मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न हरदा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन) द्वारा 'प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम' के तहत विकासखण्ड स्तरीय संवाद योजना की मासिक बैठक का आयोजन जिले के दो विकासखंड जनपद पंचायत सभागार हरदा एवं खिरकिया में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और परामर्शदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। प्रमुख उपस्थितगण बैठक में परिषद के उच्चाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही,जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेस तिवारी ने सभी प्रस्फुटन समीतियो द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की दौरान समितियो ने अपने कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कौशलेश तिवारी द्वारा समसामयिक योजना ओ पर विस्तार से बताया एवं आगामी माह मे किये जाने वाले कार्यो पर संभाग समन्वयक द्वारा 12 अगस्त को स्वैच्छिक पखवाड़े के समापन,हरियाली यात्रा ,एक पेड माँ के नाम तिरंगा यात्रा सहित सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दोनों बैठकों में कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद नर्मदापुरम,संदीप गौहर जिला समन्वयक,राकेश वर्मा ( विकास खंड समन्वयक एवं विनीता शाह सहित नवांकुर संस्था प्रमुख,समस्त प्रसफुटन समिति अध्यक्ष,परामर्शदाता और प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं से जुड़े संबंधित प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न हरदा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन) द्वारा 'प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम' के तहत विकासखण्ड स्तरीय संवाद योजना की मासिक बैठक का आयोजन जिले के दो विकासखंड जनपद पंचायत सभागार हरदा एवं खिरकिया में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और परामर्शदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। प्रमुख उपस्थितगण बैठक में परिषद के उच्चाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही,जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेस तिवारी ने सभी प्रस्फुटन समीतियो द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की दौरान समितियो ने अपने कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कौशलेश तिवारी द्वारा समसामयिक योजना ओ पर विस्तार से बताया एवं आगामी माह मे किये जाने वाले कार्यो पर संभाग समन्वयक द्वारा 12 अगस्त को स्वैच्छिक पखवाड़े के समापन,हरियाली यात्रा ,एक पेड माँ के नाम तिरंगा यात्रा सहित सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दोनों बैठकों में कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद नर्मदापुरम,संदीप गौहर जिला समन्वयक,राकेश वर्मा ( विकास खंड समन्वयक एवं विनीता शाह सहित नवांकुर संस्था प्रमुख,समस्त प्रसफुटन समिति अध्यक्ष,परामर्शदाता और प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं से जुड़े संबंधित प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित रहे।
- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है। [1, 2] मुख्य विशेषताएं नामकरण और स्तर: जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर शासकीय महाविद्यालय हरसूद का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किया गया है। [1] वार्षिक गतिविधियां: महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेते हैं। [1] प्रोत्साहन: शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है तथा नकद पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया जाता है। [1] क्षेत्रीय विकास: यह संस्थान हरसूद क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा और प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। [1] मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है। [1, 2] मुख्य विशेषताएं नामकरण और स्तर: जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर शासकीय महाविद्यालय हरसूद का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किया गया है। [1] वार्षिक गतिविधियां: महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेते हैं। [1] प्रोत्साहन: शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है तथा नकद पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया जाता है। [1] क्षेत्रीय विकास: यह संस्थान हरसूद क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा और प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। [1]1
- देवास में अगले 5 वर्षों में आधुनिक होगी खेती, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - श्री शिवराज सिंह चौहान ------------ देवास में दोगुनी होगी 'लखपति दीदियों' की संख्या, आजीविका मिशन और आसान ऋण से संवरेगा भविष्य ----------- देवास को शीघ्र टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, 70 से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए चलेगा आयुष्मान विशेष अभियान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 'दिशा' की बैठक संपन्न, कृषि आधुनिकीकरण और विकास योजनाओं की समीक्षा देवास 01 अगस्त 2026/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष देवास में आयोजित की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के सर्वांगीण विकास, आधुनिक खेती, जल संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में जिले में खेती के आधुनिकीकरण की दिशा में निर्णायक कार्य किया जाएगा। इसके तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का और अधिक विस्तार किया जाएगा। कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 और जिले भर से 500 से अधिक किसानों को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्नत मॉडल किसानों को अन्य समृद्ध कृषि क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें फूड प्रोसेसिंग और एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान खाद वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई और केंद्रीय मंत्री ने खाद की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवास जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में 'लखपति दीदी' योजना की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश भर की लखपति दीदियों में देवास जिले की महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने जिले में लखपति दीदियों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। स्व-सहायता समूहों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और बागवानी के माध्यम से महिलाओं के क्षमता संवर्धन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। जिले में जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए देवास शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल संचयन तथा संरक्षण का व्यापक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। नर्मदा विकास प्राधिकरण और जल निगम की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए छीपानेर एवं मां रेवा लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जल निगम के प्रबंध निदेशक को इन सभी परियोजनाओं की जांच कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है। सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत देवास जिले में 39 मार्ग स्वीकृत हो चुके हैं और 32 अन्य मार्गों को जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन कार्य के साथ-साथ सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य भी तुरंत पूरा किया जाए। रेलवे से संबंधित जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान तलाशने और निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा अंडरपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत मजरे-टोलों में सफलतापूर्वक किए गए विद्युतीकरण कार्यों के लिए जिला प्रशासन की सराहना की गई। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में देवास को शीघ्र अति शीघ्र टीबी (क्षय रोग) से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं छूट गए पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। युवाओं को प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर लोन सहायता के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को आसान ऋण दिलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर बल दिया गया। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।2
- अटल पार्क में 'VIP मेहमान' की एंट्री! 🐍 जब पेड़ पर चढ़ा धामन सांप, तो सर्प मित्र ने दिखाई जाबांज़ी। देखिए मजेदार रेस्क्यू!" डिस्क्रिप्शन (Detailed Description): इटारसी के प्रसिद्ध अटल पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशाल धामन सांप पेड़ की डालियों पर घूमता नज़र आया। पार्क में टहल रहे लोगों की सूचना पर पहुँचे स्थानीय सर्प मित्र ने बिना डरे, पेड़ पर चढ़कर बड़ी ही सफाई से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र के इस जाबांज़ काम का वीडियो वायरल हो रहा है! 📍 स्थान: अटल पार्क, इटारसी 📹 अपडेट: लोकल न्यूज़ / रील्स 🏷️ टॉप 5 हैशटैग्स (5 Best Hashtags) #ItarsiNews #AtalParkItarsi #SnakeRescue #ItarsiUpdate #MPNews अटल पार्क में 'VIP मेहमान' की एंट्री! 🐍 जब पेड़ पर चढ़ा धामन सांप, तो सर्प मित्र ने दिखाई जाबांज़ी। देखिए मजेदार रेस्क्यू!" डिस्क्रिप्शन (Detailed Description): इटारसी के प्रसिद्ध अटल पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशाल धामन सांप पेड़ की डालियों पर घूमता नज़र आया। पार्क में टहल रहे लोगों की सूचना पर पहुँचे स्थानीय सर्प मित्र ने बिना डरे, पेड़ पर चढ़कर बड़ी ही सफाई से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र के इस जाबांज़ काम का वीडियो वायरल हो रहा है! 📍 स्थान: अटल पार्क, इटारसी 📹 अपडेट: लोकल न्यूज़ / रील्स 🏷️ टॉप 5 हैशटैग्स (5 Best Hashtags) #ItarsiNews #AtalParkItarsi #SnakeRescue #ItarsiUpdate #MPNews1
- सीहोर: जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 अगस्त से काउंसलिंग सीहोर। समय शिक्षा अभियान के तहत जिले में विकासखंड शिक्षा केंद्रों में रिक्त विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BRC) और जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।1
- खालवा विकासखंड के ग्राम मेहलू में जल संकट,ग्रामीण महिलाएं बावड़ी से पानी लाने को मजबूर, इसे सिस्टम की लापरवाही कहे या शासन प्रशासन की अनदेखी *खालवा के महेलू गांव में पेयजल का संकट, 500 मीटर दूर से ला रहीं महिलाएं पानी* बारिश में भी प्यासा महेलू, बावड़ी का सहारा *आदिवासी क्षेत्र महेलू में पीने के पानी का अकाल* रिपोर्ट रामचंद्र कासडे खंडवा *खंडवा।* आदिवासी अंचल खालवा अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत महेलू के ग्राम महेलू में बारिश का मौसम होने के बावजूद पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। गांव में नल-जल योजना और हैंडपंप फेल होने से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में गांव की महिलाएं रोजाना 500 मीटर दूर स्थित एक छोटी सी बावड़ी से सिर पर मटकी रखकर पानी भरकर ला रही हैं। इसी सीमित पानी से परिवार की पीने की जरूरत पूरी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। बरसात के दिनों में भी गांव में टैंकर नहीं पहुंच रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और स्थाई समाधान के लिए बोरवेल/नलजल योजना को दुरुस्त किया जाए।1
- कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। देवास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना सेफ्टी किट मौत के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग देवास के मुखर्जी नगर में मेंटेनेंस के दौरान बिना ग्लब्स और शूज के ऊंचे बिजली पोल पर काम करते दिखे कर्मचारी, सवालों से बचता नजर आया सुपरवाइजर। देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे बिजली पोल और डीपी पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए। कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले इसी मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में बालगढ़ क्षेत्र में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मुखर्जी नगर की बिजली काट दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी और पुराने हादसों की याद दिलाई, लेकिन काम बंद नहीं किया गया। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए न तो शूज उपलब्ध कराए गए हैं और न ही हैंड ग्लब्स जिसके कारण वे मजबूरी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर विभाग का सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो वह गोलमोल जवाब देकर वहां से निकल गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो-दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी बिजली विभाग क्यों नहीं जाग रहा है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर कर्मचारियों की जान की कोई कीमत नहीं है?4
- किसान युवकों के साथ हुई लूट की घटना,1 लुटेरी महिला सहित 2 लुटेरे आये पुलिस गिरफ्त में किसान युवकों के साथ हुई लूट की घटना,1 लुटेरी महिला सहित 2 लुटेरे आये पुलिस गिरफ्त में हरदा/टिमरनी- देर रात्रि 2 किसान युवकों के साथ हुई लूट की घटना। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी हुआ फरार ,पुलिस कर रही आरोपी की तलाश। मामले की जानकारी देते हुए टिमरनी पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम के द्वारा टिमरनी क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने वाले आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने पर सफलता मिली है। घटना का विवरणः- दिनांक 31/07/26 को फरियादी धीरज पटेल निवासी बहरागांव ने रिपोर्ट किया कि में अपने साले मनीष के साथ वेयर हाउस टिमरनी में मूगं बेचने के लिए अपना ट्रेक्टर ट्राली को लाईन में खडा करके रात लगभग 10-11 बजे अपनी मोटरसायकल से मनीष के साथ गावं वापस जा रहा था जैसे ही हम दोनो नहर के पास सोडलपुर पहुचें । तो वहां रोड किनारे सोडलपुर की उषा बंजारा अपने साथी नरेन्द्र सोलंकी , अजय बंजारा व विजय के साथ शराब पी रही थी। मैं मनीष के साथ मोटरसायकल से वहां से निकला तो उषा व उसके तीनो साथी नरेन्द्र , अजय व विजय ने दौडकर हमारी मोटरसायकल रोक ली औऱ फिर उषा बंजारा व नरेन्द्र सोलंकी नें मेरी जेब से मेरा पर्स जिसमें करीबन 3000 रुपये रखे थे उषा ने छीने लिये व नरेन्द्र ने मेरी जेब में रखा रेडमी कंपनी का -एम 13 मोबाईल भी छीन लिया । मेरा साला मनीष मुझे बचाने लगा तो उषा बंजारा के साथी अजय बंजारा व विजय नायक ने मनीष का पर्स 2000 रुपये व मनीष का रियल मी कंपनी का मोबाईल व मनीष के गले में पहनी हुई सोने की चेन कुल कीमती 2.50 लाख रूपये छीन लिये मैनें और मनीष ने चिल्ला चोट की तो उषा बजारां ने अपने तीनो साथियो के साथ मिलकर लात घुसों से मुझे व मनीष को बहुत मारा जिससे हम दोनो को सिर व शरीर में काफी चोटें आयी है ।किसी राहगीर ने 112 गाडी को फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी । पुलिस की गाडी आती देख उषा बंजारा , नरेन्द्र ,अजय व विजय वहां से भाग गये और मेरी मोटरसायकल लूटकर भाग गये रिपोर्ट पर रात्री में थाना टिमरनी में अपराध क्र 440/26 धारा 309(6) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । ज्ञात हो कि आरोपी उषा पर पूर्व में भी गम्भीर मामले दर्ज हुए है,युवक की आत्महत्या,ब्लैकमेलिंग के मामले में वह जेल जा चुकी है। पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः- वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशन में तत्काल अलग अलग टीमे गठित कर आरोपीयो की तलाश हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 01/08/26 को आरोपी उषा बंजारा उर्फ कैटरीना पति बब्लू बंजारा उम्र 31 साल,अजय बंजारा पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा उम्र 23 साल व विजय नायक पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा सभी निवासी सोडलपुर को घेरा बंदी कर पकडा गया तीनो आरोपीयो कि पृथक पृथक पूछताछ कर 02 पर्स, नगदी,01 सोने की चेन,मोबाईल दस्तावेज विधिवत जप्त किये गये बाद आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण का आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया थाना प्रभारी मुकेश गौड़, उनि रामविलास करपे , उनि प्रिंयका पाठक ,प्रआर नवीन चौधरी, आर. अर्जुन लोवंशी ,आर.अभिलेष चतुर्वेदी,आर सुनिल,शैलेन्द्र राजपूत,आर पिन्टू उईके,आर अनिता म. सै. मोनिका जाट की रही।2