कुख्यात 'बाबा गैंग' का पर्दाफाश, दिनदहाड़े महिला से सोने की ठुसी लूटने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार गिरफ्तार बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 50 से ज्यादा संगीन मामले, सरगना सवाईराम पहले भी रह चुका है पटेलिया गैंग का सदस्य 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पाली सदर थाना पुलिस को मिली सफलता पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में पाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात 'बाबा गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरहद भालेलाव में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों पर पहले से ही 50 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार परिवादी डुंगाराम निवासी भालेलाव ने पुलिस थाना सदर पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तब रिको क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से जबरन सोने की (कंठी) छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस की विशेष रणनीति और 25 दिन की मेहनत घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह रत्नू के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध नकाबपोश लुटेरों के रूट को चिन्हित किया गया और 25 दिनों तक लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस गैंग तक पहुँचने में सफल रही।
कुख्यात 'बाबा गैंग' का पर्दाफाश, दिनदहाड़े महिला से सोने की ठुसी लूटने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार गिरफ्तार बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 50 से ज्यादा संगीन मामले, सरगना सवाईराम पहले भी रह चुका है पटेलिया गैंग का सदस्य 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पाली सदर थाना पुलिस को मिली सफलता पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में पाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात 'बाबा गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरहद भालेलाव में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों पर पहले से ही 50 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार परिवादी डुंगाराम निवासी भालेलाव ने पुलिस थाना सदर पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तब रिको क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से जबरन सोने की (कंठी) छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस की विशेष रणनीति और 25 दिन की मेहनत घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह रत्नू के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध नकाबपोश लुटेरों के रूट को चिन्हित किया गया और 25 दिनों तक लगातार कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस गैंग तक पहुँचने में सफल रही।
- पाली रामद्वारा में चातुर्मास अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज पुष्कर द्वारा कथा/प्रवचन। पाली8जुलाई। पाली स्थानीय रामद्वारा गांधी मूर्ति में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज, व्यास पीठ कथा प्रवचन,अपनी मधुर वाणी से सूनाते है,और हजारों की तादाद में भक्त प्रेमी कथा श्रवण करने माताओं बहिनों व नागरिक उपस्थिती रहती है। इस अवसर पर सर्व श्री मदनलाल शर्मा, शशीकांत ,प्रेमकिशन तौषनीवाल,गौपी किशन माहेश्वरी,जय नारायण अरोडा , देवीलाल भाटी, कन्हैया लाल पंवार, राम दयाल गांधी,विजय राज सौंनी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार, व डोक्युमेंट राईटर अर्जीनवेश कचहरी परिसर पाली), खीवसिह राजपुरोज्ञहित हुकमसिंह राजपुरोहित, मोतीलाल लक्षकार,मदनलाल मेवाड़ा,गणपत सिंह राजपुरोहित,विनोद कुमार दवे, भंवरलाल राठोड़, मोहनलाल लक्षकार, गिरिजा शंकर व्यास, माधोलाल व्यास, रूपचंद छीपा,दिनेश कुमार पाईसवाल, आदि कथा का श्रवण कर लाभ पुण्य कमाया।इन दिनों जो पूर्व में रत्नेश्वर महादेव मंदिर में कथा में भक्त प्रेमीयो का तांता लगा रहता था lठीक वैसे ही अब रामद्वारा में चातुर्मास में एकत्रित है।4
- पाली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प जागृति के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया पाली के बजरंग बाड़ी में एक विधालय में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया जिसमें अपनी सुरक्षा के करे कालिका टीम छात्रों को इसके बारे जानकारी दी गई छोटी छोटी बच्चियों को गुड टच बैड टच अपनी सुरक्षा कैसे करें इस बारे में छोटी-छोटी बच्चियों को जागरूक किया गया3
- मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने की मांग वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली 8 अगस्त। मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा उसकी सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त एवं CCTV कैमरे की मांग बढती जा रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा । समिति के भंवर राव के नेतृत्व के जिला कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में बताया कि शहर के शिवाजी नगर, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर, के वार्ड संख्या 62,63,64 के क्षैत्र वासियों को शुद्ध हवा एवं सैर-सपाटे के लिए बाग-बगीचे जैसी सुविधा मिले इस हेतु यहां पर नगर सुधार न्यास के मार्फत सेन्ट्रल पार्क को विकसित करने की योजना अभी तक पूर्ण रूप से मूर्तरूप नहीं ले पाई है, पार्क मे हरियाली हेतु हरि दरोब, ऊपजाउ मिट्टी-खाद् , ऑपन जिम, शेष रही चार दिवारी का निर्माण, जेट फव्वारे, जैसे अनेको कार्य अधूरे पडे है। उन्हे पूरा करवाने की गुहार की गई हैं। उधर पुलिस कप्तान से मिल क्षैत्र में स्थित सार्वजनिक सम्पतियों यथा सामुदायिक भवनो, बाग बगीचों, सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनो के घरों में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओ, के साथ ही क्षैत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ-सट्टा, एवं नशेडियों पर लगाम लगाने के साथ ही सेन्ट्रल पार्क की सुरक्षा हेतु नियमित पुलिस गश्त एवं अभय कमाण्ड योजना के तहत CCTV कैमरे लगा उनकी समुचित निगरानी करवाने का भी आग्रह किया गया है। जिससे की आम राहगीरों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ लुट एवं मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दोनो मांगो के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान को ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पुसाराम मेघवाल, श्याम मेवाडा, कानाराम अनकिया,कैलाश गौड, अर्जुन लाल कटारिया, ताराचन्द टॉवरी, धीरेन्द्र सिंह सिकरवार, पारसमल जांगिड, रामनरेश सिंह परिहार, माणकचंद मेघवाल, रमेश गुरूव, नेमीचंद सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, हनुमान राम देपन, नरेन्द्र जोशी, सहित सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के सदस्य साथ रहे ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा,सोजत शहर में 8.26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार, सोजत में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत सोजत शहर में लगभग 8.26 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य, 2.64 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्य तथा 3.73 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि आरयूआईडीपी के माध्यम से प्रस्तावित विकास कार्य सोजत शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगर निकाय, संबंधित विभागों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना का लाभ शीघ्र ही शहरवासियों को मिलेगा तथा नगर निकाय, पार्षद एवं आमजन इसके सफल संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता प्रशांत टाटू ने परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें परियोजना में यथासंभव शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी की विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात आयोजित खुले संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने बाढ़ प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, विरासत संरक्षण एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, महिला प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।2
- चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus - CHPV) के संबंध में एक स्वास्थ्य चेतावनी और जागरूकता संदेश है। बीमारी और कारक: चांदीपुरा वायरस मुख्य रूप से सैंडफ्लाई (बालू मक्खी) के काटने से फैलता है। प्रभावित वर्ग: यह वायरस विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए बहुत घातक साबित होता है। बचाव के उपाय: सैंडफ्लाई और मच्छरों से बचें: कीट-रोधी क्रीम का प्रयोग करें। मच्छरदानी का प्रयोग: सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोएं। पूरे कपड़े पहनें: बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाएं जिससे पूरा शरीर ढका रहे। सफाई रखें: घर और आसपास गंदगी या पानी जमा न होने दें। त्वरित इलाज: यदि बच्चे को अचानक तेज बुखार, उल्टी, ऐंठन या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें।1
- पाली में आयोजित हुआ आया सावन झुमके रजवाडी डास पर नाची पाली में आयोजन हुआ आया सावन झूम के जिसमें लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं ने मारवाड़ी पर डांस किया तथा सभी महिलाएं मारवाड़ी पोशाक में नजर आई1
- यह सभी लोग चंदावल थाने में आए हुए हैं 10:00 बजे इस औरत का एक्सीडेंट हुआ लेकिन पुलिस वाले ने कोई सुनवाई नहीं की शाम की 5:00 बज गई तो भी उनकी सुनने की ओर उसे औरत की मौत हो गई कैसे-कैसे लोग रहते हैं हमारे यहां चांडाल गांव में यह नहीं ci आई वह बहुत घमंड कर रही है अभी तक इन सभी को नियम नहीं मिला है1