य
150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पाली सदर थाना पुलिस को मिली सफलता
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में पाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात 'बाबा गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरहद भालेलाव में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों पर पहले से ही 50 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
​
​जानकारी के अनुसार परिवादी डुंगाराम निवासी भालेलाव ने पुलिस थाना सदर पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तब रिको क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से जबरन सोने की (कंठी) छीन ली और मौके से फरार हो गए।
​पुलिस की विशेष रणनीति और 25 दिन की मेहनत
​घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह रत्नू के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध नकाबपोश लुटेरों के रूट को चिन्हित किया गया और 25 दिनों तक लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस गैंग तक पहुँचने में सफल रही।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.